अमेरिका के मिड टर्म चुनाव परिणाम का भारत और चीन पर प्रभाव
Reference - https://en.wikipedia.org/wiki/United_States_midterm_election https://en.wikipedia.org/wiki/United_States_elections,_2014 https://en.wikipedia.org/wiki/United_States_House_of_Representatives_elections,_2018 https://www.cnn.com/2018/11/06/politics/ivanka-trump-trademarks/index.html Transcript - नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. जैसा कि आप जानते हैं, अमेरिका में हुए Mid Term चुनावों के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में अपना बहुमत खो दिया, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव भारत की लोकसभा के बराबर होता है. लेकिन रिपब्लिकन पार्टी का सीनेट में बहुमत बना रहा. अमेरिका की सीनेट भारत की राज्य सभा के बराबर होती है. इन चुनावों को लेकर भारत की मीडिया ने अमेरिका में छपी हुई खबरों को ही फिर से पब्लिश किया है. लेकिन इन खबरों को पढ़ कर ऐसा लग रहा था, मानो की भारत और अमेरिका की मीडिया को राहत और खुशी मिल गई हो, कि कम से कम राष्ट्रपति ट्...