इसराइल की राजधानी के रूप में यरुशलम को भारत ने स्वीकार करना चाहिए??



इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे किस प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव का विरोध करने की तुलना में, इसका समर्थन करना भारत के लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा
Should India have supported Jerusalem as Israel's capital??
In this video, we will discuss how benefits of supporting the resolution far outweighed the cost of opposing the resolution.

Reference - 
https://www.npr.org/sections/thetwo-way/2017/12/06/568838360/watch-president-trump-to-speak-on-jerusalem
http://indiatoday.intoday.in/story/why-india-voted-against-us-israel-on-jerusalem-at-united-nations/1/1116168.html
http://www.cnn.com/2017/12/05/middleeast/trump-jerusalem-explainer-intl/index.html
http://www.newsweek.com/china-israel-military-technology-beijing-jerusalem-saul-eisenberg-weapons-607117
Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.

हम ऐसे रोचक पहलुओं की चर्चा करते हैं, जिन्हें भारत की मीडिया प्रस्तुत नहीं करती है.इसलिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन को क्लिक कीजिए, ताकि नए वीडियो अपलोड की आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

जैसा कि आप जानते हैं, संयुक्त राष्ट्र संघ की आपातकालीन बैठक में गैर बाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके अनुसार अमेरिका येरूसलम को इसराइल की राजधानी नहीं मान सकता, और तेल अवीव से अपना दूतावास येरूसलम  तक नहीं ले जा सकता है. भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जहां तक हमें आशा थी, भारत को या तो वोट नहीं डालना चाहिए था, या फिर वोटिंग से अलग रहना चाहिए था. यह बात निराश करने वाली थी, कि भारत ने अपनी पारंपरिक नीति को बदलने का मौका खो दिया. भारत की इस नीति के अनुसार, इसराइल और फिलिस्तीन के बीच भारत सदैव संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता है. साथ ही, इसराइल और अमेरिका की प्रति अपनी पक्की मित्रता को दिखाने का मौका भी भारत ने गंवा दिया. लेकिन अगर आप ध्यान से देखें, तो अमेरिका के इस निर्णय से जमीन पर ज्यादा कुछ बदलने वाला नहीं है. येरूसलम पर तो पहले से ही इसराइल का अधिकार है. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता को दिए गए मुख्य वादे को पूरा करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने यरुशलम में अमेरिका का राज दूतावास बनाने का निर्णय लिया.



इसलिए यह पूरा मुद्दा अमेरिका की आंतरिक राजनीति से जुड़ा हुआ है, और साथ ही इसका उद्देश्य यरुशलम पर इसराइल के अधिकार के दावे को और अधिक मजबूत करना है. इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात को निश्चित किया है, कि अमेरिका के इस निर्णय से फिलिस्तीन और इसराइल  के बीच में चल रही शांति वार्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, और वह येरूसलम का कोई भी भविष्य तय  कर सकते हैं. इसलिए सवाल यह उठता है, क्या भारत को भावनाओं में बहकर, संयुक्त राष्ट्र संघ के इस प्रस्ताव का विरोध करना चाहिए था. इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए, राजनयिक तौर पर, हम जो भी निर्णय लें, उस का मूल उद्देश्य भारत के हितों की रक्षा करना होना चाहिए. हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों का भारत में बहुमत है, और भारत की अधिकतर लोग इसराइल के प्रति अच्छी भावना भी रखते हैं. इसके बावजूद भी, हम ऐसा निर्णय नहीं ले सकते, जिसका नुकसान पूरे भारत देश को हो. वैसे भी, अगर धर्म के आधार पर ही राजनयिक संबंधों की स्थापना होती, तो भारत और नेपाल के बीच सबसे अच्छे आपसी संबंध होने चाहिए थे.

महत्वपूर्ण बात यह है, इस प्रस्ताव के संबंध में अमेरिका का हारना निश्चित था. विश्व समुदाय का समर्थन जुटाने में अमेरिका पूरी तरह से असमर्थ रहा. यहां तक कि उसके खास सहयोगियों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया. जहां तक अमेरिका की धमकियों का सवाल है, तो वैसे भी वह संयुक्त राष्ट्र संघ और विदेशों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में कटौती कर के, अपना पैसा बचाने के लिए बहाना ढूंढ रहा है.

इसलिए सवाल यह खड़ा होता है, क्या भारत को इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए, दुनिया में अलग-थलग खड़ा होने की स्थिति में आना चाहिए था. कृपया ध्यान दीजिए, संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में बड़ी संख्या में देशों के सहयोग की भारत को आवश्यकता रहती है. अगर हम वैश्विक आम सहमति के खिलाफ जाने लगेंगे, दुनिया के देश जरूरत पड़ने पर भारत की स्थिति का भी समर्थन करने में हिच किचा सकते हैं.

साथ ही, संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता प्राप्त करना भारत का एक सपना रहा है. सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य भारत को सुरक्षा परिषद में शामिल होने तभी देंगे, जब भारत के पक्ष में आमसभा में जबरदस्त समर्थन का माहौल होगा. संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में, हम समर्थन तभी हासिल कर पाएंगे, जब हम दूसरे देशों के पिछलग्गू बने बिना, अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रस्तावों की रक्षा करने के लिए खड़े होते रहेंगे.

