नई अमेरिका मेक्सिको कनाडा डील ने अमेरिका भारत की डील का रास्ता खोला



New America Mexico Canada Deal paves the way for India America Deal
In this video, we will discuss about new US Mexica Canada Trade Deal

Reference -
https://www.vox.com/2018/9/24/17883506/trump-korea-trade-deal-korus
https://ktla.com/2018/10/01/trump-to-discuss-new-trade-agreement-with-mexico-and-canada-during-address-at-white-house/
https://www.census.gov/foreign-trade/balance/index.html

Transcript - 

नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Original Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.



जैसा कि आप जानते हैं, अभी हाल ही में उत्तरी अमेरिका के लिए नई फ्री और फेयर trade डील फाइनल हुई है. जिसे US Mexico Canada Agreement अथवा USMCA के नाम से जाना जा रहा है.



इस deal के बारे में घोषणा करते समय, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के खिलाफ वक्तव्य जारी किया था, कि भारत अमेरिका के साथ trade डील करने के लिए बड़ा उतावला हो रहा है.



जैसा की अपेक्षा थी, भारत की मीडिया ने यहां पर मुख्य संदेश को बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया, और नकारात्मक तरीके से ऐसा प्रचार किया जाने लगा, जैसे कि मानो राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने के लिए भारत अपना आत्मसम्मान बेचने के लिए तैयार हो गया हो.



हमारा तो मानना है, भारत की मीडिया बंदर की तरह पूरी तरह से अमेरिकी मीडिया की नकल करती है.



अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा की गई यह नई डील पुराने north american free trade agreement का ही थोड़े से ऊपरी बदलाव के साथ दूसरा रूप है.



कुछ दिनों पहले तक, जब इस deal की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही थी,तो यही मीडिया चिल्ला रही थी, कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा और मैक्सिको जैसे मित्र देशों से लड़ रहे हैं, जबकि उन्हें चीन जैसे दुश्मन से लड़ने पर अपना ध्यान लगाना चाहिए.



अब जबकि इन 3 मित्र देशों ने 12 सो बिलियन डॉलर के व्यापार को करने के लिए फ्री और फेयर ट्रेड डील कर ली है, तो यही मीडिया इस नई Deal में कमी निकालने की कोशिश कर रही है.



ठीक इसी प्रकार से, भारत और अमेरिका के बीच होने वाली फ्री और फेयर trade डील से दोनों देशों को कितना लाभ होगा, इसके बारे में चर्चा करने के  बजाए, वह नकारात्मक ढंग से प्रचार करने में जुटे हुए हैं. ताकि आगे जाकर अमेरिका के साथ बातचीत और मोल भाव तक करने में भारत को दिक्कत का सामना करना पड़े.



चाहे अमेरिकी मीडिया हो , या  चाहे इंडियन मीडिया हो , दोनों अपने देश के हितों की रक्षा करने के बजाए, चीन के हितों की रक्षा ज्यादा अच्छे से कर लेती हैं.



चलिए छोड़िए, नई USMCA Deal के बारे में चर्चा करने के पहले, हम पिछले सप्ताह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई फ्री और फेयर trade डील के बारे में बात करते हैं.



पिछले साल, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को 48 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने अमेरिका को 71 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया. इस प्रकार अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ व्यापार करने से 1 साल में 23 बिलीयन डॉलर का घाटा हुआ.



पहले अमेरिका की हर एक कार कंपनी दक्षिण कोरिया में कार में बिना किसी बदलाव के केवल 25000 कार बेच सकती थी. लेकिन अब इस नई deal के बाद अमेरिका की हर एक कार कंपनी दक्षिण कोरिया में बिना किसी बदलाव के 50000 कार बेच पाएगी.



यह स्वाभाविक रूप से अमेरिकी कार कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाला निर्णय है.



