कनाडा के बाद, पोलैंड ने जासूसी के लिए चीन के अधिकारी को गिरफ्तार किया.
Poland arrested Chinese director of Huawaei for Spying!! Reference - http://www.globaltimes.cn/content/1135469.shtml https://www.theguardian.com/technology/2019/jan/11/huawei-employee-arrested-in-poland-over-chinese-spy-allegations https://www.nytimes.com/2019/01/11/world/europe/poland-china-huawei-spy.html Transcript - नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर आपका स्वागत है. दोस्तों अगर आपको हमारा काम पसंद आता है, और आप हमारी मदद करना चाहते हैं, तो कृपया इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा कीजिए. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. जैसा कि आपको याद होगा, पिछले महीने की शुरुआत में जब राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ dinner का आनंद उठा रहे थे, उसी दौरान कनाडा ने हुआवे के CFO को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन डिनर खत्म होते ही, अमेरिका और चीन ने ट्रेड वॉर में युद्ध विराम की घोषणा कर दी. उस समय अमेरिका का कहना यह था, हुआवे के CFO की गिरफ्तारी कानून के पालन के लिए की गई है, लेकिन चीन और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की...