ट्वीट के कारण चीन ने अपने ही लोगों को गिरफ्तार कर यातना देना चालू किया.
China arrests and threaten its citizens against Twitter user Reference - https://www.nytimes.com/2019/01/10/business/china-twitter-censorship-online.html Transcript - नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर आपका स्वागत है. दोस्तों अगर आपको हमारा काम पसंद आता है, और आप हमारी मदद करना चाहते हैं, तो कृपया इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा कीजिए. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. आप में से बहुत से दर्शक ट्विटर का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन शायद आपको पता हो, चीन में ट्विटर पर पाबंदी लगी हुई है. यद्यपि चीन के आम आदमी के पास टि्वटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन चीन के अखबार सिन्हुआ के पास 11.8 मिलीयन, पीपल्स daily के पास 5 मिलीयन, और ग्लोबल टाइम्स के पास टि्वटर पर 835 हजार फॉलोअर हैं. इस प्रकार चीन की मीडिया तो दुनिया तक पहुंचने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन चीन के आम आदमियों के पास दुनिया से जुड़ने के लिए कोई सुविधा मौजूद नहीं है. अगर टि्वटर चीन के आम लोगों के लिए नुकसानदायक है, तो वह चीन की मीडिया क...