आपको याद होगा, कुछ महीनों पहले अमेरिका ने दुनिया के किसी भी देश से स्टील के आयात पर 25% आयात शुल्क लगाया था. लेकिन अब इस नई डील के अनुसार दक्षिण कोरिया ने पिछले साल अमेरिका को जितना स्टील बेचा था, उसके 70% स्टील पर 25% आयात शुल्क से दक्षिण कोरिया को  छूट मिल गई है.



हम बात यह कहना चाह रहे हैं, दो लोग मोल  भाव तभी करते हैं, जब उन्हें कुछ लेना और कुछ  देना होता है.



जब तक दोनों पार्टी एक दूसरे को लाभ पहुंचाने वाली डील फाइनल कर सकें, तब तक ऐसी Deal का स्वागत किया जाना चाहिए.



अब हम नई USMCA Deal के बारे में चर्चा करते हैं.



पिछले साल, मैक्सिको ने अमेरिका को 314 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया था, और अमेरिका ने मैक्सिको को 244 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया था. जिससे अमेरिका को मैक्सिको के साथ व्यापार करने से 70 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ था.



कनाडा की बात करते हुए, कनाडा ने अमेरिका को 299 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया था, और अमेरिका ने मैक्सिको को 282 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया था. जिससे अमेरिका को कनाडा के साथ व्यापार करने से 17 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ था.



अमेरिका को होने वाला यह व्यापार घाटा मुख्य रूप से अमेरिका में होने वाली कार की बिक्री से होता है. इस नई डील के हो जाने के बावजूद कनाडा और मैक्सिको मैं बनी कारें अमेरिकी बाजार में बेची जाती रहेंगी.



लेकिन इन कारों में उपयोग किए जाने वाले 75% पार्ट्स उत्तरी अमेरिका में ही बने होने चाहिए.



पुरानी Deal के अनुसार, इन कारों में उपयोग किए जाने वाले 62.5% पार्ट्स उत्तरी अमेरिका में ही बने होने चाहिए थे. लेकिन इस पुरानी deal में  जिन पार्ट्स का जिक्र था, उनको अब किसी भी car में लगाया ही नहीं जाता है. इसलिए अकल मंद कार कंपनियां कार के अधिकतर पार्ट्स का आयात यूरोप और एशिया से करने लगी थी.



लेकिन अब इस नई डील के अनुसार कार पार्ट्स की सूची को निश्चित समय अंतराल के बाद फिर से तैयार किया जाएगा, ताकि किसी भी कार का 75% हिस्सा हमेशा उत्तरी अमेरिका में बना हो.



उत्तरी अमेरिका में कार के 75% parts बनाने से यह निश्चित होगा, के पूरे उत्तरी अमेरिका में कार का मैन्युफैक्चर करने की छमता बनी रहे.



कनाडा अमेरिका और मेक्सिको चीन से आए कार कंपोनेंट की असेंबली करने वाले प्लांट नहीं बन सकते हैं.





इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है, कार मैं लगे 40 से 45% कंपोनेंट उन मजदूरों के द्वारा बनाए जाने चाहिए, जिन्हें हर घंटे काम करने के लिए कम से कम $16 मिलते हैं.



कहने की जरूरत नहीं है, मेक्सिको में लेबर बहुत सस्ता है. लेकिन अब इस नई डील के बाद मैक्सिको के मजदूरों को भी अच्छी कमाई होने लगेगी.



जहां तक कनाडा का सवाल है, उसने अमेरिकी डेरी प्रोडक्ट और अमेरिकी गेहूं को कनाडा के बाजार तक और अधिक पहुंच दे दी है.



इस प्रकार बात बहुत सीधी है, यह दोनों deal सिद्ध करती है, कि दोनों पार्टियां जब मोल भाव करती हैं, तो दोनों की जीत होती है.



लेकिन अगर दोनों पार्टियां लड़ती हैं, तो दोनों का नुकसान होता है. सामरिक रूप से दुश्मन देश एक दूसरे के खिलाफ साजिश करते हैं, और एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं. लेकिन सामरिक मित्र देश एक दूसरे से बातचीत करते हैं, और एक दूसरे की मदद करने की कोशिश करते हैं.



