भारत ने मलेशिया को बधाई और धन्यवाद क्यों देना चाहिए??


इस वीडियो में हम मलेशिया के आम चुनावों के परिणाम के बारे में चर्चा करेंगे
References - 

-----------------------
Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है.


कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, और बैल आइकन पर क्लिक कीजिए, ताकि जैसे ही हम नया वीडियो अपलोड करें, आपको सूचना मिल जाए. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं.

आप शायद जानते हो, इस सप्ताह मलेशिया में आम चुनाव हुए, जिसमें 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता और मलेशिया के भूतपूर्व प्रधानमंत्री महातिर  मोहमद  के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. 



रोचक बात यह है, इस चुनावी जीत के तुरंत बाद उन्होंने घोषणा की, चीन के साथ हुए सभी गैरबराबरी वाले समझौतों पर फिर से विचार और मोल  भाव किया जाएगा. 



वरिष्ठ बुद्धिमान नेता के अनुसार, वह इस क्षेत्र में चीन के युद्धपोतों को आता जाता नहीं देख सकते हैं, क्योंकि यह युद्धपोत केवल अन्य देशों के युद्धपोतों को ही आकर्षित करेंगे. 



चीन अपने बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव के अंतर्गत 31 मिलियन आबादी वाले मलेशिया में 34 बिलियन डॉलर धन का निवेश कर रहा है. मजे की बात यह है, कि पाकिस्तान को यह सुनकर जलन होने वाली है. क्योंकि 207 मिलियन की विशाल आबादी होने के बावजूद, उसके हर मौसम के दोस्त ने चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के रूप में केवल 60 बिलियन डॉलर का निवेश पाकिस्तान में किया है. 



वास्तव में वर्ष 2017 में,  चीन से सीधा विदेशी निवेश प्राप्त करने वाला मलेशिया चौथा सबसे बड़ा देश था. 



मलेशिया में बहुत बड़ी संख्या में लोग चीन के निवेश के खिलाफ होते चले जा रहे हैं. मलेशिया को चीन के हाथों में बेचा जा रहा है. यह इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन गया था. 



स्थानीय लोगों को अवसर ना देते हुए, हजारों की संख्या में चीन से मजदूर मलेशिया में आए, उन्होंने चीन से ही बिल्डिंग मटेरियल मंगाया, और बिना किसी जरूरत के ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण चालू कर दिया, जो भविष्य में आर्थिक दृष्टि से टिकाऊ नहीं रहेगा. 



साधारण शब्दों में चीन के व्यापारी मलेशिया में जाकर, जमीन खरीदते हैं, उस पर बड़े आलीशान शहरों का  निर्माण कर रहे हैं, और उनको चीन के लोगों को ही बेचने लगे हैं. 



स्वाभाविक रूप से मलेशिया के राष्ट्रवादी स्थानीय लोग यह देख कर खुश होने वाले तो नहीं है. 





कोई आश्चर्य की बात नहीं है,  मलेशिया के प्रधानमंत्री को चीन से आसानी से मिलने वाले कर्ज से बहुत लगाव हो गया था. 



उनके अनुसार चीन के  साथ सौदों  के ऊपर फिर से मोलभाव करने मात्र से मलेशिया की अर्थव्यवस्था को धक्का लगेगा. 

क्योंकि मलेशिया में नया प्रशासन आ गया है, चीन के बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव को देरी का सामना करना पड़ सकता है. 



जैसा कि महातिर  मोहमद एक वरिष्ठ और बुद्धिमान नेता हैं, ऐसा नहीं लगता है, कि वह मलेशिया की चीन के प्रति नीति और रवैये को अचानक से बदल देंगे. 



लेकिन आने वाले समय में, मलेशिया में अपने सपनों पर काम करते हुए चीन को दर्द और देरी दोनों का सामना करना पड़ेगा. 



महत्वपूर्ण बात यह है, कि मलेशिया एक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे पाकिस्तान नेपाल  श्रीलंका और मालदीव जैसे देश कम से कम कुछ तो सीख सकते हैं. 



