भारत और ईरान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग शुरू किया!!





इस वीडियो में हम ईरान और भारत के बीच रक्षा क्षेत्र में हो रहे सहयोग के बारे में चर्चा करेंगे

India and Iran START Strategic Defense cooperation!!
In this video, we will discuss about the defense cooperation in between India and Iran

Reference - 
https://en.wikipedia.org/wiki/Islamic_Republic_of_Iran_Navy
http://www.cacianalyst.org/publications/analytical-articles/item/7799-analytical-articles-caci-analyst-2003-2-12-art-7799.html
https://www.aninews.in/news/national/general-news/iran-india-deepen-military-ties201803111650230001/
https://www.aninews.in/news/world/asia/india-iran-to-boost-maritime-defence-cooperation201802171916130001/


Transcript - 

नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.


कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन पर क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं. 

आपको अच्छी तरह से याद होगा, पिछले महीने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी सामरिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण भारत की यात्रा पर आए थे. 



आपको शायद ध्यान हो, उस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाने का निश्चय किया. 





रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग का ध्यान मुख्य तौर पर नौसैनिक सुविधाओं पर था. जिसमें नौसैनिक युद्धपोत एक दूसरे के नौसैनिक अड्डों पर जा सकेंगे. और रक्षा सेवाओं के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे देश की यात्रा पर जा पाएंगे. 



अब आप देखिए, कितनी तेजी से इस आपसी सहमति के ऊपर काम किया गया है. 



ईरान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के 1 महीने के भीतर, 6 और 10 मार्च के बीच, Islamic Republic of Iran की नौसेना के तीन जंगी जहाज मुंबई बंदरगाह पर dock किए गए हैं. 





रोचक बात यह है, ईरान के युद्धपोत पर काम करने वाले नौ सैनिकों ने भारतीय नौसेना का जंगी जहाज देखा, और भारतीय नौसेना के जवानों और अधिकारियों से बातचीत और संबंध स्थापित किए. 



जिस प्रकार इरान के जंगी जहाज भारत के नौसैनिक अड्डे पर आए हैं, उससे हम यह अनुमान लगा सकते हैं, कि अपने नौसैनिक अड्डों पर भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों को पहुंच देकर, ईरान भी स्वाभाविक रूप से भारत को ऐसी सुविधाएं लौटाएगा. 



महत्वपूर्ण बात यह भी है, चाबहार बंदरगाह पर नौसैनिक अड्डे का विकास किया जा रहा है. अब आपको चौंकने की जरूरत नहीं होगी, यदि भविष्य में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज चाबहार बंदरगाह के नौसैनिक अड्डे पर dock हो जाएं. 





ऐतिहासिक रूप से, भारत और ईरान एक दूसरे के साथ मित्रतापूर्ण संबंध बनाए हुए हैं. दोनों देशों के द्वारा रक्षा क्षेत्र में किया जाने वाला यह सहयोग, दर्शाता है, कि हमारी दोस्ती वक्त के साथ और मजबूत हो रही है. 







अगर आप हमें इतिहास में जाने का मौका दें, भारत और ईरान के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर सबसे पहला समझौता वर्ष 2003 में किया गया था. 



इस समझौते के अनुसार, भारत को रक्षा उपकरणों जैसे Mig 29 fighter, T 72 tank और artillery guns, के रखरखाव और उन को उन्नत बनाने के लिए ईरान की मदद करनी थी. साथ ही चाबहार बंदरगाह पर जंगी जहाज के लिए रिपेयर फैसिलिटी  बनाने में, भारत को ईरान की मदद करनी थी. 



इसके बदले में, यदि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई छिड़ जाती है, तो भारत के पास इरान में अपनी सेना के तीनों अंगों को तैनात करने की सुविधा मिलनी थी. 



लेकिन जैसा कि भारत अपने वादे पर खरा नहीं उतरा, तो हम यह आशा नहीं कर सकते हैं, ईरान भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बदले में सुविधा प्रदान करता. 



हम में से कई लोग, भारत के द्वारा सामरिक रूप से सबसे अधिक महत्वपूर्ण इस समझौते का पालन ना करने का कारण, अमेरिका के द्वारा ईरान पर लगे हुए प्रतिबंधों को बताएंगे. लेकिन आप जानते हैं, जहां चाह नहीं होती है, वहां राह भी नहीं होती है. 





वास्तविकता हमारे सामने हैं, हमने ईरान के साथ किए गए समझौते पर पालन ना करके, यह निश्चित कर दिया, कि भविष्य में यदि पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ ,तो हम ईरान की सैन्य सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे. 





कोई बात नहीं है, पिछले 15 वर्षों में ईरान और भारत के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग का महत्व कई गुना बढ़ चुका है. 



