मालद्वीप की भारत और चीन को संतुलन में रखने की कोशिश

इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे कि कैसे भारत और जापान मालदीव में अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
India First Policy of Maldives BALANCING Chinese Embrace of Maldives!!
 In this video, we will discuss how India and Japan can play important role in Maldvies.

Reference -
https://avas.mv/en/42691
https://www.japantimes.co.jp/news/2018/01/07/national/politics-diplomacy/japan-maldives-agree-join-hands-tokyos-indo-pacific-strategy/#.WlhN3KhKtPY
https://www.thequint.com/news/world/look-how-maldives-has-taken-a-leaf-from-china-in-bashing-india
https://timesofindia.indiatimes.com/india/maldives-allays-concerns-on-china-says-india-first/articleshow/62465978.cms
http://www.livemint.com/Politics/wPJCDLoQuNImAILOUi9JOO/Maldives-foreign-minister-assures-Narendra-Modi-of-close-ti.html


Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

वर्ष 1988 में उल्लेखनीय Operation Cactus के अंतर्गत भारत ने सफलतापूर्वक Abdul Gayoom की सरकार को गिरने से बचाया था. तब भारत को मालदीव का सबसे अच्छा मित्र माना जाता था. लेकिन आज वर्ष 2018 में, राष्ट्रपति Abdulla Yameen के शासनकाल के दौरान, भारत को मालदीव का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है. आपको शायद पता हो, वर्तमान राष्ट्रपति Abdulla Yameen पूर्व राष्ट्रपति Abdul Gayoom के भाई हैं. भारत और मालदीव के रिश्ते में आई इस गिरावट के कई सारे कारण हैं. मालदीव में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को भारत के द्वारा सहायता प्रदान करना और समर्थन देना, इसका एक महत्वपूर्ण कारण है. इतिहास से सीखते हुए, अमेरिका की तरह, हमें इस विचार से बचना चाहिए, कि दूसरे देशों में लोकतंत्र की स्थापना और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी हमारी है. जब तक दूसरे देश की सभी पार्टियों के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं, हमें इस बात की अपेक्षा नहीं करना चाहिए, कि हमारे उस देश के साथ लंबे समय तक अच्छे संबंध बने रहेंगे. दूसरे देश की विभिन्न पार्टियों से हमारा मतभेद होना स्वभाविक है, लेकिन हमें कभी किसी एक पार्टी के पक्ष का समर्थन आगे बढ़कर नहीं करना चाहिए. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है, जो कोई पार्टी देश के ऊपर शासन करे, हमें उसके साथ सकारात्मक रूप से संबंध बनाने चाहिए. वैसे भी हमारी मित्रता राष्ट्र से होना चाहिए, राष्ट्र पर कौन शासन कर रहा है, इसका प्रभाव हमारी मित्रता पर कम से कम पढ़ना चाहिए. पिछले महीने मालदीव ने चीन के साथ  free trade agreement किया, और मालदीव के राष्ट्रपति ने चीन की यात्रा पूरी की. अभी मालदीव के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर आए हुए हैं. उन्होंने एक बार फिर से यह बात दोहराई है, मालदीव  के लिए भारत के साथ संबंध प्राथमिकता में सबसे पहले आते हैं, साथ ही उन्होंने कहा, कि वह हिंद महासागर क्षेत्र में मालदीव को भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ प्रयोग होने से रोकने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है. इन्हीं सार्वजनिक बातों को किनारे रखते हुए, जब तक मालदीव अपने हितों की रक्षा कर पाने में समर्थ है, भारत को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. भारत अपने सुरक्षा हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है. जहां तक चीन के साथ मालदीव के Free trade agreement का सवाल है, हमें इस बारे में फालतू में चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हमारे अपने बाजार पहले से ही चीन के माल से भरे पड़े हुए हैं. मालदीव  को अपनी स्वतंत्र विदेश और आर्थिक नीति तय करने का पूरा अधिकार प्राप्त है. और नीतिगत निर्णय लेने में गलती भी हो सकती है, लेकिन यह बात दुनिया की हर देश पर लागू होती है. चीन को गले लगाने की उन की रणनीति अगर गलत है, तो आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए, वक्त उन्हें यह गलती जरूर समझाएगा. वैसे भी दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें समझाने की ताकत सिर्फ वक्त के पास होती है. इस पृष्ठभूमि में रोचक बात यह है, हाल ही में जापान के विदेश मंत्री ने पहली बार मालदीव की यात्रा की है. मालदीव को जापान की  official development assistance के अंतर्गत सहायता प्राप्त होती रही है. साथ ही Japan International Corporation Agency भी मालदीव  को प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए सहायता प्रदान करती रही है. भारत और जापान के हिंद और प्रशांत महासागर से संबंधित रणनीति के संदर्भ में लक्ष्य समान है. अच्छी बात यह है, अब मालदीव में भी जापान के साथ प्रशांत और हिंद महासागर की रणनीति पर साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है. इस रणनीति का मूल उद्देश्य, हिंद और प्रशांत महासागर में आवाजाही की स्वतंत्रता बनाए रखना, और अंतर्राष्ट्रीय समुद्र में अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन हो, यह निश्चित करना है. यह एक अच्छा संकेत है, कि हिंद महासागर क्षेत्र में जापान और अधिक रुचि लेने लगा है. अगर इस क्षेत्र में विश्व की कई प्रमुख शक्तियां काम करेंगी, तो चीन किसी छोटे देश का शोषण करने के पहले कम से कम 2 बार सोचेगा. इसके अलावा, छोटे छोटे देश इतने बुद्धिमान तो हैं, कि वह विश्व की प्रमुख शक्तियों के बीच अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते रहते हैं. वास्तव में भारत और जापान मिलकर आर्थिक रूप से लाभकारी प्रोजेक्ट के ऊपर मालदीव में काम कर सकते हैं. विचार यह है, कि किसी भी खेल को जीतने का सबसे अच्छा तरीका उसमें खेलना होता है. हम किनारे पर बैठ कर रो नहीं सकते. चीन से प्रतिस्पर्धा केवल तभी की जा सकती है, जब हम उसके विरोध में आर्थिक और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए एक बेहतर विकल्प प्रस्तुत करें. हमारी कम्युनिटी के एक सदस्य Yogendra Verma ने हमसे इस बारे में अपने विचार साझा किए थे, और वीडियो बनाने के लिए कहा था. हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. इस वीडियो के संदर्भ में आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

 इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss about today's topic.

After the remarkable  Operation Cactus in 1988, India was successful in restoration of presidency of Abdul Gayoom. India was regarded as the Best friend of Maldives then.



Fast forward, In the year 2018, India is regarded as Biggest Enemy of Maldives, during the presidency of Abdulla Yameen, who is interestingly half brother of Abdul Gayoom.



There are many reasons for this downfall in India Maldives relationship.



One of the prominent reasons was Indian desire to support the democratic regime in Maldives.



Learning from the past, Like America, we should get rid of this idea that, its Indian responsibility to establish, or protect democracy in other countries.



We should not hope for long lasting relationship with any country, as long as we don't have equally good relationship with all the parties there.



Its natural that we can have differences, but we should strictly avoid taking sides. More importantly, we should engage positively with, whosoever rules over there. After all, Indian friendship should be towards the nation, not to the regime ruling over there.



After last month's free trade agreement with China, and Chinese visit of Maldivians president,

Foreign minister of Maldives is on Indian visit right now.



He once again reiterated their India First  policy, and high lighted the commitment that Maldives will do nothing to jeopardize Indian security interests in Indian ocean region.



Disregarding this public rhetoric, As far as we think, as long as Maldives can protect its own interest, it should be fine with us.  We are capable enough to protect our own interests.



So far as Free trade agreement in between Maldives and China is concerned, we don't have any right to crib about, when our own Indian market are already flooded with Chinese goods.



Maldives has every right to pursue their independent Foreign and economic policy. Policy decisions are often prone to error, but that's truth for any nation on earth. If their current policy of Chinese embrace is wrong, rest assured, Time will teach them good lesson. After all some lessons are better taught only by time.



In this background, As a rather interesting development, for the first time Japanese foreign minister has recently visited Maldives.





Maldives receives aids under Japan's official development assistance. Japan International Corporation Agency also provides assistance to Maldives to counter natural disasters.



India shares strategic objectives with Japanese Indo Pacific Strategy. Thankfully, now Japan and Maldives agreed to join hands on Tokyo's Indo Pacific strategy, which primarily aims at ensuring freedom of navigation and maintaining  rule of international law in international waters of Indo pacific region.



This is good sign, that Japan is now taking more interest in the Indian Ocean. Multiple powerful players will ensure, that China will think twice before  exploiting small countries in the region.



Moreover, These small countries are wise enough to figure out the need to have balanced relationships with major powers in the region.



In fact, India and Japan can collaborate and fund some economically viable projects in Maldives.



Idea is, we can win the game only by playing in it, not by crying and sitting outside.

China is best countered only if we offer better model of  infrastructural development and economic growth.





One of our community member Yogendra Verma has shared his views and asked us to create video on this subject. We are thankful to him.



Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends


Tags
India,
Maldives,
Maldwip,
Indian Maldives relationship,
China Maldives relationship,
Maldives China relationship,
Maldives foreign minister in Indian,
India first policy of Maldives,
Maldives  foreign Minister's India visit,
future of India Maldives relationship,
Japan Maldives relationship,
Japan Maldives friendship,
Japan foreign minister in Maldives,
Japan foreign minister visiting Maldives,
Role of Japan in Maldives,
Maldives India first policy,
Modi,
Sushama Swaraj,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?