भारत और अमेरिका कैसे चीन के पाखंड को उजागर कर सकते हैं??


इस वीडियो में हम इस बात पर चर्चा कर सकते हैं, कि किस प्रकार भारत चीन के पाखंड को उजागर कर सकता है.
How India and America can expose Chinese HYPOCRISY ??
In this video, we will discuss how India can expose China in front of the world.


 References -
http://www.thehindu.com/news/international/the-1267-committee-chinas-hold-and-masood-azhar-a-short-history/article17353817.ece
https://www.aninews.in/news/world/asia/china-again-hints-at-blocking-un-ban-on-masood-azhar201710310811350001/
https://en.wikipedia.org/wiki/Jaish-e-Mohammed?
https://timesofindia.indiatimes.com/india/us-india-seek-to-pierce-china-terror-shield/articleshow/61428278.cms
-------------------------------
Transcript 
दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर एक नए वीडियो के साथ मैं आपका स्वागत करती हूं.
हमें आशा है आप को यह वीडियो पसंद आएगा. हमें आपके साथ, भविष्य में भी, जल्दी से विश्लेषण शेयर करने का मौका दें. इसलिए कृपया हमारे चैनल को subscribe कीजिए. साथ ही कृपया Bell icon को क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए.
आइए अब हम आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

संयुक्त राज्य सुरक्षा परिषद के 1267 प्रस्ताव के अनुसार,  committee 1267 का गठन 1999 में किया गया था. अगर कोई भी व्यक्ति या संगठन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है, तो इस प्रस्ताव के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों को इनकी संपत्ति और धन को कब्जे में ले लेना चाहिए, इनके अपने देश में प्रवेश और इनके देश से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए, साथ ही इन लोगों को हथियार और गोला-बारूद भी सप्लाई नहीं करना चाहिए. ऐसे हर व्यक्ति और संगठन के ऊपर इस committee  में विचार होता है, और सर्वसम्मति के आधार पर आतंकवादी लोगों और उनके संगठनों को संयुक्त राष्ट्र संघ की एक सूची में शामिल किया जाता है.
यह committee संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों से मिलकर बनी होती है. जिनमें 10 अस्थाई सदस्य और 5 वीटो के अधिकार से संपन्न सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य शामिल है. इसलिए कम से कम वीटो अधिकार वाले 5 देशों के बीच में, नए आतंकवादी को या नए आतंकवादी संगठन को इस सूची में शामिल करने के ऊपर पूर्ण सहमति होना चाहिए. 2001 में संयुक्त राज्य सुरक्षा परिषद की 1267 sanctions committee की लिस्ट में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन को शामिल किया गया था. लेकिन इस संगठन ने या तो अपना नाम बदल लिया, या फिर अपने को छोटे छोटे गुटों में बांट दिया, या फिर अपनी संपत्ति को ऐसे लोगों के हवाले कर दिया, जिनका ज्यादा नाम नहीं था. ताकि 1267 committee के प्रतिबंधों से जैश-ए-मोहम्मद की रक्षा हो सके. साधारण से शब्दों में,1267 committee की सूची में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है, जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर के नेतृत्व में, भारत के खिलाफ लगातार बिना डरे आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. आखिर 15 बरस बीत जाने के बाद भारत की नींद खुली, और उसने 1267 committee से आग्रह किया कि वह अपनी सूची में  जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर का नाम भी शामिल करे. जबकि एक संगठन का नाम और आकार बदलना आसान होता है, उसकी तुलना में किसी आदमी का नाम और पहचान बदल पाना मुश्किल होता है. इसलिए इस बात की संभावना है, कि अगर सीधे मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगेंगे, तो वह ज्यादा प्रभावशाली होंगे.
 अब हम सब जान गए हैं, कि क्यों चीन अपने वीटो का दुरुपयोग करते हुए, हमेशा मसूद अजहर के नाम के शामिल होने का विरोध करता है. और भारत से सबूतों की मांग करता है, और प्रक्रिया संबंधित चिंताओं को प्रकट करता रहता है. महत्वपूर्ण बात यह है, कि चीन की बातों में दम नहीं है, जब आप एक आतंकवादी संगठन को 1267 committee की सूची में शामिल कर सकते हैं, तो आप उस आदमी को सूची में शामिल क्यों नहीं कर सकते, जिसने उस आतंकवादी संगठन का निर्माण और नेतृत्व किया है .
जो हुआ सो हुआ, वास्तव में चीन अपनी वीटो की शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है, और उसके दुश्मनों जैसे व्यवहार के बावजूद, वह आशा करता है, कि भारत उसके साथ दोस्ती बनाए रखे.  पिछले 1 बरस में कई बार भारत ने चीन  को यह समझाने की कोशिश की, कि वह आतंकवादियों में अंतर करना छोड़ दे, लेकिन यह तरीका काम नहीं आया है. इसलिए सवाल यह उठता है, कि क्या भारत को मसूद अजहर के नाम को शामिल किए जाने पर कोशिश करते रहना चाहिए, या अपनी रणनीति को बदलना चाहिए?
इस सवाल के संबंध में आपको याद होगा, मोदी और ट्रंप की सफल मुलाकात के दौरान, यह निर्णय लिया गया था, कि जल्दी ही भारत और अमेरिका के अधिकारी आतंकवादियों की पहचान करने के लिए साथ मिलकर  काम करेंगे. थोड़े समय के लिए यह निर्णय लिया जा सकता है, कि भारत मसूद अजहर के नाम को छोड़कर, किसी और पाकिस्तानी आतंकवादी के नाम को 1267 committee की सूची में शामिल किए जाने पर जोर दे सकता है. वैसे भी पाकिस्तान के आतंकवादियों की सूची लंबी है. अगर पहले नाम पर कामयाबी नहीं मिल रही है, तो हम दूसरे नाम पर कोशिश कर सकते हैं.
इस बात की पूरी संभावना है, की भारत के द्वारा दिए जाने वाले हर नाम का चीन किसी ना किसी बहाने से विरोध करे. लेकिन सवाल यह उठता है, कि आखिर चीन कितने आतंकवादियों के नामों को शामिल ना किए जाने का विरोध करेगा. जब भारत सिर्फ एक नाम पर ही जोर दे रहा है, तो चीन हर बार एक ही तरह के बहानों को आगे कर देता है. लेकिन अगर भारत के अन्य नामों पर भी चीन विरोध करता है, तो दुनिया के सामने यह बात साफ हो जाएगी, कि वास्तव में चीन पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन कर रहा है. कम से कम जब भी भारत कोई नया नाम देगा, तो चीन को नए बहाने बनाने पड़ेंगे. इसलिए भारत का ध्यान सिर्फ एक नाम को सूची में शामिल करने के बजाय, चीन का असली रूप दुनिया के सामने उजागर करने पर होना चाहिए.
आपके विचार में क्या भारत को लगातार मसूद अजहर के नाम को 1267 committee की सूची में शामिल किए जाने का प्रयास करते रहना चाहिए? आप अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.


इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Transcript - 
Hello Friends, I welcome you with a new video on my channel Real Quick Info.

We hope, you will like this video. Please Let us share Real Quick Analysis with you in future as well, so please subscribe our channel Real Quick Info. Please don't forget to click on Bell icon as well to get notification, as soon as we upload interesting new video.

Now Lets discuss about today's topic.
As per United Nations Security Council Resolution 1267, committee 1267  has been set up in the year 1999.

For any individual or organization involved in terrorist activities, This resolution requires all member countries of united nations to freeze their assets of, prevent their entry into or transit through their national territories , and prevent the direct or indirect supply, sale and transfer of arms and military equipment to them.

This committee deliberates over such individual and organization and take unanimous decision to designate them being involved in terrorist activities.

All 15 members (Including 5 veto wielding permanent members and 10 other rotating members) of UN security council are members of this committee.

Therefore, Consensus is  needed to insert any new individual or organization in the designated  terrorist  list of 1267 committee.

In 2001, UNSC 1267 sanctions committee has designated Jaish- e- Mohammed as terror group.

Over year, This group has multiple times renamed itself, or got itself broken in to sub groups, or transferred its assets to low profile members to avoid harsh sanctions of 1267 resolution. In simple words, UN 1267 resolution could not work on the organization named as Jaish-e-Mohammed.

No wonder, the head of Jaish-e-Mohammed Masood Azhar continued planning and executing terrorist act against India with impunity.

Finally India woke up after 15 years long sleep, to ask 1267 committee to consider banning of Masood Azhar by including his name in the list.

since, identity or forms of an organization can be changed rather easily in comparison to changing the identity of a person. Hence, it can be hoped that including Masood Azhar's name will be more effective.

Now we all know, why China has consistently vetoed inclusion of his name in the list by asking for solid evidences and raising procedure related concerns.

Significantly Chinese concern doesn't stand on ground, when you have banned an organization, why you cannot ban the very person, who created it at the first place.

Anyways, No need to crib, China is exploiting its veto power and expecting from India not to let bilateral relationship getting impacted by this Chinese adversarial action.

In the last one year, India has consistently tried multiple times to convince china not to differentiate in between terrorists, but nothing has worked.

Now the question is, should we continue to insist on inclusion of Masood Azhar's name, or change the strategy?

with respect to this question, After this year's successful meeting of Modi and Trump, Indian and US official will soon meet for the first time for a dialogue on coordinating terrorist designations by both countries.

There can be one tactical decision to keep aside Masood Azhar's name for some time, and try for another Pakistan based terrorist.  After all, we have long list, if number 1 is not getting through, why not try with number 2.

Most likely, China will surely end up blocking that name as well with different set of excuses. But the question is, for how many terrorists China will afford doing same blocking act.

with the strategy of Sticking with single name, China is just repeating same excuses again and again. If India comes up with new name each time a name is blocked by China, its terrorism supporting attitude will stand exposed in front of the world.
With this, for each new name, China will at least have to come up with new set of excuses.

Hence, Indian focus should not be on including a specific name in UN terrorist list, rather the focus should be on exposing Chinese stand.

As per your views, should India continue to insist on including Masood Azhar's name in the list? please let us know your views in comment section below.

 For this video we have referred a few online articles. you can find their links in the description box below. Friends, we Thank you for watching this video!!


Tag
India,
China,
Pakistan,
United Nations Security Council Resolution 1267,
what is committee 1267,
what is UNSC committee 1267,
why china is blocking entry of Masood Azhar's name in the list of terrorists,
China Pakistan Friendship,
China Pakistan relationship,
CPEC,
OBOR,
BRI,
China Pakistan Economic Corridor,
Belt and Road initiative,
One Belt and One Road initiative,
Masood Azhar,
JeM,
Why China support Masood Azhar,
Why china blocks entry of Masood Azhar name in the terrorists list,
Modi,
Modi latest news,
Ajit Doval,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?