चीन की यात्रा के पहले, इमरान खान को लगा बलूचिस्तान में जोर का झटका
Reference - https://www.aninews.in/news/world/asia/bla-accepts-responsibility-for-gwadar-rajanpur-attacks201811010730530001/ https://asia.nikkei.com/Opinion/Pakistan-can-squeeze-a-better-BRI-deal-out-of-China Transcript - नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. अगर आप याद करें, तो बहुत पहले की बात नहीं है, भारत में किसी भी बड़े कार्यक्रम के होने के पहले, बड़ा आतंकवादी हमला जरूर होता था. 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले, 23 मई 2014 को पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवादी संगठन ने अफगानिस्तान में भारत के दूतावास पर जबरदस्त हमला किया था. यह तो केवल एक उदाहरण मात्र था, पिछले 30 वर्षों में पाकिस्तान मैं पैदा हुए आतंकवादियों ने भारत के खिलाफ ऐसा कई बार किया है. बचपन में हम सभी ने एक बड़ी बात सीखी थी. अगर आप दूसरों के साथ अच्छा बर्ताव करते हैं, तो आपके साथ अच्छा बर्ताव होता है. और यदि आप दूसरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, तो आपके स...