चीन की यात्रा के पहले, इमरान खान को लगा बलूचिस्तान में जोर का झटका
Reference -
https://www.aninews.in/news/world/asia/bla-accepts-responsibility-for-gwadar-rajanpur-attacks201811010730530001/
https://asia.nikkei.com/Opinion/Pakistan-can-squeeze-a-better-BRI-deal-out-of-China
Transcript -
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.
अगर आप याद करें, तो बहुत पहले की बात नहीं है, भारत में किसी भी बड़े कार्यक्रम के होने के पहले, बड़ा आतंकवादी हमला जरूर होता था.
26 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले, 23 मई 2014 को पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवादी संगठन ने अफगानिस्तान में भारत के दूतावास पर जबरदस्त हमला किया था.
यह तो केवल एक उदाहरण मात्र था, पिछले 30 वर्षों में पाकिस्तान मैं पैदा हुए आतंकवादियों ने भारत के खिलाफ ऐसा कई बार किया है.
बचपन में हम सभी ने एक बड़ी बात सीखी थी. अगर आप दूसरों के साथ अच्छा बर्ताव करते हैं, तो आपके साथ अच्छा बर्ताव होता है. और यदि आप दूसरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, तो आपके साथ भी बुरा बर्ताव ही होगा.
अब पाकिस्तान के लिए हिसाब किताब लगाने का दिन आ चुका है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 2 और 5 नवंबर के बीच अपनी पहली चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं.
जैसा की आप सभी जानते होंगे, आईएमएफ से बेलआउट के लिए मोल भाव चालू करने के पहले, चीन जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ग्रांट की जुगाड़ लगाने वाले है.
देखा जाए तो सयाना पाकिस्तान चीन और आईएमएफ का इस्तेमाल एक दूसरे के खिलाफ करने की कोशिश कर रहा है.
अगर चीन ने पाकिस्तान को Grant उपलब्ध नहीं कराई, तो पाकिस्तान cpec प्रोजेक्ट की साजिश को आईएमएफ के सामने खोल कर रख देगा. ऐसा डर दिखाकर, पाकिस्तान चीन को उसकी देखभाल करने के लिए मजबूर कर रहा है.
तो दूसरी और अगर चीन ने ग्रांट उपलब्ध करा दी, तो चीनी Dollar के दम पर, पाकिस्तान आईएमएफ से अगले बेलआउट के लिए बेहतर शर्तों के लिए तगड़ा मोलभाव करेगा.
इसके अलावा, Cpec प्रोजेक्ट की शर्तों को अपने लिए और अधिक लाभकारी बनाने के लिए भी पाकिस्तान चीन से आग्रह करने वाला है.
ऐसा लग रहा था, कि शयाने पाकिस्तान ने हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान अपने घर के अंदर देखना भूल गया.
अपनी चीन की यात्रा के लिए इमरान खान हवाई जहाज में बैठे इसके ठीक पहले, A N I मैं छपी खबर के अनुसार, ग्वादर में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 4 मजदूरों और एक इंजीनियर की आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी अपने सर पर ली है.
चीन और पाकिस्तान मिलकर बलूचिस्तान में 70 हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. आप सभी को अंदाजा होगा, की इन मकानों में केवल चीनियों और पंजाबी लोगों को रखा जाएगा.
इसलिए बलूचिस्तान के लोगों को अपनी जनसंख्या में हो रहे तेजी से परिवर्तन से डर लगता है.
यहां पर साफ करने वाली बात यह है, हम दुनिया के किसी भी हिस्से में किसी भी आतंकवादी घटना का समर्थन नहीं करते हैं. लेकिन चीन और पाकिस्तान को बार-बार ऐसी सलाह दी गई है, कि उन दोनों को स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का ध्यान रखना चाहिए.
ऐसा लगता है, कि होशियार चीन को यह छोटी सी बात समझ नहीं आती है, कि कोई भी विकास का प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सकता है, अगर उससे स्थानीय लोगों को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से लाभ ना पहुंचे.
बाहर से आए लोग उनकी जमीन को लूटते रहे, स्थानीय लोगों को यह बात स्वीकार नहीं होगी.
बलूच लिबरेशन आर्मी के इस हमले ने Cpec प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षा का मुद्दा फिर से केंद्र में ला दिया है.
जैसे ही इमरान खान चीन की जमीन पर उतरेंगे, उनसे सबसे पहले ग्वादर शहर में काम कर रहे चीनी मजदूरों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा जाएगा.