वास्तविकता के धरातल पर , यदि लंबे समय में राष्ट्र के आर्थिक और सुरक्षा हितों का ख्याल रखा जाता है, तो चीन से आर्थिक मदद लेने  में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. 



देखा जाए तो मलेशिया चीन को भी यह सिखाता है, कि उसे मलेशिया की तरह भविष्य में बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव पर काम नहीं करना चाहिए. 





अगर चीन अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं करता है, तो उसे मलेशिया का परिणाम अन्य देशों में भी भुगतना पड़ेगा. 



हाल फिलहाल, चीन के बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव के सपनों को मलेशिया की जनता ने जमीन पर उतार दिया है. इसके लिए राष्ट्रवादी मलेशिया की जनता को बधाई देने की जरूरत है. 





दोस्तों जिस प्रकार से चीजें घट रही हैं, निश्चिंत रहिए, यह केवल वक्त की बात है, जब पाकिस्तान को चीन के हाथों में बेचा जा रहा है, यह पाकिस्तान में चुनाव का एक मुद्दा बनकर उभरेगा.






इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript -
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.



Please subscribe our channel, and click on bell icon to get instant notification for our new video upload.



Lets discuss about today's topic.

You may know, Under the veteran leadership of 92 years old Former Prime minister Mahathir Mohamad, opposition parties have just won Malaysian general election in this week.



What is rather interesting is, he will review and renegotiates the terms of unequal treaties with China.



Wise old man has clearly stated, he just doesn’t want to see too many Chinese warships in the area, as it would attract other warships.



You know, As part of Belt and Road initiative, China has invested about 34 Billion Dollars in a country with just 31 Million People. Rather Amusingly, Pakistan should be envious of this data point, for the 207 Million huge population ,its so called All weather friend China is investing only around 60 Billion Dollars as part of China Pakistan Economic Corridor project.



In fact, Malaysia was the fourth largest recipient of Chinese foreign direct investment in the year 2017.



In Malaysia, Popular sentiments against this Chinese investment have reached to the point, where Malaysia being sold out to China has become major election issue.



Denying opportunities to the local people, thousands of Chinese workers are building unnecessary and unviable infrastructural white elephants with Chinese building material.



Chinese are simply going there, buying land, developing luxurious towns and owing them as well.



The nationalist Malaysian locals will obviously not enjoy this ongoing scenario.



No wonder, outgoing prime minister of Malaysia had fallen in love with Chinese easy money.



He thinks, barely renegotiating deals with China might harm Malaysian economy.



Anyways, with new regime coming to power in Malaysia, China will have to face delays in the belt and road projects.



Since Mahathir Mohamad is very mature and seasoned politician , we don’t foresee any major and abrupt change in Malaysian policy towards China .



But in the near term, China will have to face the painful push back delays in the implementation of its dreams in Malaysia.



Significantly, Here Malaysia becomes another example for countries like Pakistan, Nepal, Sri Lanka and Maldives to learn a little from.



let's be realistic, There is no harm in getting Chinese investment, as long as long term national security and economic interests are taken care of.


In fact, Malaysia offers important lesson to China as well about how not to implement the belt and Road initiative.



If China doesn’t correct is behaviors, it will have to face same result in other countries.



Anyways for now, The dream of Belt and road initiative hits the reality ground in Malaysia. Special Thanks goes to people of Malaysia.



Friends, the way things are going on, rest assured,  It’s just a matter of time, when Pakistan being sold to China, becomes major election issue in Pakistan as well.




Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.

Election in Malaysia,
Malaysian election,
Election in Malasia,
Malasian election,
Belt and road initiative,
BRI,
One Belt One Road initiative,
CPEC,
China Pakistan Economic Corridor,
China Pakistan relationship,
Modi,
Modi latest news,
Moodi latest speech,
Modi in Nepal,
Modi Nepal Visit,
China Malaysia relationship,
Belt and Road initiative in Malaysia,
Malaysian election result,
India China latest news,
India China relationship,
Breaking news,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?