ईरान चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल होना चाहता है, भारत को क्या करना चाहिए?


इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे कि आखिर ईरान और पाकिस्तान में साथ मिलकर काम करना तो चालू कर दिया है
What India should do if Iran joins China Pakistan  Economic Corridor?
In this video, we will discuss why Iran and Pakistan have started co-operating with each other.

Reference - 
https://www.dawn.com/news/1311031
http://www.valuewalk.com/2017/09/iran-saudi-arabia-join-cpec/
https://arynews.tv/en/iran-expresses-desire-join-cpec/
https://www.pakistantoday.com.pk/2017/12/12/no-need-to-fret-over-chabahar-port-iran-guarantees-pakistan/

Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.


हम ऐसे रोचक पहलुओं की चर्चा करते हैं, जिन्हें भारत की मीडिया प्रस्तुत नहीं करती है.इसलिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन को क्लिक कीजिए, ताकि नए वीडियो अपलोड की आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

दोस्तों, जब चाबहार बंदरगाह का उद्घाटन हुआ था, तो हम सभी भारतीय बड़े खुश हुए थे. इस बात में कोई संदेह नहीं है, पाकिस्तान के द्वारा बंद किए गए रास्ते को बाईपास करते हुए, यह बंदरगाह भारत को अफगानिस्तान मध्य एशिया और रूस तक जाने का रास्ता प्रदान करता है.

लेकिन इस बात में अकलमंदी होगी, अगर एक कदम पीछे हट कर, हम वैश्विक राजनीति के ऊपर ध्यान दें.

आपको पता होगा, 41 मुस्लिम देशों ने मिलकर वर्ष 2016 में  Islamic  Military Counter Terrorism Coalition की स्थापना की थी.

जैसा कि बताया गया है, इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम देशों की आतंकवादी संगठनों से रक्षा करना है. देखने वाली बात यह है, इस गठबंधन के सबसे पहले commander in chief के रूप में, पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ को नियुक्त किया गया है.

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से आप बड़े ही आसानी से समझ सकते हैं, इस  गठबंधन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ आतंकवाद से लड़ना नहीं है. वैसे भी आतंकवादी संगठनों का पालन-पोषण पाकिस्तान के द्वारा किया जाता है, यह बात सबको मालूम है.

रोचक बात यह है, इस संगठन में शामिल 41 देशों में सुन्नी सरकारों का शासन है. दोस्तों, इस संगठन में ईरान सीरिया और इराक जैसा कोई भी देश शामिल नहीं है, जिसमें शिया सरकार का शासन है.

इस प्रकार ऐसा लगता है, इस गठबंधन के पीछे सऊदी अरब मुस्लिम समाज का नेतृत्व हासिल करना चाहता है, ताकि वह मजबूती के साथ शिया सरकार  प्रशासित ईरान जैसे अपने दुश्मन से निपट सके.

क्योंकि पाकिस्तान को इस गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका प्राप्त हुई है, इसलिए वह ईरान के साथ मजबूती के साथ मोलभाव करने की हालत में आ गया है.



इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है, पाकिस्तान ने ईरान को आश्वासन दिया है, कि वह इस गठबंधन की ऐसी किसी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा, जिसका उद्देश्य इरान के खिलाफ कार्यवाही करना है.

इसके बदले में, ईरान ने भी पाकिस्तान को आश्वासन दिया है, कि वह निश्चित करेगा, कि भारत उसकी जमीन का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ कोई गतिविधि करने में ना करे.

हालांकि भारत के द्वारा किया जाने वाला चाबहार बंदरगाह का उपयोग किसी भी देश के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वास्तविकता यह भी है, कि भारत अफगानिस्तान में कुछ भी करे, पाकिस्तान उसे अपने हितों के खिलाफ देखता है.

इसलिए आगे आने वाले भविष्य में पाकिस्तान ईरान पर दबाव बनाएगा, कि वह भारत के लिए परेशानियां खड़ी करे.

दोस्तों, अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए हमें दिक्कतों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. भविष्य उतना अच्छा नहीं है, जैसा हमें प्रतीत हो रहा था.

इस वर्ष, ईरान ने कई बार चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल होने की अपनी इच्छा व्यक्त की है. हाल ही में, ईरान और पाकिस्तान सहमति पर पहुंचे हैं, जिससे ग्वादर और चाबहार बंदरगाह साथ मिलकर काम कर पाएंगे.

क्योंकि सऊदी अरब भी चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल होना चाहता है, इस प्रकार केंद्रीय नेतृत्व करके पाकिस्तान  ईरान और सऊदी अरब के बीच अविश्वास की खाई को भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, वैसे भी यह दोनों देश चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल होना चाहते हैं.

स्वाभाविक रूप से, अगर पाकिस्तान अपनी यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा पाया, तो मुस्लिम विश्व में पाकिस्तान की हैसियत बहुत बढ़ जाएगी.

हालांकि ऐसा होने की संभावना अभी बहुत कम प्रतीत होती है, लेकिन अकल मंदी इसी बात में होगी, की हम अपनी वैश्विक रणनीति तय करते समय, इस संभावना को दरकिनार ना करें.

वैसे ईरान चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल हो या ना हो, इससे हमें कोई मतलब नहीं होना चाहिए.

भूटान के अलावा, वैसे भी भारत के अन्य सभी पड़ोसी देश चीन के बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव में शामिल हो चुके हैं.

अगर कल ईरान भी चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल हो जाता है, तो भारत के लिए तब तक डरने की कोई बात नहीं है, जब तक पाकिस्तान की दबाव में आकर इरान भारतीय हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करता है.

