चाबहार बंदरगाह में शामिल होने के लिए ईरान ने पाकिस्तान और चीन को आमंत्रित किया!!


इस वीडियो में हम चाबहार बंदरगाह में चीन और पाकिस्तान को नियंत्रित करने के ईरान के निर्णय के बारे में चर्चा करेंगे
Iran offered Pakistan & China participation in India's Chabahar port?

In this video, we will discuss about Iranian offer to Pakistan and China about Chabahar port.

Why India need not worry about this Iranian Offer??


Reference -
https://timesofindia.indiatimes.com/india/iran-says-it-has-offered-pakistan-and-china-participation-in-indias-chabahar-project/articleshow/63282800.cms
https://www.dawn.com/news/1394938
https://www.thenews.com.pk/print/291523-iran-pakistan-reiterate-resolve-to-back-kashmiris-palestinians


Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.


कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन पर क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं. 

दोस्तों आपने खबर पढ़ी होगी, कि ईरान ने चाबहार बंदरगाह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान और चीन को निमंत्रण दिया है. 

और इस तरह का संदेश देने की कोशिश हो रही है, जैसे भारत को इससे कोई तगड़ा झटका लगेगा. 



अगर आप हमें इतिहास के बारे में बात करने की अनुमति दें, तो सबसे पहले ईरान ने चाबहार बंदरगाह में निवेश करने का आव्हान, चीन और पाकिस्तान से किया था. जब इन दोनों देशों ने इस बंदरगाह में शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखाई, तब जाकर ईरान ने भारत से इस बंदरगाह में भाग लेने के लिए बातचीत शुरू की. 

रोचक बात यह है, जब भी कभी भारत और ईरान एक दूसरे के पास आते हुए प्रतीत होते हैं, तो ईरान उस पुराने प्रस्ताव को नई भाषा में हर बार प्रस्तुत कर देता है. ताकि चाबहार बंदरगाह में भारत के शामिल होने से पाकिस्तान को लग रहा डर कम किया जा सके. 



दोस्तों, ईरान के बारे में चर्चा करते समय हमें इस वास्तविकता को नहीं भूलना चाहिए, कि ईरान और पाकिस्तान की सीमाएं मिलती हैं. ध्यान देने वाली बात यह भी है, कि पाकिस्तान का ईरान और सऊदी अरब दोनों के साथ मजबूत संबंध है. 



भारत के साथ मजबूत होते हुए संबंधों के कारण, ईरान पाकिस्तान के साथ अच्छी तरह से मोल भाव करने की स्थिति में आ जाता है.  वास्तविकता में, ईरान का संदेश बड़ा ही साफ है, अगर पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती से ईरान को दिक्कत नहीं है, तो भारत और ईरान की दोस्ती से पाकिस्तान को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए. 



यही कारण है, कि संबंधों में संतुलन बनाए रखने की इच्छा से,ईरान के राष्ट्रपति की  पिछले महीने की भारत यात्रा के बाद , ईरान के विदेश मंत्री अब पाकिस्तान की यात्रा पर गए हुए हैं. 



इसके अलावा, आपको शायद पता हो , चाबहार बंदरगाह Shahid Kalantari बंदरगाह और Shahid Behesti बंदरगाह से मिलकर बना है. हम सभी जानते हैं, Shahid Behesti बंदरगाह को अगले 18 महीने तक चलाने का अधिकार भारत को मिल चुका है.  इसके पहले इसी बंदरगाह पर भारत को दो गोदी 10 वर्ष की लीज पर मिल चुकी हैं. 



हम आपका ध्यान इस ओर खींचना चाह रहे है, चाबहार बंदरगाह के विस्तार की संभावनाएं बहुत अधिक है. और अगर आप ईरान के हिसाब से सोचें, तो आप पाएंगे कि वह स्वाभाविक रूप से इस बंदरगाह को सफल बनाना चाहता है. 



यही कारण है, चाबहार और ग्वादर बंदरगाह के बीच सहयोग को बढ़ाकर अधिक से अधिक आर्थिक लाभ कमाने की योजना पर काम करने का प्रस्ताव है. पहले ही इन दोनों बंदरगाहों के बीच sister port agreement हो चुका है. 



दोनों बंदरगाहों के बीच जमीनी  और समुद्री रास्ते का विकास किया जाना है. इसलिए यह दो बंदरगाह एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर पाएं, उससे पहले अभी बहुत सा काम पूरा होना बाकी है.





बड़े ही साफ शब्दों में, इस बात की संभावना बहुत कम है, कि चीन और पाकिस्तान चाबहार बंदरगाह में शामिल होंगे.  और यदि यह दोनों देश शामिल होते भी हैं, तो इस बंदरगाह का प्रोजेक्ट इतना बड़ा है, कि इसमें कई सारे भागीदार शामिल हो सकते हैं. 

