इसराइल ने कच्चे तेल और गैस की खोज और दोहन के अधिकार भारत को दे दिए !!




इस वीडियो में हम इजराइल में गैस का दोहन के अधिकार भारत को मिलने के महत्व के बारे में चर्चा करेंगे
Israel AWARDS First Oil & Gas exploration License to India!!!
In this video, we will discuss the significance of India winning gas exploration licences in Israel.

Reference - 
https://in.reuters.com/article/israel-exploration-natgas/israel-gives-initial-nod-to-indian-greek-exploration-companies-idINKBN1E51A7

http://www.globes.co.il/en/article-indian-greek-cos-awarded-israel-exploration-licenses-1001215100

https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/oil-and-gas/israel-gives-initial-nod-to-indian-greek-exploration-companies/62023481

https://legalinsurrection.com/2017/11/india-bids-for-israels-offshore-oil-and-gas-blocks/
https://www.haaretz.com/israel-news/business/1.823043
----------------------------
Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.
हम ऐसे रोचक पहलुओं की चर्चा करते हैं, जिन्हें भारत की मीडिया प्रस्तुत नहीं करती है.इसलिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन को क्लिक कीजिए, ताकि नए वीडियो अपलोड की आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.
एक अनुमान के अनुसार, अगले 2 वर्षों में भारत 7 या 8 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर से प्रगति करेगा. इस बात में कोई संदेह नहीं है, की तेज गति से औद्योगी करण और शहरी विकास के लिए भारत को ऊर्जा की बहुत अधिक जरूरत होने वाली है. आगे आने वाले लंबे समय में ऊर्जा की इन बढ़ती हुई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय कंपनियों के समूह ने इसराइल के Mediterranean  सागर में कच्चे तेल और गैस के 24 ब्लॉक्स के लिए अपना एक प्रस्ताव जमा किया था. इस भारतीय प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारा यह वीडियो देखिए.
आप जानते हैं कि विश्व स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमत इस समय निचले स्तर पर है, साथ ही दुनिया में अभी कहीं पर भी कच्चे तेल और गैस के लिए ड्रिलिंग का काम नहीं चल रहा है . इसके अलावा कच्चे तेल और गैस क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियां हमेशा से इसराइल के कच्चे तेल और गैस के भंडारों का दोहन करने से बचती आई है, क्योंकि वह कच्चे तेल और गैस का प्रमुख उत्पादन करने वाले अरब और खाड़ी के देशों को नाराज़ करना नहीं चाहते थे.
इसलिए, भारतीय कंपनियों के समूह के अलावा  Greek firm Energean ने भी अपना प्रस्ताव इसराइल के सामने भेजा था. ध्यान रहे,Energean  कंपनी को इसराइल के Karish और Tanin gas fields के अधिकार पहले से ही प्राप्त हैं.
अपने कच्चे तेल के भंडारों का व्यापारिक महत्व बढ़ाने के लिए, इसराइल ने आगे आने वाले वर्षों में अपनी 70, से 80% बिजली का उत्पादन, सिर्फ प्राकृतिक गैस से करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, अभी हाल ही में इसराइल इटली के साथ सहमति पर पहुंचा है, जिसके अनुसार इसराइल से इटली तक के लिए गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी. इस प्रकार, अपने गैस और कच्चे तेल के भंडारों के व्यवसायिक दोहन के लिए इसराइल भरपूर मेहनत कर रहा है.
 हाल ही में खत्म हुई Bidding की प्रक्रिया के बाद, इसराइल के ऊर्जा मंत्रालय ने भारतीय और Greek प्रस्तावों को प्रारंभिक स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे अब पूर्वी Mediterranean सागर में कच्चे तेल और गैस की खोज हो सकेगी.
क्योंकि Greek  firm Energean ने उस क्षेत्र में गैस को निकालने में, अपनी तकनीकी महारत पहले से ही सिद्ध कर दी है. इसलिए इसराइल ने गैस के पांच ब्लॉक्स इस कंपनी को देने का निर्णय लिया है. ध्यान रहे, गैस की यह 5 ब्लॉक उसी क्षेत्र में हैं, जहां पर Energean  कंपनी पहले से ही गैस और कच्चे तेल का दोहन कर रही है.

एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के अंतर्गत, इसराइल ने एक ब्लॉक में drilling और exploration के अधिकार भारतीय कंपनियों के समूह को देने का आरंभिक निर्णय लिया है. ग्रीक और भारतीय कंपनियों को अगले 30 दिनों के भीतर अपनी तकनीकी की विस्तृत जानकारी और  transfer guarantees जमा करनी है, ताकि इसराइल इस स्वीकृति के बारे में अंतिम निर्णय ले सके.
भारतीय कंपनियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, हम इसका प्रयोग करके कच्चे तेल और गैस के भंडार को खोजने में और दोहन करने में अपनी महारत को दिखा सकते हैं. सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह होगा, हम समय सीमा के अंदर इस प्रोजेक्ट के काम को खत्म करें.
जबकि इस दौर में, 24 ब्लॉक्स  में से सिर्फ छह ब्लॉक्स के अधिकार दिए गए हैं, क्योंकि इसराइल को केवल दो ही समूह से प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, इसलिए उन्होंने इस दौर को सीखने का अवसर माना है. आशा के विपरीत कम प्रस्ताव मिलने के कारण, इसराइल अब अगले साल  बचे हुए और नए ब्लॉक्स के लिए दूसरे दौर की bidding  का आयोजन करेगा.
दोस्तों, भारत और इसराइल की मित्रता को किनारे रखते हुए, यह पूरी तरह से एक व्यवसायिक प्रक्रिया है, इसलिए अगले दौर में हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे बढ़ना होगा.
वास्तव में, यह एक क्लॉक जो हमें मिला है, वह हमें परीक्षण करने का अच्छा अवसर प्रदान करता है. हम इससे कुछ सीखेंगे, और अगले दौर की bidding के लिए अपना और अच्छा प्रस्ताव भेजेंगे, हो सकता है, अगली बार हमें कुछ और कच्चे तेल और गैस के भंडार मिल जाएं.
जैसा कि, इसराइल के अनुमानित प्राकृतिक गैस के 2 Billion cubic meters भंडार, और कच्चे तेल के 6 Billion barrels भंडार के लिए स्थानीय इसराइल का बाजार और यूरोप का बाजार उपलब्ध है. इसलिए इसराइल के कच्चे तेल और गैस के भंडारों का व्यवसायिक दोहन करना लाभकारी हो सकता है.
जहां तक भारत का सवाल है, तो हम इस प्रकार अपनी कच्चे तेल और गैस के पूर्ति के लिए कई सारे विकल्प तैयार कर सकते हैं, ताकि कच्चे तेल और गैस का उत्पादन करने वाले प्रमुख देश मिलकर हमारा शोषण ना कर पाएं.
जहां तक हम समझते हैं, जब कि हमने 24 ब्लॉक्स के लिए प्रस्ताव जमा किया था, लेकिन हमें सिर्फ एक ब्लॉक प्राप्त हुआ है. हमें इसके लिए हताश होने की जरूरत नहीं है. हमें तो इस अवसर का लाभ उठाना है, और अब भारत इसराइल की मित्रता को कच्चे तेल और गैस के क्षेत्र में भी मजबूत बनाना है.
आपको याद होगा. चीन के किसी बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा है. हर एक बहुत लंबी यात्रा की शुरुआत सिर्फ एक कदम आगे बढ़ाने से होती है.
आपके विचार से, क्या भारतीय कच्चे तेल और गैस का दोहन करने वाली कंपनियों के लिए इसराइल के Mediterranean समुद्र में कोई भविष्य है?

आप अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं.
 इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.

We cover those interesting aspects, which are not covered by Indian main stream media.
so Please subscribe our channel and click on Bell icon to get new video upload notification.
Now Lets discuss about today's topic.
As per conservative estimate, Indian economy is expected to have 7 to 8 percent annual growth rate in the next two years.

No doubt, Rapid urbanization and industrial growth will increase Indian energy demand.
Keeping in view Indian long term energy needs, Last month a consortium of Indian companies has submitted bids to seek drilling rights of 24 offshore blocks in Israel’s Mediterranean waters.

To know more about Indian proposal, please watch our this video.

You know, Global energy prices are low and little new drilling is occurring anywhere around the world.
In addition, Prominent global oil and gas exploration companies have always stayed away from bidding for Israeli oil and gas blocks, because they obviously  didn’t want to antagonize their major Arab Gulf clients.

Hence, Besides the consortium of Indian oil and gas companies, Israel received bids from Greek firm Energean, which already has the rights of Israel's Karish and Tanin gas fields.

In order to improve the commercial potential of these gas blocks , Israel is planning to generate 70 to 80% of its all electric power by natural gas.

In addition, Israel has entered into memorandum of understanding to lay a natural gas pipeline from Israel to Italy.
Thus , Israel is trying hard to make these oil and gas blocks commercially viable.
In response to recently concluded bidding round, Israel's energy ministry gave preliminary approval to Greek and Indian bids to explore oil and gas in the eastern Mediterranean.

As Greek  firm Energean  has already proven its technical prowess in extracting gas from Israeli gas blocks,  they are granted licenses to explore five offshore blocks. Interestingly, these blocks are near by the blocks which are already being operated by Energean  .

In a significant shift , Indian group has been granted the preliminary approval for drilling and exploration  in one block.

Greek and Indian companies need to provide technical details and transfer guarantees for licenses within 30 days to receive the final approval.

For Indian firms, its new opportunity and we should demonstrate our oil and gas exploration capabilities. More than anything else, we need to show our ability to complete the project in time bound manner.

In this round, bids have been accepted for only 6 out of 24 blocks, which were on the table.
Since, Israel got only two bids proposals for consideration, they have decided to learn from this round, which received tepid response. and Israel will hold another round of bidding next year.
Friends, India Israel friendship apart, this is commercial transaction, we should be ready to compete with the best in the world in next round.

In fact, this one block could be good testing grounds for Indian firms, and we should learn here and fine tune our proposal for next round of bidding. Who knows, we may win more blocks next time.

Given Local Israeli and European market are key customers for expected 2 Billion cubic meters of natural gas, and 6 Billion barrels of oil discovered in Israeli water, there is promising future for these oil and gas blocks.

So far as India is concerned, we will end up diversifying our oil and gas supply sources, thus avoiding possible victimization by the cartel of major oil producing countries.

As far as we think, though in response to our bid for  24 blocks, we got only one block, but we need not lose heart here. we need to harness this opportunity and strengthen Indo Israeli friendship bond in the oil and gas area as well.

Please Remember a  wise Chinese man once  said this. "A journey of a thousand miles begins with a single step"

As per your views, what future do you see for Indian oil and gas companies in Israel’s Mediterranean waters?

Please let us know your views in comment section below.

Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends!

Tags
India wins bid for oil and gas blocks in Israel,
Israels awards one gas block to India,
Indian bid for Israel's offshore oil and gas blocks,
Can India import oil and gas from Israel,
India and Israel collaboration in oil and gas sector,
Indian bid for 24 oil blocks in Israel,
Indian Oil and Gas exploration in Israel,
Result of Indian bid for Israels offshore oil and gas blocks,
India importing oil from Israel,
India gets oil and gas blocks in Israel,
India,
Israel,
Oil and gas bid




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?