जहां तक भारत का सवाल है, पिछले साल भारत ने अमेरिका को 48 बिलीयन डॉलर का माल और सर्विस निर्यात किया था. लेकिन अमेरिका ने भारत को 26 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया था. जिससे अमेरिका को भारत के साथ व्यापार करने से 22 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ था.



आइए थोड़ा आंकड़ों को देखते हैं, पिछले साल दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच कुल मिलाकर 119 बिलीयन डॉलर का व्यापार हुआ था.

पिछले साल मैक्सिको और अमेरिका के बीच कुल मिलाकर 557 बिलीयन डॉलर का व्यापार हुआ था.



पिछले साल कनाडा और अमेरिका के बीच कुल मिलाकर 581 बिलीयन डॉलर का व्यापार हुआ था.

लेकिन भारत और अमेरिका के बीच बहुत कम मात्र 73 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था.



हम बात यह कहना चाह रहे हैं, दक्षिण कोरिया मैक्सिको और कनाडा भारत की तुलना में बहुत छोटे हैं, लेकिन उनका अमेरिका के साथ व्यापार भारत की तुलना में बहुत ज्यादा है.



हमें इस सत्य का सामना करना होगा, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है. अगर हम दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग बेस बनना चाहते हैं, तो अमेरिका के साथ व्यापारिक युद्ध लड़ना मूर्खता होगी.



अब आप यह देखिए, पिछले साल अमेरिका और चीन के बीच 654 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था. जिसमें अमेरिका को 375 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ था.



अब जबकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध चालू हो चुका है, हमारे सामने 375 बिलीयन डॉलर का व्यापारिक अवसर खड़ा हुआ है.



अगर अमेरिका के बाजार से हमें बहुत बड़ा आर्डर मिलता है, तो क्या हम भारतीय सस्ती कीमत पर अच्छी क्वालिटी के साथ  जूते चप्पल खिलौने कपड़े और फर्नीचर भी नहीं बना सकते हैं?



जैसा कि हमने अपने कई अन्य वीडियोस में चर्चा की है, राष्ट्रपति ट्रंप को कोई दिक्कत नहीं होगी, यदि भारत और अमेरिका का आपसी व्यापार 73 बिलियन डॉलर से बढ़कर 200 बिलियन डॉलर हो जाएं. उनके लिए तो अमेरिका को होने वाला व्यापार घाटा 22 बिलियन डॉलर से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए, व्यापार घाटे को तो केवल कम होना चाहिए.



इसका मतलब होगा, पिछले कुछ वर्षों के बाद भारत हर साल अमेरिका को 111 बिलियन डॉलर का माल निर्यात करेगा, और अमेरिका भारत को 89 बिलियन डॉलर का माल निर्यात करेगा.



भारत और अमेरिका के बीच आपसी व्यापार के बढ़ने से, भारत में बनी हुई फैक्ट्रियों में लाखों भारतीयों को रोजगार मिलेगा.



हमारे कई दर्शक कहते हैं, कि हम अमेरिका का बड़ा पक्ष लेते हैं.



फ्रेंकली हम तो हर उस देश का समर्थन करते हैं, जो देश भारत में रोजगार की संभावनाएं बढ़ा सकता है.



कल को यदि चीन भारत में रोजगार के अवसर बढ़ाता है, तो हम चीन का भी पक्ष लेंगे.



अब तो चीन भी भारत के माल पर से आयात शुल्क हटा रहा है, लेकिन सॉरी, चीन की इस उदारता का श्रेय तो सीधा राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है.



अमेरिका के साथ व्यापार करके चीन ने अपना पुनर्निर्माण कर लिया है. लेकिन अगर उसी अमेरिका के साथ व्यापार करके भारत अपना पुनर्निर्माण करने की कोशिश करें, तो कुछ भारतीय विद्वानों के पेट में दर्द होने लगता है.



