इसराइल से सीखकर, भारत पाकिस्तान की आतंकवादी सुरंगों को नष्ट कर सकता है!


इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे, किस प्रकार इसराइल ने सुरंगों का पता लगाने की तकनीक में महारत हासिल की है
Learning from Israel, India can destroy Pakistani Tunnel infrastructure?
In this video, we will discuss how Israel has made significant progress in Tunnel discovery technology.

Reference -
https://www.ynetnews.com/articles/0,7340,L-5070862,00.html
https://www.ndtv.com/world-news/israel-destroys-tunnel-from-gaza-it-says-was-used-by-hamas-1799949
https://www.reuters.com/article/us-israel-palestinians-tunnel/israel-says-it-destroyed-gaza-attack-tunnel-under-egyptian-border-idUSKBN1F3079


Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

हम सभी को इस्राएल के वायु क्षेत्र के अभेद्य रक्षा कवच Iron dome के बारे में अच्छे से जानकारी है. इसी तरह से, इसराइल 1.1 बिलियन डॉलर का खर्चा करके, जमीन के अंदर Gaza की सीमा पर 60 किलोमीटर लंबी sensor equipped दीवार का निर्माण कर रहा है. जमीन के अंदर बना यह Iron dome गाजा और इजिप्ट के बीच बनी हुई Hamaas की attack tunnels को बंद कर देगा.  जैसा कि आप समझ सकते हैं, इन tunnels के द्वारा बहुत सारा व्यापारिक सामान Gaza की तरफ Smuggle किया जाता है, तथा आतंकवादियों के लिए हथियार भी इन्हीं सुरंगों से गाजा पट्टी में लाए जाते हैं, जिससे इसराइल के ऊपर अंदरुनी हमले किए जाते हैं, साथ ही आतंकवादी इन्हीं सुरंगों के रास्ते गाजा पट्टी से होते हुए इजिप्त तक जाते हैं, और वहां से इस्राएल के ठिकानों पर बाहर से आक्रमण किया करते हैं. इस जमीन के अंदर बने Iron dome की मदद से इसराइल वर्ष 2018 तक Hamaas की सभी attack tunnels  को बंद करने का लक्ष्य हाथ में लिए हुए है. इसी प्रकार से हम सभी जानते हैं, कि पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने के लिए आतंकवादियों के लिए बड़े पैमाने पर tunnel infrastructure का निर्माण किया हुआ है. जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण सीमा 740 किलोमीटर लंबी है, इसलिए इस्राएल की तरह जमीन के अंदर Iron dome का निर्माण करने में बहुत अधिक धन का खर्चा आएगा, और इस प्रकार जमीन के अंदर दीवार का निर्माण करना कोई अकलमंदी नहीं होगा.  लेकिन इस क्षेत्र में ऐसा कुछ जरूर है, जो हम इस्राएल से निश्चित रूप से सीख सकते हैं. जबकि इस्राएल के प्रधानमंत्री 6 दिनों की भारत की यात्रा पर आ रहे थे, तभी 13 जनवरी को इस्राएल की सेना ने हवाई हमला करके सफलतापूर्वक सीमा पार एक ऐसी सुरंग को नष्ट कर दिया, जो कि गाजा और इस्राएल से होते हुए इजिप्त तक जाती थी. भारत की ओर आते हुए, सेना की इस सफलता ने इस्राइल के प्रधानमंत्री को गर्व और खुशी से भर दिया. इससे भी अधिक रोचक बात यह है, कि जिस क्षेत्र में इस सुरंग को नष्ट किया गया, वहां पर जमीन के अंदर अभी दीवार का निर्माण करना बाकी था. पिछले 3 महीनों में, इस्राएल की सेना ने सफलतापूर्वक Hamaas की 4 attack tunnels का पता लगाया, और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट भी किया है. किसी भी दृष्टिकोण से यह एक उल्लेखनीय सफलता है. हम सभी भारतीय इस्राएल की सेनाओं को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई देते हैं. इस सफलता के पीछे, इसराइल की इंजीनियरिंग और गुप्त सेवाओं में लगे हुए लोगों ने technological tunnel discovery lab के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर असाधारण सहयोग किया है. सुरंग का पता लगाने के क्षेत्र में इस्राएल ने तकनीकी महारत हांसिल कर ली है. इसका परिणाम यह हुआ, कि बड़े ही प्रभावशाली ढंग से इसराइल ने आतंकवादियों की सुरंगों को ताबड़तोड़ हमला करके नष्ट कर दिया है. यह आतंकवादियों के लिए बड़ा ही साफ संदेश है, अगर वह सुरंगों की खुदाई करेंगे, या सुरंगों के पास से भी गुजरेंगे, तो उनकी मौत निश्चित है. कहने की जरूरत नहीं है, ऐसा ही डर भारतीय सेना भी पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों के मन में भरना चाहती है, जब भी कभी वह  सुरंगों की खुदाई करें, या पुरानी सुरंगों का उपयोग करें. हालांकि हम यह विश्वास करना चाहेंगे, कि भारतीय सुरक्षा सेनाओं को इस क्षेत्र में थोड़ी बहुत महारत जरूर हासिल है, लेकिन तथ्य हमें बताते हैं, कि आतंकवादी सीमा पार भारत में घुसपैठ कर पाने में सफल हो रहे हैं. कुछ महीनों के अंतराल के बीच, भारतीय सेनाएं सुरंगों का पता लगा लेती है, लेकिन जब तक सुरंग का पता लगता है, तब तक कई आतंकवादी उसके रास्ते से भारत में घुस पाने में सफल हो जाते हैं. जिस से पाकिस्तान को इस बात का पूरा विश्वास है, कि वह सुरंगों की खुदाई कर सकता है, और भारतीय सेना को उनका पता लगे, इसके पहले उन सुरंगों के रास्ते आतंकवादियों को भारत में वह भेज सकता है. जितनी जल्दी हम पाकिस्तान के इस विश्वास को नष्ट कर दें, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा. इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए, इस्राएल ने तो सुरंगों को पता लगाने की तकनीक में महारत हासिल कर ली है, लेकिन स्वभाविक है, इस्राएल ने इस तकनीक के बारे में ज्यादा जानकारी दुनिया के साथ साझा नहीं की है. कहने की जरूरत नहीं है, निश्चित रूप से यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें भारत इस्राएल से ज्ञान प्राप्त कर सकता है. पहिए का दोबारा आविष्कार करने से बचते हुए, हमें इसराइल के साथ इस क्षेत्र में सहयोग प्राप्त करने की जरूरत है. आशा की जाती है, भारतीय रक्षा क्षेत्र में निर्णय लेने वाले अधिकारी इस क्षेत्र में  इस्राएल के साथ सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे.

 आपके विचार से, क्या भारत को इस्राएल  की सुरंगों को पता लगाने वाली तकनीक को सीखने के लिए धन खर्च करना चाहिए?

आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.



इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss about today's topic.



Many of us are aware of Israeli Aerial Iron dome, which is impregnable air defense system.



Similarly, At the cost of 1.1 Billion Dollars, Israel has been constructing a sensor equipped underground wall along the 60 Kilo meter long Gaza border. This underground Iron Dome will close all the Hamas attack tunnels running from Gaza to Egypt.



As you may understand, these attack tunnels are used to smuggle commercial goods to Gaza, to bring in weapons for militants in Gaza strip to launch attack inside Israel,  and to transfer terrorists from Gaza strip to Egypt in order to attack Israeli targets from Egypt.



With this under ground Iron dome, Israel plans to eliminate all the Hamas attack tunnels by the end of this year 2018.



Similarly, We all are aware of Pakistan using Terrorist tunnel infrastructure to wage proxy war against India.



Given that line of control in between India and Pakistan is 740 Kilo meter long, building such under ground iron dome even along line of control will not be an economically viable option.



But there is something else that we can certainly learn from Israel.



While Israeli Prime minister was travelling towards India for 6 days long visit, On 13 January, Israeli defense forces have air bombed and successfully  destroyed a cross border attack tunnel, that run from Gaza into Israel and Egypt.



Such a successful operation of Israeli forces, has made Israeli Prime Minister filled with Pride and joy while arriving in India.




Rather Interestingly, in this portion, Israel is yet to build Underground Wall. But in last three months, this is fourth time Israeli defense forces have uncovered and destroyed Hamas attack tunnels. This is remarkable  success by any measure. We all Indians congratulate Israeli forces for this  success in last three months.




This is the result of extraordinary collaboration in between Engineering and intelligence people working hand in hand with people from technological tunnel discovery lab.

Israel has reached a breakthrough in technological aspect of tunnel discovery.



The result is Israel has been systematically demolishing terrorist tunnel infrastructure.  This is categorical message to anyone digging tunnel, or going near tunnel, they will die eventually.



Needless to say, same degree of fear, Indian armed forces need to generate among Pakistan sponsored terrorists when they either dig new tunnels, or use existing tunnels.



Though, we would like to believe that Indian armed forces might have some of this technology, but  facts are facing us, because terrorist are still successful in infiltrating across the border. After interval of few months, we all hear Indian forces locates Tunnels coming across the border. However, by the time we locate them, the damage is already done.

Moreover, Pakistan knows this very well, they can dig a tunnel and use it for a period of time, before it is eventually discovered.



the sooner we demolish this assumption of our Pakistani friends, the better it is for us.



In the light of this need, Having made remarkable advancement in tunnel discovery technology. Its understandable, Israel has not shared any key details about this technology.



Needless to say, this is definitely one area,  where India must learn from Israel. Rather than reinventing the wheel, we should collaborate with Israel in this area. Hopefully, Our defense decision making establishment is taking note of this possibility.



As per your views, do you think India should invest money to learn this Tunnel discovery technology from Israel?





Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends

Tags
Israeli Iron Dome,
Underground Israeli Iron Dome,
Israeli prime minister in India,
Israeli prime minister's India visit,
Israeli Tunnel Discovery technology,
How Israel destroys Tunnels,
Israel India defense collaboration,
Israel India defense relationship,
Israel India Defense cooperation,
Israel India relationship,
Israel India friendship,
Modi Netanyahu meeting,
Modi Netanyahu friendship,
Narendra Modi,
Deals signed in between India and Israel,
Deals signed by India and Israel,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?