अब चीन के पास ग्वादर बंदरगाह के पास मजबूत पहुंच है, ईरान के नौसैनिक अड्डों  तक पहुंच होना, हमारे लिए अब लग्जरी की बात नहीं रह गया है. 



आप जानते हैं, अब हमारे लिए यह बहुत बड़ी जरूरत बन गया है. 







हालांकि, हम भारत और पाकिस्तान चीन के बीच युद्ध की संभावना भविष्य में नहीं देख रहे हैं.  लेकिन जैसा कि आप समझ सकते हैं, अगर भारत को ईरान के नौसैनिक अड्डों  तक पहुंच मिल जाती है, तो यह पाकिस्तान और चीन दोनों को ही भारत के खिलाफ दुस्साहसिक कार्यवाही करने से मजबूती के साथ रोकेगा. 





शायद यही कारण है, कि इस बार बिना पब्लिसिटी के, ईरान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के तुरंत बाद, भारत और ईरान ने एक दूसरे के बीच किए गए इस रक्षा क्षेत्र के सहयोग पर तेजाइ के साथ अमल करना चालू कर दिया है. 





अब वक्त आ गया है, कि जल्दी से  भारतीय जंगी जहाजों को इरान के नौसैनिक अड्डों  तक भेज दिया जाए. जब ऐसा होगा, तो हमारे लिए पाकिस्तान और चीन की प्रतिक्रिया सुनना बड़ा ही मनोरंजक होने वाला है. 







आपके विचार से, क्या  ईरान के नौसैनिक अड्डों  तक पहुंच होना भारत के लिए जरूरी नहीं है?




आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.

Please subscribe our channel, and click on bell icon to get instant notification for our new video upload.

Lets discuss about today's topic.





We all can recall, In the mid of last month Iranian President Hassan Rouhani arrived on strategic Indian visit.



However, If you have noticed, during that visit, India and Iran expressed interest in enhancing defense cooperation.



The focus of this cooperation is to remain on maritime domain involving port calls by naval ships, training and regular exchanges of defense delegations.



Now you see the rapid execution on this understanding.



Well With in one month after Indian visit of Iranian president, Three naval warships of Islamic Republic of Iran docked at Mumbai Port from 6 March to 10 March.



Interestingly, Iranian naval ship crew also visited an Indian Naval Ship besides having several interactions with Indian Naval forces.



With this Iranian port call at Indian Naval base, we can safely assume, Iran will obviously return the favor, by granting docking facility to Indian naval warship at its naval bases.





Importantly, A naval base is under construction in Cha bahar port as well. You should not be surprised, if Indian naval warship also soon docks at Iranian naval base in Cha bahar.



Historically India and Iran have shared friendly relationship. This start of defense cooperation confirm the maturity of this relationship.



If you allow us to go back in the history, first defense cooperation agreement was signed in between Iran and India way back in the year 2003.





As per that agreement, In addition to defense equipment maintenance and upgrade support for Mig 29 fighter, T 72 tank and artillery guns, India was to support construction of warship repair facility at Cha bahar port.



In return, India wanted the ability to quickly deploy its full range of armed forces in Iran during crisis with Pakistan.



However, Since India didn't come up to its own commitment, we could not expect Iran to return any favor to India.



Many of us would like to blame American sanctions on Iran, as an excuse for India to not implement strategically super important defense cooperation agreement with Iran. But you know, if there is no will, there is no way.



Nevertheless, We have effectively lost opportunity to get Iranian commitment, to let us use Iranian military bases in the event of a war with Pakistan.



Anyways, in last 15 years, the significance of defense cooperation in between Iran and India has increased manifold.



Now China having strong presence at Gwadar port, Access to Iranian naval base is no longer a luxury for us. You understand, it has become sheer necessity now.



We don't foresee a war with Pakistan and china in near future, but as you understand Indian navy having access to Iranian naval base will work as a strong deterrent against evil designs of China Pakistan combo.



Perhaps thats why, this time around, both countries have executed the defense cooperation agreement immediately after Indian visit of Iranian president.



Now, its time for Indian naval ships to dock at Iranian naval base soon, and it would be rather amusing to listen the reaction from China and Pakistan.



As per your views, do you think, India doesn't need access to Iranian naval bases?





Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends.


Tag
India Iran defense cooperation,
India Iran relationship,
India Iran friendship,
Iranian naval ships dock in India,
Iranian naval ship in Mumbai,
Iranian warships in Mumbai,
Iranian warships docks at Mumbai,
India Iran Naval cooperation,
India gets access to Iranian naval bases,
Chabahar Naval base,
Gwadar Port,
India Iran defense agreement,
Indian visit of Iranian president,
Iranian president in India,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?