इसलिए चीन और पाकिस्तान के चाबहार बंदरगाह में शामिल होने की संभावना को सोच कर हमें चिंता नहीं करनी चाहिए. 



इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है, पाकिस्तान के साथ, ईरान  भी  कश्मीर के लोगों के शांतिपूर्ण संघर्ष और उनके आत्म निर्णय के अधिकार का समर्थन करता आया है. ईरान के इस भारत विरोधी ऐतिहासिक विचार के बावजूद, भारत और ईरान के बीच संबंध मजबूत होते जा रहे हैं.

अब तो इन दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग स्थापित हो गया है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह वीडियो देख सकते हैं. 



इसके पीछे का विचार बड़ा ही साधारण है, हर एक प्रोजेक्ट को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए, विश्वास के साथ भारत को ईरान के साथ  आदान प्रदान की भावना पर आधारित मेल जोल बढ़ाना चाहिए. 



और हर बार जब भारत और ईरान के बीच का द्विपक्षीय रिश्ता मजबूत होगा, पाकिस्तान को खुश रखने के लिए, ईरान कुछ ना कुछ प्रस्ताव देता रहेगा. 





जब तक भारत के हित कुल मिलाकर सिद्ध हो रहे है, हमें पाकिस्तान को चिंता करने का मौका देना चाहिए. 



आपके विचार से, ईरान के पाकिस्तान और चीन को चाबहार बंदरगाह में आमंत्रित किए जाने से, क्या भारत को डरना चाहिए?



आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.


इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.


इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.



Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.



Please subscribe our channel, and click on bell icon to get instant notification for our new video upload.



Lets discuss about today's topic.



Friends, you might have read the news, Iran offering Pakistan and China participation in Cha bahar project.



An impression has been created, as if this offer has shocked India.



If you allow us to talk about history, In the past, Iran first extended invitation towards Pakistan and China to invest in Cha bahar port.



Only when neither side had shown any interest, India got involved in this project.



Interestingly, whenever India and Iran appear to come closer, Iran repeats the same old offer in new language to both China and Pakistan.



Its basically a way to allay the fears in Pakistan over Indian involvement in the Iranian port.



Friends, while dealing with Iran, we must not neglect the fact, that Iran and Pakistan share border.



Interestingly, Pakistan has good relationship with Both Iran and Saudi Arabia.



Indian relationship imparts extra bit of bargaining power to Iran, while dealing with Pakistan.



As a matter of fact, Iranian message is rather clear, Iran doesn't have any problem with Pakistan having friendship with Saudi Arabia.



In the same manner, Pakistan should also not have any problem in Iran having closer relationship with India.



That's why, as a balancing act, in response to last months Indian visit of Iranian president, Iranian foreign minister is right now on Pakistan's visit.




Moreover, if you know, Cha bahar port consists of two separate ports Shahid Kalantari and Shahid Behesti Port.



We all know that India has got operational control of Shahid Behesti Port for 18 months duration.



Earlier India has got two berths on this same port on 10 years lease.



What we are trying to highlight here is, there is huge scope of expansion on Cha bahar port.



And if you think from Iranian perspective, they would obviously like to make it a success story.



That's where they are looking to exploit the complementarities in between Gwadar and Cha bahar port, which already have sister port agreement.

There is need to build sea and land route base connectivity in between these two ports. Therefore a lot of work has to happen, before both countries can harness the synergistic relationship in between these two ports.



Frankly, There is very less probability of China and Pakistan joining Cha bahar port. Even if they join in, Cha bahar port has enough room to accommodate multiple players in it.



Hence, we need not spend our energy worrying about China and Pakistan joining Cha bahar port.



More importantly, even today along with Pakistan, Iran supports the peaceful struggle of people of Kashmir for their right to self determination.



This historic Iranian stand has not come in the way for Iran and India to have closer relationship. Now India has even established defense cooperation with Iran. to know more about this,  please watch our this video.



The idea is simple, with high degree of confidence we need to deal with Iran having project specific approach based on mutual give and take.



And each time, the bilateral ties in between India and Iran appears to get deeper, Iran would like to keep Pakistan in humor by offering something, or the other.



As long as net result is going in Indian favor, we should let Pakistan worry.



As per your views, Should India worry about Iran inviting Pakistan and china in Cha bahar port?







Please let us know your views in comment section below.







Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends.


Tag
Iran offered chabahar port to Pakistan China,
Iran invited Pakistan and China in Chabahar port,
Iranian offer to Pakistan,
Pakistan invited to join Chabahar port,
Chabahar port,
Gwadar port,
Pakistan joining Chabahar port,
China joining Chabahar port,
India Iran relationship,
India Iran defense cooperation,
Iran Pakistan relationship,
Iranian foreign minister in Pakistan,
Pakistan visit of Iranian foreign minister,
Why Iran offered Chabahar port to Pakistan,
Why Iran invited Pakistan in Chabahar port,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?