यह कहने के बावजूद, यदि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए पूरी दुनिया से लड़ रहा है, तो यह निश्चित हो जाता है, कि भारतीय हितों की रक्षा के लिए मोदी प्रशासन को भी अमेरिका से लड़ जाना चाहिए.



अमेरिका के साथ होने वाला कोई भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, फेयर भी होना चाहिए. अगर हम अमेरिका को कुछ दे रहे हैं, तो अमेरिका को भी हमें कुछ देना होगा.



अगर आप ध्यान से देखें, तो टीवी पर बैठे इन विद्वानों ने कभी इस बात की भविष्यवाणी नहीं की थी, कि अमेरिका दक्षिण कोरिया कनाडा और मैक्सिको के साथ फ्री और फेयर  Trade डील कर पाएगा.



अब अमेरिका फ्री और फेयर  Trade डील के लिए जापान के साथ भी मोलभाव कर रहा है.

आशा की जा सकती है, जल्दी अमेरिका भारत के साथ भी फ्री और फेयर  Trade डील के लिए बातचीत चालू करेगा.

बात बहुत सीधी है, लोकतांत्रिक देशों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि मिलजुल कर आगे बढ़ना चाहिए.



जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर जो कहा है, उस पर ध्यान ना देते हुए, हमें अमेरिका के साथ फ्री और फेयर  Trade deal करने की कोशिश करनी चाहिए.




आप के विश्लेषण के अनुसार, क्या भारत को अमेरिका के साथ फ्री और फेयर  Trade deal के लिए बातचीत और मोलभाव नहीं करना चाहिए?









आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.



इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.




इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.


You all know, America has finally concluded north american free and fair trade deal, which will be known as US Mexico Canada Agreement or USMCA.



While announcing this deal, President Trump made few remarks against India willing to enter into trade deal with America.



As expected, whole Indian media has missed the point, and started negative propaganda as if India is selling its self respect to make president Trump happy.


As we believe, Indian media is just copy cat of American media.



As per American media, this new trade deal is having only cosmetic changes to earlier north american free trade agreement.



Few days ago, when this deal was looking very impossible, same media was saying that President Trump is fighting with friends like Canada and Mexico, when he should have rather fought with enemy like China.



Now, All three countries have finalized agreement covering trade worth 1200 Billion Dollars, the same media is finding fault in it.



On the same lines, Rather than talking about virtues of India America free and Fair trade deal, they have indulged into negative campaign, so that it becomes very difficult for India to enter into trade agreement with America later on.



Be it American media or Indian media, they protect Chinese interests more than interests of their own nations.



Anyways, before talking about USMCA, we will talk about South Korea America free and fair trade deal concluded last week. 



Last year, America exported goods worth 48 Billion Dollars to South Korea but South Korea exported goods worth 71 Billion Dollars to America. Thus America had to suffer from 23 Billion Dollar trade deficit.



Earlier each american auto company could sell only 25,000 cars in south Korean market without any Korea specific modification, after this deal, each American auto company would be able to sell 50,000 cars in South Korean Market.



This point will obviously be favorable to American car companies.



But if you can recall, few months ago America has imposed 25% tariffs on all Steel import from all nations in the world. Now South Korea is exempted from this tariff for 70% quantity of steel that South Korea has sold to America last year.



The point we are trying to make here is simple, Two parties enter into negotiation with inclination to give and take.



As long as both parties can talk and find mutually beneficial deal, it should be welcome.



Now, coming to recent USMCA deal, 



Last year Mexico exported goods worth 314 Billion Dollar to America and America exported goods worth 244 Billion Dollars. Resulting into American trade deficit of 70 Billion Dollars.



Talking about Canada, Last year Canada exported goods worth 299 Billion Dollar to America and America exported goods worth 282 Billion Dollars. Resulting into American trade deficit of 17 Billion Dollars.



The majority of American trade deficit is due to car sell. Even after the deal, America will continue to buy cars manufactured in Mexico and Canada.



But Significantly 75% of part in each of these cars should be manufactured in North America.



