भारतीय रेलवे का 'Plan Bee' क्या है
हाथियों की ट्रैन एक्सीडेंट से बचने का बेहद सस्ता और नायब तरीका Source https://twitter.com/PiyushGoyal https://indianexpress.com/article/india/indian-railways-use-honey-bees-to-reduce-number-of- elephants-being-hit-by-trains-5346494/ भारतीय रेलवे का प्लान बी जंगली हाथियों के लिए वरदान साबित हुआ है. रेलवे के उत्तर पूर्वी Zone ने ट्रेन एक्सीडेंट से हाथियों को बचाने का नया तरीका निकाला है. इस तरीके के अंदर गुवाहाटी असम में रेलवे लाइन के पास ऐसी मशीनें लगाई गई हैं, जिन से मधुमक्खियों के झुण्ड के भिन भिनाने की आवाज आती है. जंगली हाथियों को मधुमक्खियों से बहुत डर लगता है, और उनके भिन भिनाने की आवाज सुनकर वह दूर भाग जाते हैं. हाथी इस आवाज को 600 मीटर की दूरी से भी सुन लेते हैं. साथ ही आवाज पैदा करने वाली इस मशीन की कीमत मात्र ₹2000 होती है. इस आसान से तरीके ने दुर्घटनाओं से हाथियों की रक्षा करने में सफलता प्राप्त की है. जैसा कि आपको याद होगा, कई बार ट्रेन एक्सीडेंट में जंगली हाथियों की बड़ी संख्या में जानें गई हैं. लेकिन अब तेजीसे दौड़ती हुई ट्रेन से हाथियों की रक्ष...