भारत और इसराइल  अच्छे मित्र हैं, और इस मित्रता में असीम संभावनाएं भी है. यह मित्रता तब तक टिकाऊ बनी रहेगी, जब तक भारत और इसराइल के निजी हितों को हानि ना पहुंचे. हथियारों और प्रौद्योगिकी के दम पर इसराइल ने भारत और चीन के साथ बड़े ही मजबूत संबंध स्थापित कर लिए हैं. वास्तव में चीन और इसराइल के बीच बहुत अच्छे संबंध है. हमें इससे कोई दिक्कत भी नहीं होनी चाहिए. इसलिए मुख्य बिंदु है, कि कौन किस का दोस्त है, इसके दम पर  राजनयिक निर्णय नहीं लिए जाते.

इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह है, भारत के कई इस्लामिक देशों के साथ अच्छे संबंध हैं. यह सभी इस्लामिक देश Organization of Islamic cooperation के सदस्य हैं. अगर भारत इस प्रस्ताव का विरोध करता, इस संगठन के सभी सदस्य इस्लामिक देश भारत के  इस निर्णय को अच्छी तरह से नहीं लेते. हो सकता है, भविष्य में धर्म पर आधारित काम करते हुए, भारत विरोध में वह मिलकर पाकिस्तान का आगे बढ़कर समर्थन करने लगते. अगर किसी भी हालत में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत होती है, तो हमें ऐसा काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

जहां तक अमेरिका की बात है, तो भले ही अमेरिका के नेता दुनिया के सामने कुछ भी कहते रहे, वास्तव में पाकिस्तान के प्रति उनकी रणनीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है. हम सभी को याद हैं, पाकिस्तान से मोलभाव करते हुए अमेरिका ने हाफिज सईद के ऊपर से अंकुश हटा दिया, ताकि पाकिस्तान उन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ काम कर सके, जो अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं.

इसलिए अगर आप समग्र दृष्टि से अध्ययन करें, तो आप पाएंगे इस प्रस्ताव का विरोध करने की तुलना में, इसका समर्थन करना भारत के लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा. आपके विचार से, क्या भारत को इस प्रस्ताव का  विरोध करना चाहिए था?



आप अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं.

 इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.



इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.



Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.
We cover those interesting aspects, which are not covered by Indian main stream media.
so Please subscribe our channel and click on Bell icon to get new video upload notification.
Now Lets discuss about today's topic.




As you know, an emergency united nations general assembly meeting passed a non binding resolution asking America to drop its recognition of Jerusalem as Israel's capital, as well  as its decision to move the American embassy there.



Though India has supported this resolution, yet we have at least expected India to either abstain from voting, or cast no vote.



It was little disappointing for us to notice that India didn't take advantage to change its traditional policy, to have balanced the diplomatic policy with respect to Israel and Palestine.

Rather India failed to show its commitment towards the friendship with Israel and America.



But if you look carefully, This american decision doesn't change effectively any thing on the ground.



Jerusalem has been under Israel authority. Fulfilling his major election campaign promise, united states president has decided to move American embassy from Tel Aviv to Jerusalem.



So this whole issue is related to domestic politics of America and to make Israeli claim over Jerusalem  stronger. Moreover, As Trump himself confirmed, his decision doesn't affect any peace negotiations to arrive at final status of Jerusalem in future.



Hence, the question is, should India have taken romantic foreign policy decision to oppose United nations resolution?



Lets be clear, our national interests should always derive our diplomatic choices.

India is a Hindu majority country having favorable opinion about Israel. Having said that, we cannot take a decision, which will be harmful to the interest of entire India.



Moreover, if religion had been major reason determining the diplomatic relationship, India and Nepal would have best bilateral relationship.



More importantly, it was very clear that America would lose in this resolution and they miserably failed to get significant support among world community. In fact, their close allies have supported the resolution.

So far as recent American threats are concerned, America is simply looking for valid excuses to reduce its huge United nations and foreign funding expenditure.

so the question is, does it really make sense for India to explicitly not support the resolution, and being singled out in the entire world community?



Please note, as we have seen, In general assembly, we need support of large number of countries. if we start going against global consensus, other countries will be hesitant to support Indian rightful stand in the future.



Moreover, India has dream to join United Nations security council. Please be aware, these five permanent members will allow India to enter into security council, only when India has overwhelming majority support in General assembly. We will be able to get it only when we stand for international law, rather than becoming blind followers of other countries.



India and Israels are good friends. This friendship has immense potential. but this friendship cannot survive test of time, if it starts harming Indian interests.



Using weapons and technology Israel became friend of both India and China.There is very good bilateral relationship in between Israel and China. Rather, we should not have any issue with it. But the point is, diplomatic choices are rarely affected by who is friend of whom.



More importantly, India has good relationship with many Islamic countries,all of these are member of Organization of Islamic cooperation. If India had gone against this resolution, these friendly Islamic countries would not have taken it positively. In future, religion being the driving factor, they would have more openly supported Pakistan.

Making position of Pakistan stronger would be last thing for India to do.



So far as America is concerned, we have seen recently, keeping aside what is being said in public, there is little change in American policy with respect to Pakistan.

We all remember very well, As bargaining tactic, America has let Hafiz Saeed  go off the hook to get Pakistan's support against those terrorist groups harming the American interests in Afghanistan.



Hence, if you do holistic cost benefit analysis, it appears benefits of supporting the resolution far outweighed the cost of opposing the resolution.

As per your views, should India have voted against the resolution??





Please let us know your views in comment section below.

Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends

Tags
UN resolution on Jerusalem,
United Nations,
Jerusalem as Israel's capital,
Why India didnt support Jerusalem as Israel's capital,
Why India didnt support Jerusalem as capital of Israel,
Jerusalem capital of Israel,
United Nations resolution in Jerusalem,
India Israel relationship,
India Israel friendship,
Why should India support Jerusalem as capital of Israel,
American decision to recognize Jerusalem as capital of Israel,
Donald Trump,
India stand on UN resolution on Jerusalem,
,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?