As per old deal, 62.5% parts in each of these cars should be manufactured in North America. But majority of part in old deal are no longer used in any car sold in north America. So all these parts are imported in Mexico and Canada from Europe and Asia.



Now, the list of these car parts will be revised on regular basis to ensure that 75% of a car is made in North America.



Making 75% car in North America will ensure north america retains the ability to manufacture cars in the future.



America, Mexico and Canada cannot afford to become car assembly plant of China.





More importantly, 40 to 45% of car component should be made by a labor who is being paid at least 16 dollar/Hours.



Needless to say, labor is cheap in Mexico but with this deal, they will get higher wages in mexico.





So far as Canada is concerned, it has granted more access to American dairy products and wheat.



The bottom line is simple, these two deals confirms when two parties enter into negotiation, they both win.



Moreover, if both parties fight, both will lose. Strategic Enemies conspire and compete, but strategic partners talk and collaborate.



So far as India is concerned, Last year India exported goods and services worth 48 Billion Dollar to America and America exported goods worth 26 Billion Dollars. Resulting into American trade deficit of 22 Billion Dollars.



lets Look at this, Total trade in between America and Korea stands at 119 Billion Dollars.



Total trade in between America and Mexico stands at 557 Billion Dollars.



Total trade in between America and canada stands at 581 Billion Dollars.



But Total trade in between America and India stands at 73 Billion Dollars.



The point, we are trying to make, South Korea, Canada and Mexico are much smaller than India, but they all have much bigger trade with America than India.



Lets face it, America is world's largest consumer, if we want to become manufacturing country, we would be fool to fight trade war with America.



Now look at this, Total trade in between America and China stands at 654 Billion Dollars with America having trade deficit of 375 Billion Dollars.



When China is ready to fight trade war with America, we have opportunity worth 375 Billion Dollar before us.



Can we Indians not manufacture cheap but good quality clothes, toys, shoes and furniture, if huge american order is confirmed?



As we have discussed in our other videos, President Trump will have no problem if American trade with India goes up from current 73 Billion dollar to 200 Billion Dollar in next couple of years, as long as American trade deficit with India remains at current level of 22 Billion Dollars or declines. 



It would mean, India exporting goods worth 111 Billion Dollar to America and America exporting goods worth 89 Billion Dollar to India.



If the size of Indian trade with America increases, Indians will get jobs in the factories producing goods for American market.



Many of our viewers comment, that we always favor America.



Frankly, we will favor any country, if it helps in creating more jobs in India.



If China can help create jobs in India, we will support China also. 


Now, China is reducing import duty on Indian goods. but Sorry, the credit for this Chinese generosity on India directly goes to President Trump.





China has rebuilt itself by having trade with America. but few Indian experts dislike to have trade deal with America, even if it ends up rebuilding India.





Having said that, Trump administration is fighting for American interests that effectively means Modi Administration must also fight for Indian interests.



Any free trade agreement with America must be fair. If we are giving something, we must take something.



If you look closely, no expert sitting in TV studio has fore casted, that America would be able to renegotiate free and Fair trade deal with  Mexico, Canada and South Korea.



Now, America is actively engaged with Japan and European union on new free and fair trade deal.



Hopefully, Soon India will also enter in to free and fair trade deal negotiation with America.



Point is simple, Democratic countries must collaborate, not compete with each other.



So far as what Trump has said in public about India must not divert our attention from getting free and fair trade deal with America.



As per your analysis, Should India not enter into free and fair trade deal negotiations with America?

Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.

Tags

usmca,nafta,nafta study iq,new nafta deal,new nafta agreement,us mexico trade deal,us mexico trade deal canada,indian defense news latest,indian defense update,indian defense news,indian foreign affairs news,modi latest news today,trump latest news,india america trade deal,America India trade deal,Trump on Indian trade deal,trump on modi,Free and Fair trade deal,what is USMCA,key featurs of USMCA,difference in USMCA and NAFTA,America South Korea deal

टिप्पणियाँ