क्या जापान के प्रधानमंत्री आवे, मोदी जी को गुमराह कर रहे हैं????
इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे कि क्या जापान भारत का इस्तेमाल चीन के खिलाफ करने की कोशिश कर रहा है? Is Japanese Prime Minister Abe MISLEADING Modi ??? In this video, we will discuss if Japan is trying to use India against China. References - http://www.globaltimes.cn/content/1066832.shtml Transcript दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर एक नए वीडियो के साथ मैं आपका स्वागत करती हूं. आप सभी जानते हैं, कि भारत ने इस साल हुए Belt and Road के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था. लेकिन जापान ने इस समारोह में भाग लिया था. चीन के अखबार Global Times में छपे हुए विचारों के अनुसार, यह उदाहरण सिद्ध करता है, कि जापान भारत को गुमराह कर रहा है. एक तरफ तो जापान कोशिश कर रहा है, कि भारत और चीन के बीच में विवाद बना रहे. तो दूसरी तरफ जापान खुद चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए भारत के मन में जापान के इरादों के बारे में संदेह होना चाहिए. चीन के विशेषज्ञ समझते हैं, कि भारत विदेश नीति में अपरिपक्व देश है, और वह सिर्फ एक Belt and Road के समारोह में किसन...