रूस पाकिस्तान के लिए 10 बिलियन डॉलर की गैस पाइपलाइन बिछाएगा.


इस वीडियो में हम प्रस्तावित रूस पाकिस्तान ऑफ शोर गैस पाइपलाइन के बारे में चर्चा करेंगे
In this video, we will discuss about proposed Russia Pakistan Offshore gas pipeline.
Reference -
https://tribune.com.pk/story/1726303/1-pakistan-russia-set-sign-10b-offshore-pipeline-deal-next-week/
https://profit.pakistantoday.com.pk/2018/06/03/pak-russia-to-sign-billion-dollar-energy-deal/

Transcript - 


नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं. 

जैसा की हमने कई बार चर्चा की है, वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक कारण निश्चित करते हैं, रूस और पाकिस्तान के संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे. 



एक महत्वपूर्ण breakthrough के रूप में, रूस और पाकिस्तान आज 10 बिलियन डॉलर के  offshore gas pipeline project के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग पर हस्ताक्षर करेंगे. रोचक बात यह है, इस प्रोजेक्ट की अवधारणा को रूस ने प्रस्तुत किया है. 



अपनी Risk और खर्चे पर रूस की सरकारी कंपनी Gazprom इस प्रोजेक्ट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करेगी. 

जैसा कि आप समझ सकते हैं,इस अध्ययन के बाद ही, इस पाइपलाइन की संभावित कीमत का पता लगेगा. 



ईरान में गैस के बहुत बड़े भंडारों के ऊपर रूस नियंत्रण रखता है, और उनका मैनेजमेंट करता है. ऐसा लगता है, कि ईरान को रूस और पाकिस्तान की इस डील के बारे में कोई दिक्कत नहीं है. 



लेकिन इस पाइपलाइन का भरपूर तरीके से लाभ उठाने के लिए पाकिस्तान को  ग्वादर  नवाबशाह पाइपलाइन को पूरा बनाना होगा. 



ध्यान देने वाली बात यह है, पाकिस्तान की सरकार ने इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को रोक दिया था. लेकिन जब पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया, तो इस पाइप लाइन को रूस के सहयोग से पूरा करने का निर्णय लिया गया. 



इससे पता लगता है, पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना अपने देश के लिए एनर्जी सिक्योरिटी को स्थापित करने के लिए इस पाइपलाइन के पक्ष में हैं. 



ध्यान दीजिए, यह पाइप लाइन प्रोजेक्ट ईरान पाकिस्तान भारत गैस पाइपलाइन से अलग है. 



अब सवाल यह उठता है, आखिर रूस क्यों इस offshore गैस पाइपलाइन को बनाने में रुचि रखता है? 



हम सभी जानते हैं, यूरोपियन यूनियन रूस की गैस का सबसे बड़ा मार्केट है. लेकिन इस बाजार में विस्तार की संभावनाएं कम हैं, और इसका विस्तार भी धीमे हो रहा है. साथ ही वैश्विक राजनीति के कारण रूस को यह डर लगता है, कि यह बाजार उसके हाथों से निकल सकता है. इसलिए रूस दक्षिण एशिया के विशाल और तेजी से बढ़ते हुए बाजार की ओर ध्यान केंद्रित कर रहा है. 



यही कारण है, रूस पाकिस्तान तक ईरान की गैस को भेजने के लिए अलग से एक offshore गैस  पाइप लाइन का निर्माण करने के बारे में सोच रहा है. 



एक रोचक बात यह भी है, भविष्य में ग्वादर टर्मिनल को यह पाइप लाइन समुद्री या जमीनी रास्ते से भारत से भी जोड़ेगी. 



इसलिए इस बात की संभावना भी है, कि भविष्य में रूस पाकिस्तान कि यह  offshore गैस पाइपलाइन तेजी से बढ़ते हुए भारतीय बाजार को भी गैस सप्लाई कर सकती है. 



जहां तक हम समझते हैं, पाकिस्तान के लिए भारत को इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में शामिल देखना बड़ा ही मुश्किल होगा. 



इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है, कि हमें इस वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए, जैसे-जैसे पाकिस्तान के साथ रूस का मेलजोल बढ़ रहा है, वैसे वैसे भारत के संदर्भ में रूस कूटनीति या रक्षा के क्षेत्र में जो भी विकल्प चुनेगा, उसका निर्धारण पाकिस्तान में रूस के आर्थिक हितों के आधार पर ही होगा, 





अभी तो हमें इस फिजिबिलिटी स्टडी के परिणाम का इंतजार करना होगा. जिसके आने में अभी थोड़ा समय लगेगा. 



एक हल्की बात यह भी है, रूस और ईरान के साथ मेलजोल रखते समय भारत अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में चिंतित है. लेकिन पाकिस्तान बड़ी खुशी के साथ रूस और ईरान के साथ नए प्रोजेक्ट में शामिल हो रहा है. यह बात सिद्ध करती है, कि नियम केवल उन्हीं के लिए होते हैं, जो उनका पालन करते हैं. 




आपके विचार से, भारत को इस नई गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के बारे में कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए?





आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 

Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel.

Lets discuss about today's topic.



As we have argued a couple of times, Underlying geo political and economic reasons makes Pakistan and Russia relationship bound to grow in the foreseeable future.



In a major breakthrough, today Russia and Pakistan are about to sign on Memorandum of understanding for a 10 Billion Dollar offshore gas pipeline project



Interestingly, this project has been conceptualized by Russia.





Now, at its own cost and risk, Russian state energy giant Gazprom will conduct feasibility study for this pipeline.



As you understand, After this study, the estimated cost of this pipeline will be known to all of us.



Russia controls and manages huge gas reserves in energy rich Iran, which appears to have no objection with Pakistan Russia gas deal.



However, in order to fully exploit the potential of this new gas pipeline, Pakistan will have to revive Gwadar Nawabshah gas pipeline.



Significantly, Civilian government stopped the work on this pipe line project, only after intervention from Pakistan Army Chief, it was decided to complete the project with cooperation from Russia.



This effectively means, All powerful Pakistan Army is in favor of this project to ensure energy security for the nation.



Please note, this project is different from Iran Pakistan India gas pipeline.



Now question comes, why Russia is interested in building a new offshore gas pipe line?



We all know, European Union is prominent market for Russian gas export. However, Slow growth potential and fear of losing the market due to geo political reason, Russia is more interested to harvest new market in South Asia.



That's why, its now looking to build a dedicated offshore gas pipeline to supply its Iranian gas to Pakistan.



Interestingly, in future, Russia may look to supply gas to India after Connecting Gwadar terminal with India via land, or sea route.



Therefore, its quite possible that Russia Pakistan offshore gas pipeline may end up supplying gas to ever expanding Indian market as well.



As far as we think, inclusion of India in this project    is not something which  Pakistan will be able to assimilate easily.



Rather importantly, With increasing involvement of Russia in Pakistan, we must wake up to the reality, that Russian diplomatic and defense choices in future will be driven by its economic interests in Pakistan.



As of now, we should wait for the result of feasibility study. Needless to say, it will take some time to come out.



On the lighter note, while engaging with Russia and Iran, we all are concerned about possible American sanctions. But Pakistan is happily entering into new projects with Russia and Iran. This confirms the belief, rules exist only for those, who care about them.



As per your views, should India respond positively to this new gas pipeline project?



Please let us know your views in comment section below.

Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends.
Tag
vladimir putin,russia today,pipeline transport,offshore gas pipeline,russia pakistan gas pipeline,pakistan russia gas pipeline,russia pakistan friendship,russia pakistan defense relationship,russia pakistan,modi speech today,modi latest speech,modi latest news,iran pakistan india gas pipeline,Russia Paksitan offshore gas pipeline,gwadar port,india russia relationship,ajit doval latest news,tapi gas pipeline project,russia pakistan military exercise

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?