चीन ने डोकलाम में नई सड़क का निर्माण क्यों किया?


इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे, किस प्रकार डोकलाम में बनाई गई नई रोड, चीनी सेना को Jampheri ridge तक पहुंच प्रदान करेगी.
Why China built NEW Road in Doklam??
In this video, we will discuss how Chinese new road construction in Doklam Pleauteu granting it access to Jampheri ridge

Reference - 

Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.





कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन पर क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं. 





आपको याद होगा, पिछले महीने बड़े ही गोपनीय ढंग से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विदेश सचिव और सेनाध्यक्ष ने भूटान की यात्रा की. 



इन उच्चस्तरीय वार्ताओं में क्या बातचीत हुई इस बारे में हम किसी को भी जानकारी नहीं है. 





लेकिन उसी समय चीन ने भी बड़े ही गोपनीय ढंग से एक नई रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया, यह रोड चीन के सैनिकों को Jampheri ridge तक पहुंच प्रदान करती है, जो कि दक्षिणी डोकलाम पठार का हिस्सा है. 



पिछले साल भी, डोकलाम में समाप्त होने वाली एक रोड को चीन ने Jampheri ridge तक बढ़ाने की कोशिश की थी.



साधारण शब्दों में, जैसा कि आप मानचित्र में देख सकते हैं, Jampheri ridge को चीन अपनी सीमा के रूप में देखता है. और भूटान के साथ विवादित भूमि पर अपना दावा और मजबूत करने की चीन लगातार कोशिश कर रहा है. 





इसलिए डोकलाम में भारत के द्वारा चीन के सड़क निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक रोक दिए जाने पर, एक लंबे रास्ते का निर्माण कर चीन ने अपना सामरिक हित साध लिया है. 





Jampheri Ridge तक पहुंच प्राप्त हो जाने के बाद, चीन की सेना बड़ी आसानी से भारत के लिए  सामरिक रूप से महत्वपूर्ण  Siliguri corridor पर नजर बनाए रख सकती है. 





पिछली बार, भूटान की सीमा के अंदर चीन के सड़क निर्माण कार्य को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों को सिर्फ 100 मीटर अंदर जाना पड़ा था. 





लेकिन इस बार, यदि भारतीय सैनिकों को चीन के सड़क निर्माण कार्य को रोकना होता, तो उन्हें भूटान की सीमा में 5 किलोमीटर अंदर जाने की जरूरत पड़ती. 





इसके अलावा पिछली बार, जब भूटान के सैनिक चीन के सड़क निर्माण कार्य को रोक पाने में असफल रहे, तब भारतीय सेना ने हस्तक्षेप किया. 



जैसा कि आप समझ सकते हैं, जब आज satellite images हम सबको बता सकती हैं, कि चीन ने नई सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. 



तो हम यह अनुमान लगा सकते हैं, जब इस सड़क का वास्तव में निर्माण हो रहा होगा, तब जमीन पर तैनात भारत और भूटान के सैनिकों ने चीन की इन गतिविधियों को देखा होगा. 



चीन के इस निर्माण कार्य के खिलाफ प्रतिक्रिया ना देने के लिए, हम भारत के पक्ष को दोष दे सकते हैं. लेकिन एक  बड़ा सवालिया निशान भूटान की सेना पर भी लग जाता है, क्या वह चीन से अपनी भूमि की रक्षा करना नहीं चाहते हैं? 



इसके अलावा, यह घटनाक्रम सिद्ध करता है, कि भारत और भूटान के बीच एक बहुत बड़ा communication gap पैदा हो गया है. 



दोस्तों, अब तो भारत और भूटान के बीच उच्च स्तर पर होने वाली समस्त वार्ताओं की उपयोगिता के ऊपर ही सवालिया निशान लग रहा है. 



भूटान हमारा मित्र देश है, इसलिए उसे हमें बताना चाहिए, कि वह वास्तव में क्या चाहता है. भूटान के सामरिक उद्देश्यों के प्रति अगर भारत को जानकारी नहीं होगी, तो यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा. 



अब तो भूटान भी भारत को दोष दे सकता है, कि भारत ने चीन से उसकी भूमि की रक्षा करने का दशकों पुराना वादा नहीं निभाया. 



भारत और भूटान के बीच संदेह  कि गहरी खाई का पैदा हो जाना, चीन के लिए एक बड़ी ही खुशी की बात होगी. 



और यदि भारत और भूटान दोनों ने ही चीन के सड़क निर्माण कार्य के बारे में जानते हुए भी, कुछ नहीं किया, तो इस प्रकार बहुत ही दयनीय और अस्वीकार्य स्थिति पैदा हो जाती है. 





आप जानते हैं, हमेशा से भारत और चीन के बीच भूटान एक buffer state के रूप में काम करता रहा है. 



यद्यपि शांति और स्थायित्व के लिए, हमें यह व्यवस्था बड़ी पसंद है, लेकिन भविष्य में Siliguri corridor के ऊपर चीनी सैनिकों के तैनात होने पर, पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हमें जल्द तैयार होना होगा. 



 ऐसा लगता है, भारतीय हितों को सीधा खतरा बन कर, चीन भारत के खिलाफ मोल भाव करने की और अधिक शक्ति इकट्ठा करना चाहता है. 



अब आप देखिए, सीमा के अंदर काम करते हुए, बिना एक गोली चलाए चीन ने अपने सामरिक हितों की पूर्ति कर ली है. 



और इस प्रकार भारत ने डोकलाम की जीती हुई बाजी हार दी है. अंत में हमारी हालत एक मूर्ख के समान बनकर रह गई है. 



आपके विचार से, Jampheri Ridge तक पहुंच प्राप्त करके, क्या चीन ने डोकलाम विवाद में अंतिम विजय प्राप्त कर ली है?





 आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.



इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.





इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Transcript - 
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.



Please subscribe our channel, and click on bell icon to get instant notification for our new video upload.



Lets discuss about today's topic.



You may recall, Last month Our national security advisor, foreign secretary and Army chief quietly visited Bhutan. Nobody knew, exactly what transpired in those high level meetings.



However, Around same time, Chinese army quietly constructed a road, granting  its troops access to Jampheri ridge in southern part of the Doklam Plateau.



Last year also, China attempted to extend the road terminated at Doklam towards the Jampheri Ridge.



In simple words, as you can see in this map, China considers Jampheri Ridge as its border, and wants to consolidate its claim over the disputed territory with Bhutan.





Therefore, Bypassing the aggressive Indian blockade at Doklam, China has achieved its strategic objective using a longer route.



With Access to Jampheri Ridge, China can overlook the strategic Siliguri corridor.





Last time, Indian troops have to go only 100 meter inside Bhutanese territory to stop Chinese road construction.



But this time around, if India had chosen to stop the road construction, it would have to go around 5 kilometer inside.





Moreover, last time Indian forces intervened, only after Royal Bhutan Army troops failed to stop Chinese road construction.



As you understand, when satellite images can tell us now that China constructed a new road, we can safely assume, when the road construction was going on, the Indian and Bhutanese troops on the ground, must have noticed the Chinese construction activities.



While we can blame Indian side for not reacting to this development. bigger question mark is hanging over Bhutanese army, if it really wants to protect its territory from China.



in addition, it shows how big communication gap exists in between India and Bhutan.



Friends, the very utility of regular high level engagements in between India and Bhutan is in question.



Bhutan is our close friend, but it must clearly tell us what it wants. The ambiguity about its strategic objectives will only be harmful to the bilateral relationship.

Now, Even Bhutan can also blame India for not coming up to our commitment of protecting Bhutanese territory from China.

There is nothing more pleasing for China than creating the wide rift of suspicion in between India and Bhutan.

the possibility of Both India and Bhutan knowing about this road construction, and still doing nothing, presents unacceptable and sorry state of affairs.



You know, Bhutan has always been buffer state in between India and china.



Though from stability point of view, we love to have this arrangement, yet we have to be ready to face China standing right at the top of Siliguri corridor.



Perhaps, china wants to present itself as direct threat to Indian interests in order to gain more bargaining power.



Now you see, Working well within the limit, Chinese forces have achieved their strategic objective without firing a single bullet.



After losing the won Doklam standoff, Sadly, India is left looking like a fool in the end.



As per your views, do you think, Having access to Jampheri Ridge, Now China has finally won the Doklam Standoff.









Please let us know your views in comment section below.





Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends.

Tag
Doklam,
Chinese road construction in Doklam,
Chinese road in Doklam,
new Chinese road in Doklam,
Chinese new road in Doklam,
China constructing new road in Doklam,
Doklam Pleateu,
Jampheri ridge,
China gets access to Jampheri ridge,
India China,
India,
China building new road in Doklam,
China built new road in Doklam,
Importance of Siliguri Corridor,
Why China built new road in Doklam,
Importance of new Chinese road in Doklam,
Significance of new Chinese road in Doklam,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?