सुरक्षा को इतने बड़े खतरे को देखते हुए, चीन के बधुआ मजदूर तो ग्वादर में काम करेंगे, लेकिन सामान्य व्यापारी वहां पर ना तो अपने पैसे का निवेश करेगा, और ना ही कोई व्यापारिक गतिविधि चलाएगा.
वैसे भी जान है, तो जहान है.
जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत करेंगे, तो उन्हें इस आतंकवादी हमले की गूंज सुनाई देगी.
अंत में चीन के मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान की सेना पर ही आने वाली है, और बलूचिस्तान की समस्या की जड़ में पाकिस्तान की सेना ही बैठी है.
जबकि चीन भयभीत होगा, पाकिस्तान की सेना के मुंह पर मुस्कुराहट होगी. क्योंकि डरे हुए आदमी से रोकड़ा वसूलना बहुत आसान हो जाता है.
अभी तो बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान को उसकी ही खट्टी दवाई पिला दी है.
अब पाकिस्तान को पता पड़ेगा, की बड़े कूटनीतिक कार्यक्रम के पहले आतंकवादी हमले के होने से कैसा लगता है.
जैसा की हमेशा होता है, पाकिस्तान भारत पर दोषारोपण करेगा. लेकिन दूसरों पर दोष मढ़ने से पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान के लोगों का दिल नहीं जीत पाएगी.
आप के विश्लेषण के अनुसार, क्या बलूचिस्तान के लोगों का Cpec प्रोजेक्ट का विरोध जायज नहीं है?
आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.
इस वीडियो को बनाते समय हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Transcript -
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.
you may recall, not long ago, Just before Major event in India , there used to be terrorist attack.
before 26 May 2014 swearing in ceremony of Prime Minister Modi, With the direct involvement of Pakistan based terrorist organization, Indian consulate in Herat Afghanistan was attacked on 23 May 2014.
This was just an example. But over last 30 years, Pakistan sponsored terrorists have done it again and again.
In the childhood, we have learned basic thing, if you do good, the good comes back to you, and if you do bad, then bad comes back to you.
Now, Pakistan's day of reckoning has come.
Pakistan Prime Minister Imran Khan is going on his first China visit in between 2nd and 5th of November.
As you all know, most important aim of this visit is to secure Chinese grant before IMF delegation arrives in Pakistan for next bailout related negotiation .
Basically, Smart Pakistan is trying to use China and IMF against each other.
If China doesn't provide grant, Pakistan would agree to divulge secret Cpec details before IMF. Therefore China can be made to take care of Pakistan.
If China provides grant, With the strength of Chinese dollars, Pakistan can negotiate for better condition of next IMF bailout.
In addition, Pakistan is very much interested in revising Cpec project conditions in its own favor.
It appears, Clever Pakistan has taken all scenarios in the account. but perhaps Pakistan forgot to look inside its own house.
Before Imran Khan boards the flight on a Chinese visit, As per news report published by A N I, 5 Workers including one engineer working on Cpec related housing project have been killed in terrorist attack in Gwadar.
Balochh liberation Army has taken the responsibility of this attack.
China and Pakistan have been working on 70 housing projects in Baluchistan. We all know, either Chinese or Punjabis will live in these houses .
That's the fear of fast demographic change among the people of Baluchistan.
While we don't support any act of terror in any place of the world. But China Pakistan have been again and again advised to take care of regional aspirations and expectations.
Perhaps China doesn't understand basic truth, No development project can become successful, unless local people receive its direct or indirect benefit.
Local people cannot become spectators of outsiders looting their land.
This attack by Balochh Liberation Army, has once again brought the issue of safety and security for Cpec project to center stage.
When Imran Khan touches the Chinese land, first thing, he would be asked is to increase safety for workers in Gwadar.
With this level of security threats, Chinese forced labor can work in Gwadar, but normal businessman would never dare to invest money and start commercial operations there.
Priority of life comes always before the priority of Money.
This attack will echo during the talk in between Pakistani Prime Minister and Chinese president.
In the end, Chinese workers would seek safety from same Pakistani Army, which is itself responsible for creating the mess in Baluchistan.
While China will remain scared, Pakistan Army can only smile, because its always easy to extort money from scared China.
People of baluchistan have given Pakistan and China taste of their own medicine.
Now Pakistan will know, how it feels when terrorist attack happens just before major diplomatic engagement.
As happens always, Pakistan will again blame India, but this habit of blaming others is not going to let them win the heart of common people in Baluchistan.
As per your analysis, Are Balochh people wrong to oppose Cpec projects?
Please let us know your views in comment section below.
Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें