क्या भारत का नौसैनिक अड्डा वियतनाम में है?



इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे, कि भारत को वियतनाम में नौसैनिक अड्डा बनाने की जरूरत अब क्यों नहीं है
In this video, we will discuss why India no longer need its own military base in Vietnam.

Reference - 
https://theprint.in/2017/08/30/indian-offer-sell-brahmos-missiles-vietnam-stalled/
https://www.quora.com/Why-doesnt-India-build-a-naval-base-in-Vietnam
https://nationalinterest.in/vietnam-one-of-indias-most-important-strategic-partners-d4710673cc4f
http://indianexpress.com/article/world/world-news/vietnam-government-says-no-to-foreign-military-base-on-its-soil-3080645/
http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/asia/vietnam/8116192/Vietnam-offers-navy-base-to-foil-China.html

Transcript 
दोस्तों, Real Quick Info चैनल पर एक नए वीडियो के साथ मैं आपका स्वागत करती हूं.
हमें आशा है आप को यह वीडियो पसंद आएगा. हमें आपके साथ, भविष्य में भी, जल्दी से विश्लेषण शेयर करने का मौका दें. इसलिए कृपया हमारे चैनल को subscribe कीजिए. साथ ही कृपया Bell icon को क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. आइए अब हम आज के विषय के बारे में बात करते हैं.
आप जानते हैं, कि भारत और वियतनाम के बीच में दोस्ती का संबंध बहुत मजबूत है, और यह दूसरी शताब्दी से लेकर आज तक बरकरार है. पिछले 70 वर्षों के दौरान, भारत और वियतनाम के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान भी दिया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि वियतनाम और चीन के बीच संबंध हमेशा से दुश्मनी के रहे हैं. 1979 और 1990 के बीच में इन दोनों देशों ने बहुत लंबे समय तक, सीमा विवाद के ऊपर युद्ध लड़ा. और अभी हाल ही में, इन दोनों देशों के बीच दक्षिणी चीन सागर में द्वीपों पर अधिकार के संबंध में, एक दूसरे के विरोधी दावों के कारण विवाद चल रहा है. हालांकि भारत और वियतनाम के बीच मित्रता के क्षेत्र में असीम संभावनाएं थी, फिर भी इन दोनों देशों ने सामरिक क्षेत्र में एक दूसरे की मदद वर्ष 2000, से करना चालू की. उस समय भारत के रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस ने ऐसा प्रस्ताव दिया था, कि भारत को दक्षिणी चीन सागर में अपनी नौसैनिक उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए, इसके लिए भारत के पास  Cam Ranh Bay naval और air base तक पहुंच होनी चाहिए. साथ ही भारत को वियतनाम की सेना को प्रशिक्षण और आधुनिक हथियार बेचने चाहिए. कृपया याद कीजिए, जॉर्ज फर्नांडिस इतने दूर दृष्टा थे, कि आज से 19 वर्षों पहले, उन्हें इस बात का आभास था, कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन की ओर से है.
दुर्भाग्यवश, भारत की सरकारों ने वियतनाम में नौसैनिक अड्डे को बनाने के ऊपर गंभीरता से काम नहीं किया. गुजरते हुए वक्त के साथ, वियतनाम की सरकार ने भी ऐसा निर्णय लिया, कि वह अपने देश में किसी विदेशी सेना का अड्डा बनने नहीं देगी. और यह नीति आज तक बरकरार है. इसलिए, प्रभावी रूप से भारत का नौसैनिक अड्डा वियतनाम में नहीं है.  यूपीए शासन के दौरान, कम से कम एक अच्छा काम हुआ, कि वर्ष 2010 में वियतनाम के साथ आपसी सहमति पर पहुंचा गया, कि भारत के नौसैनिक जहाजों को वियतनाम की नौसैनिक सुविधाओं का उपयोग करने का अधिकार मिल गया.
रोचक बात यह है, वर्ष 2011 और  2014 के बीच वियतनाम ने रूस की कंपनी को Cam Ranh Bay naval base का जीर्णोद्धार काम सौंप दिया. यह नौसैनिक अड्डा दक्षिण पूर्व एशिया में गहराई वाला सबसे अच्छा नौसैनिक अड्डा माना जाता है. अगर भारत ने इस दिशा में गंभीरता पूर्वक प्रयास किया होता , तो इस महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का जीर्णोद्धार कार्य हमें मिला होता, और इससे हमें सीखने को भी बहुत कुछ मिलता.
अभी तो, भारत को सर्वोच्च स्तर के अधिकार प्राप्त हैं, कि वह सूचना देकर, किसी भी संख्या में अपने नौसैनिक जहाज कितनी भी अवधि के लिए वियतनाम के सबसे महत्वपूर्ण Cam Ranh naval base पर ला सकता है. साथ ही भारतीय नौसेना या वायु सेना Cam Ranh air base का भी प्रयोग कर सकती है. ध्यान देने वाली बात यह है, की वियतनाम की समुद्री सीमा पर चीन का कोई भी नौसैनिक अड्डा नहीं है, इस प्रकार यह एकमात्र ऐसी समुद्री सीमा है, जिसमें चीन की string of pearls टूटी हुई है.
जहां तक हम सोचते हैं, भारत  और वियतनाम की मित्रता बहुत मजबूत है, इसलिए अब हमें वहां पर नौसैनिक अड्डा बनाने की जरूरत नहीं है. हमें तो चाहिए, कि हम वियतनाम की सेना को प्रशिक्षण दें, और उन्हें आधुनिक हथियार प्रदान करें. ताकि वह दक्षिणी चीन सागर में अपने हितों की रक्षा अपने आप कर सकें.
इस पृष्ठभूमि में गंभीर बात यह है, की कीमत और टेक्नोलॉजी से संबंधित सवालों के कारण, भारत अभी तक वियतनाम को अपनी सबसे आधुनिक ब्रम्होस मिसाइल नहीं बेच पाया है. ऐसा लगता है, कि रूस अपनी क्रूज-मिसाइल वियतनाम को सस्ते दामों पर बेचने के लिए भी तैयार हो रहा है. लेकिन इस संदर्भ में अंतिम निर्णय अभी भी लिया जाना बाकी है. जहां तक हम सोचते हैं, वियतनाम को सभी प्रस्तावों पर विचार करके,  अपनी लंबे समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए  सबसे अच्छा प्रस्ताव ले लेना चाहिए.  अब तो भारत आगे बढ़कर ब्रह्मोस मिसाइल को बेचने की कोशिश कर रहा है, इसलिए इस बात की संभावना है, कि भारत वियतनाम को पहले से अच्छा प्रस्ताव विचार के लिए भेजे. भारत के वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने से चीन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, हमें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए.

आपके विचार से, क्या भारत को एक बार फिर से वियतनाम की सरकार से बातचीत करना चाहिए, ताकि हमें वहां पर नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति मिल जाए? आप अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं.
इस वीडियो को बनाने के लिए हमारे एक सम्माननीय दर्शक Sarvesh Patil ने सुझाव दिया था. इसलिए हमने यह वीडियो बनाया है. हम उन्हें धन्यवाद देते हैं,
इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Transcript - 
Hello Friends, I welcome you with a new video on my channel Real Quick Info.

We hope, you will like this video. Please Let us share Real Quick Analysis with you in future as well, so please subscribe our channel Real Quick Info. Please don't forget to click on Bell icon as well to get notification, as soon as we upload interesting new video.

Now Lets discuss about today's topic.

You know, strong bond of friendship in between India and Vietnam dates back to second century.
Even now, these two countries enjoy friendly bilateral relationship with deep commercial ties built over last 70 years.

Very significantly, Vietnam has historically adversarial relationship with China. In between 1979 and 1990, these two countries fought prolonged border war.
Right now, these two countries have competing claims to islands in South China Sea.

Though there has always been immense potential in this friendship, yet India started Strategic cooperation with Vietnam  only in early 2000.
Then Indian defense minister George Fernandez had even proposed that India should develop a naval presence in the South China Sea through access to the Cam Ranh Bay naval and air base, and that India should provide training and advanced weapons to Vietnam.

Please recall, It was visionary George Fernandez , who could distinguish China as India's number one threat almost 19 years ago.

Unfortunately, Indian government didn't work with urgency on setting up a physical naval base.

With the passage of time, government in Vietnam came up with the policy, that it would not allow other countries to set up military bases there, and same policy continues even now.

Hence, Effectively India doesn't have naval or air base in Vietnam.

In UPA regime, At least one good thing happened in 2010, that was signing an agreement with Vietnam to get access for Indian Naval ships to use facilities at its ports.

Interestingly In 2011-2014, Vietnam  hired Russian firms to refurbish  Cam Ranh Bay naval base, which is considered the finest deep water shelter in south east asia.

Had India tried seriously, there could have been possibility of India getting such  wonderful learning opportunity to build Cam Ranh Bay naval base.

Right now,  India has the highest level of clearance to announce and visit at Vietnam’s premier Cam Ranh naval base with no limit on number of ships and duration. Indian navy can use Cam Ranh air  base as well.

Very importantly, along the coast line of Vietnam, There is no Chinese base, hence this is breaking gap in the Chinese string of pearls,

So far as we think, India and Vietnam friendship is very strong and mature enough. Hence, now there is no need to even build a naval base there. Rather we should continue to support, train and modernize Vietnamese armed forces, so that they can defend their interests in South China Sea themselves.

In this background, its matter of concern that Indian offer to sell Bramhos missile to Vietnam is stalled due to pricing and technology issues.

Russia seems to be offering cheaper cruise missiles to Vietnam. But the final decision is yet to be taken by Vietnamese government.

As far as we think, Vietnam should take long term views and choose the best deal on the table. In fact,  Since India is now aggressively marketing to export Bramhos , we should be able to make better offer.  There is no need to worry about How China would feel, if India supplies these sophisticated missiles to Vietnam.

As per your views, Should India still try to convince Vietnam to let us build physical naval base there? please let us know your views in comment section below.

For this video we have referred a few online articles. you can find their links in the description box below. Friends, we Thank you for watching this video.


Tags
Indian Naval Base in Vietnam,
Indian Air Base in Vietnam,
India Vietnam relationship,
India Vietnam friendship,
Should India have Naval base in Vietnam,
Indian naval presence in Vietnam,
Can India use naval base in Vietnam,
Can India set up naval base in Vietnam,
Why India is not able to sell Bramhos missile to Vietnam,
India selling Bramhos missile to Vietnam,
to which countries India is trying to export Brhamos,
India Vietnam defense cooperation,
Modi latest news,
Ajit Doval,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?