भारत को क्यों भारत नेपाल चीन कॉरिडोर का विचार ठुकरा देना चाहिए??


Why India must reject the idea of India Nepal China corridor??
In this video, we will discuss about new Chinese proposal of India China Nepal Corridor.

References - 

Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.



कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन पर क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.



नेपाल के विदेश मंत्री की पहली चीन की यात्रा के दौरान, चीन ने सक्रिय होकर हिमालय पर्वत से होकर गुजरने वाले भारत नेपाल चीन ट्रेड कॉरिडोर का प्रस्ताव सबके सामने प्रस्तुत किया है. 



जैसा कि नेपाल पहले ही चीन के बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव का हिस्सा बन चुका है, चीन इंफ्रास्ट्रक्चर के सफेद हाथियों का निर्माण अपनी इच्छा अनुसार वहां पर कर सकता है. 



लेकिन हमें तो यह भी नहीं पता है, कि ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करना आर्थिक दृष्टिकोण से उचित होगा या नहीं. 



यद्यपि भारत नेपाल और चीन भौगोलिक मित्र हैं, फिर भी इन तीनो देशो के बीच संदेह की एक बहुत बड़ी खाई मौजूद है. 



कुछ लोग ऐसा विचार करते हैं, हमें पहले देशों को जोड़ने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना चाहिए, जिससे व्यापारिक संबंधों का और लोगों के बीच मेलजोल में बढ़ावा होगा, और इसप्रकार यह इंफ्रास्ट्रक्चर तीनो देशो के बीच विश्वास की कमी को पूरा कर देगा. 



लेकिन हमारा अनुभव बताता है, की चीन से जुड़ने वाली हर सड़क चीन से दूसरे देशों की तरफ  जाती है. 



हम तो नेपाल को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, वह जी चाहे चीन की वस्तुओं का उपभोग कर सकता है. 



लेकिन अब हमारे पास ऐसी लग्जरी मौजूद नहीं है. 



आइए हम तथ्यों की ओर ध्यान देते हैं, वर्ष 2007 से 2017 के बीच, हर साल भारत ने चीन को औसतन 10 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया है. 



लेकिन इसी समय अवधि के दौरान, चीन से भारत को होने वाला निर्यात 26 बिलियन डॉलर से बढ़कर 62 बिलियन डॉलर हो गया. 





इसका परिणाम यह हुआ, इस एक दशक के दौरान भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 16 बिलियन डॉलर से बढ़कर 51 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. 





किसी भी हिसाब से, सिर्फ एक दशक के बीच व्यापारिक घाटे में होने वाली यह 200 फ़ीसदी बढ़ोतरी  टिकाऊ नहीं है. 



अब जबकि भारत सरकार चीन के साथ बेहतर संबंधों की स्थापना की कोशिश कर रही है, हमें चीन के साथ किसी भी नए संबंध को तब तक स्थापित नहीं करना चाहिए, जब तक चीन के साथ हमारे व्यापार घाटे में गिरावट होना चालू नहीं होती है. 





हम स्वीकार करते हैं कि अब चीन की कंपनियां भारत में अपना धन निवेश कर रही हैं, यह एक अच्छी बात है. लेकिन बड़े ही साफ शब्दों में इतना अधिक चीन के साथ व्यापारिक घाटा भारत को स्वीकार्य नहीं है. 



बिना किसी देरी के, चीन को भारत के निर्यातकों के लिए अपने दरवाजे खोलने होंगे. 



इस पृष्ठभूमि में हमें यह नहीं भूलना चाहिए, कि 18 वर्षों से बांग्लादेश चीन भारत और म्यांमार को जोड़ने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर का विचार हवा में लटक रहा है. 



चीन के द्वारा सुझाए गए इस कॉरिडोर से होने वाले असीमित लाभों की बावजूद, कई बैठकों के बाद भी  जमीन पर इस कॉरिडोर पर कोई काम नहीं हो पाया है. 



चीन अपनी सुविधा के अनुसार इसके लिए भारत पर दोषारोपण कर सकता है. 



लेकिन जब तक भारत और चीन एक दूसरे के साथ एक समान व्यवहार नहीं करते है, तब तक ऐसी कोई भी पहल सफल नहीं हो सकती है. 



भारत चीन के साथ अपने संबंधों को बदलना चाहता है, लेकिन इसकी कीमत अकेले  भारत को नहीं चुकानी  चाहिए. 



इसलिए हमारा साफ तौर पर विचार है, कि भारत को नेपाल और चीन के इस अप्राकृतिक कॉरिडोर का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. 

इसके बजाय, भारत को नेपाल के साथ प्राकृतिक रूप से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. 



आपके विचार से, क्या भारत को नेपाल चीन कॉरिडोर का हिस्सा बनना चाहिए?








आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद. 

Transcript -
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.



Please subscribe our channel, and click on bell icon to get instant notification for our new video upload.




Lets discuss about today's topic.

During First Chinese visit of Nepalese foreign minister, China proactively proposed the idea of India Nepal China trade corridor through Himalayas.



Since Nepal has already joined Belt and Road initiative. China can build infrastructural white elephants there. We are not even sure, if those projects make any economic sense.



Though China Nepal and India are geographical friends,  yet there is wide gulf of suspicion among these three countries.



One view is, that first we should rather build modern infrastructure, which will improve trade relation, people to people engagement leading to bridging the trust deficit.



However, recent experience suggests, that China is only building one way road.



We wish good luck to Nepal for becoming a dumping ground for Chinese goods.



However, India does no longer have the luxury.



Let’s consider hard facts, in last ten years from 2007 to 2017, Worth of Annual Average Indian export to China was only about 10 Billion Dollar.



However, in the same period, worth of Indian import from China has gone from 26 Billion Dollars to 62 Billion dollars.



The result is, In 2007 we had only 16 Billion Dollar trade deficit with China, now we have 51 Billion Dollar trade deficit with China.



By any standard, In a decade more than 200% increase in the trade deficit is not at all sustainable.



While Indian government is trying to build better relationship with China, there must not be any new engagement with China until this trade deficit shows declining trend.



We accept Chinese companies are investing a lot of money in India. that’s fine. At the same time, let’s be clear this annual trade deficit is no longer acceptable to us.



Without any delay, China must provide level playing field to Indian exporters.



In this background, let’s not forget, there is another 18 years old idea of  Bangladesh–China–India–Myanmar Economic corridor.



Despite its perceived economic benefits, A number of meeting have happened, however nothing has moved on the ground.



While China can conveniently blame India.

As long as India and China dont treat each other as equal partner, no such initiative can succeed.



India is willing to reset ties with China, however we should not pay the cost alone.



That’s why we firmly believe, we should not become part of Nepal China corridor.



Rather In bilateral fashion, we should remain focused on natural connectivity projects with Nepal.



As per your views, should we become part of Nepal China Economic corridor?

Please let us know your views in comment section below.







Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends

Tag
India Nepal China corridor,
Nepal China corridor,
OBOR,
One Belt One Road initiative,
BRI,
Belt and Road initiative,
CPEC,
China Pakistan Economic Corridor,
BCIM corridor,
Nepal China relationship,
India latest news,
China latest news,
Nepal latest news,
India China trade relationship,
the importance of India Nepal China corridor project,
Nepalese foreign minister in China,
Chinese projects in Nepal,
Ajit Doval latest news,
Modi latest news,
Breaking News,

टिप्पणियाँ