दोस्तों, वैश्विक राजनीति का यह बड़ा ही रोचक खेल है. इसमें हर देश दूसरे देश की शक्ति को संतुलन में रखने का प्रयास करता रहता है. इसलिए हमारे लिए तो सलाह यह होगी, की हम चाबहार बंदरगाह के बारे में जरूरत से ज्यादा खुश ना हो.

हमें तो बड़े सजग होकर देखना होगा कि हमारे दुश्मन देश जमीन पर कौन सी चाल चल रहे है, ताकि समय पड़ने पर हम उन्हें उपयुक्त करारा जवाब दे सकें.

कम से कम ऐसा नहीं होना चाहिए, कि जहां आज हम चाबहार बंदरगाह के  15 वर्षों के बाद चालू होने का जिम्मेदार इरान के ऊपर अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों को ठहराते हैं, वही कल चीन और पाकिस्तान मिलकर चाबहार बंदरगाह से होकर अफगानिस्तान तक जाने का रास्ता भारत के लिए रोक दें, तो हम चीन पाकिस्तान को दोष देते रह जाएं.

दोस्तों  पहले भी अकलमंद लोगों ने कहा है, जो लोग दोषारोपण करते हैं, उनकी केवल हार होती है. जीत तो उन लोगों की होती है, जो जिम्मेदारी लेते हैं.

आपके विचार से, अब जबकि ईरान और पाकिस्तान साथ मिलकर काम करने लगे हैं, तो भारत को क्या करना चाहिए?



आप अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं.

 इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.

We cover those interesting aspects, which are not covered by Indian main stream media

so Please subscribe our channel and click on Bell icon to get new video upload notification.



Now Lets discuss about today's topic.

Friends, There has been a lot of excitement among all of us Indians about the opening of Cha bahar port.



No doubt, This port  provides us access to Afghanistan, central Asian countries and Russia bypassing the transit blockade presented by Pakistan.



But it would be wise to take a step back, and look at things in wider Geo political perspective.





you know 41 Muslim countries have formed Islamic  Military Counter Terrorism Coalition in 2016.

The publicly stated objective of this group is to protect Muslim countries from all terrorist organizations.

Ironically, Pakistani Former Chief of Army Staff General Raheel Sharif became first commander in chief of  Islamic  Military Counter Terrorism Coalition.

Now, by this significant appointment you can easily figure out, terrorism alone is not the sole target here, because Pakistan's role in providing safe heavens to terrorism is kind of open secret.



Interestingly, all countries in this coalition are having sunni dominated governments.

Yes, this alliance doesn't include any countries with Shia dominated government such as Iran, Iraq and Syria.



Friends, this coalition is a part of Saudi Arabian efforts to take a leading role in the middle east and Muslim world in the rivalry with Shia dominated Iran.



the important role of Pakistan in Islamic Military Counter Terrorism Coalition awards Pakistan with strong bargaining power while dealing with Iran.



No wonder, Pakistan gave firm assurances to Iran that it would not become part of any initiative of this coalition which would target Iran.

In Return, Iran promised that, It would not allow India to use Iran for undermining Pakistan's interests.



Though Indian use of Cha bahar port is not against any  country, yet Pakistan perceives any significant Indian role in Afghanistan against its core interests.



Hence, please expect Pakistan pressurizing Iran to create problems for India in different projects there.



Yes, we need to be ready for rough ride to Afghanistan via Cha bahaar port. Future is not as much bright as we would have liked it to be .



This year, Iran has multiple times openly shown its keen desire to join China Pakistan Economic Corridor.


In fact, In between Iran and Pakistan, a memorandum of understanding has already been signed to ensure Cha bahar and Gwadar ports complement each other.



Since Saudi Arabia is also inclined to join China Pakistan Economic corridor, Pakistan may look for central leading role in bridging the gap in between Iran and Saudi Arabia, if both of them take part in China Pakistan Economic Corridor.

Obviously, If Pakistan plays such role successfully, its position in Muslim world will get major boost.



Though  there are very less chances of this happening anytime soon, yet we would be wise not to discard its possibility, while shaping up our Geo political strategy.



by the way, whether Iran joins China Pakistan Economic corridor or not, its none of our business.

Except Bhutan, all of our neighbors have already joined Chinese Belt and Road initiative.



If tomorrow, Iran also joins it, it should not be seen as major threat to Indian interest, as long as Under pressure from Pakistan, Iran doesn't create problem for India.



Friends, this is very interesting game of geo politics, everyone is trying to counter balance each other. In such fluid situation, the best advise for us is to avoid becoming over excited about Cha bahar port.



Yes, we need to keep our nose and ears to the ground to see how our enemies are making counter moves, so that we can provide appropriate quick response.



It should not happen, today we blame American economic sanctions for the delay of 15 years in opening the trade route via cha bahar port, and tomorrow we end up blaming China and Pakistan for blocking our access via already opened Cha bahar port.



Please note, Wise man said this. While Losers blame others, winners take the responsibility.



As per your views, how India should deal with the challenge of close co-operation in between Iran and Pakistan??

Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends



Tags
CPEC,
OBOR,
BRI,
China Pakistan Economic Corridor,
One belt one road initiative,
Belt and Road initiative,
Iran wants to joined CPEC,
Iran joining CPEC,
Saudi Arabia joining CPEC,
Chabahar port,
Gwadar port,
Islamic  Military Counter Terrorism Coalition,
Chabahar Vs Gwadar port,
why Iran wants to join CPEC,
Chabahar port inauguration,
opening of Chabahar port,
India Iran relationship,
Pakistan Iran relationship,
China Iran relationship,
Iran joining OBOR,
Iran China relationship,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?