क्या अब भारत एनएसजी सदस्य बन जाएगा??



इस वीडियो में हम चल रही एनएसजी मीटिंग के बारे में चर्चा करेंगे
Will India become NSG member now??
In this video, we will discuss about ongoing NSG meeting

Reference -
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/indias-inclusion-in-nsg-will-boost-global-export-control-system-germany/articleshow/63784571.cms
https://indianexpress.com/article/india/with-thaw-in-india-china-relations-delhi-to-push-for-nsg-membership-5216473/
https://thediplomat.com/2018/06/can-india-make-headway-in-the-nuclear-suppliers-group-in-2018/
https://economictimes.indiatimes.com/industry/energy/oil-gas/india-discusses-oil-buyers-club-with-china-seeks-us-crude-to-counter-opec/articleshow/64573212.cms

Transcript - 

नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. अब आज के विषय के बारे में बात करते हैं. 

आपको याद होगा, जून 2016 में चीन ने सफलतापूर्वक न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप का सदस्य बनने से भारत को रोक लिया था. 



पिछले 2 वर्षों के दौरान व्यापक रूप से किए गए कूटनीतिक प्रयासों का परिणाम है, भारत ने Export Control से संबंधित अपनी योग्यता को बहुत अधिक बढ़ा लिया है. 



विश्व में हथियारों के अनियंत्रित प्रसार को रोकने वाली चार व्यवस्थाओं में से 3 का भारत  पहले ही सदस्य बन चुका है. जिनका नाम है. Missile Technology Control Regime, Wassenaar Arrangement और Australia group. 





अब तो भारत उन Export Control regimes का हिस्सा भी बन चुका है, जिन  में चीन को सदस्यता हासिल नहीं हैं. अगर आप व्यापक रूप से देखें तो आप आएंगे, हथियारों के अनियंत्रित प्रसार को रोकने में भारत की योग्यता चीन से कहीं ज्यादा हो गई है. और यही चीन अंतिम लेकिन सबसे महत्वपूर्ण Export Control regime में भारत को शामिल नहीं होने दे रहा है. 



इस पृष्ठभूमि में आज और कल न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की मीटिंग होने वाली है. 



जैसा कि भारत पर्दे के पीछे गंभीरतापूर्वक काम कर रहा है, इस बार यह देखना रोचक होगा, शायद भारत एनएसजी का सदस्य बन जाए. 



पिछले वर्षों में जो देश तटस्थ भूमिका में थे, भारत ने उनको अपने पक्ष में लाने की भरपूर कोशिश की है. 

यहां तक कि भारत ने चीन के अधिकारियों से भी बातचीत की है, ताकि आपसी मतभेदों को दूर किया जा सके. और भारत एनएसजी का सदस्य बन जाए. 



लेकिन इन बैठकों से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है. 



आप जानते हैं, चीन की स्थिति में परिवर्तन का निर्णय सरकार में सर्वोच्च स्तर पर लिया जाना है. इसलिए शायद इस बार आशा थोड़ी बढ़ जाती है. 



लेकिन हाल ही में संपन्न हुए S C O शिखर सम्मेलन में भी, भारत ने चीन के राष्ट्रपति के ड्रीम प्रोजेक्ट को समर्थन देने से मना कर दिया. 

आप जानते हैं, कि भारत लेन-देन मोल  भाव करके चीन का समर्थन हासिल नहीं करना चाहता है. मूलभूत रूप से मोल भाव करने का कोई मतलब नहीं है, NSG में शामिल होने की योग्यता भारत ने बहुत पहले प्राप्त कर ली है. देर सवेर चीन को यह वास्तविकता स्वीकार करनी ही होगी. 



चीन हमारा समर्थन करता है, या नहीं, यह तो कल ही पता चलेगा. लेकिन एक बात तय है, भारत का विरोध करते हुए इस बार चीन सबसे अधिक अलग-थलग हो जाएगा. 



लेकिन हाल के समय में ऐसा लगा है, चीन को यह बात समझ में आ गई है, कि भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित करके उसे ज्यादा लाभ हो सकता है. 



अब तो भारत और चीन ने औपचारिक रूप से बातचीत चालू कर दी है, ताकि एशिया में सबसे अधिक कच्चा तेल खरीदने वाले देश मिलकर अपना एक Club बना लें. 



कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देश कच्चे तेल की सबसे अधिक खपत करने वाले देशों का शोषण कर रहे हैं. क्योंकि उनके बीच में संगठन का अभाव है. 



अगर भारत और चीन अपनी कच्चे तेल की कुल मांग को मिलाकर एक साथ मोल  भाव  करें, अथवा यदि किसी प्रकार से अलग अलग मोल  भाव करते हुए आपस में समझ बन जाए, तो हम सस्ती कीमत पर कच्चा तेल बेचने के लिए खाड़ी के देशों को मजबूर कर सकते हैं. जिनको यह लत लग चुकी है, कि वह कच्चे तेल का उत्पादन कम करके, कृत्रिम रूप से अपनी मर्जी के अनुसार कीमतों को उछाल देते हैं. 





हमारे यह तथाकथित दोस्त एक तरह से हमें लूट रहे हैं, ताकि उन की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ सके. 



एक अध्ययन के अनुसार, निश्चित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के लिए पश्चिमी देश जितना धन अदा करते हैं, उसकी तुलना में हर साल एशिया के देश लगभग 10 बिलियन डॉलर अधिक धन खाड़ी के देशों को अदा करते हैं. 



इसे रोकना होगा, और यह तभी होगा, जब भारत और चीन एक दूसरे से हाथ मिला लेंगे. 



इस पृष्ठभूमि में, चीन के नेतृत्व को स्वीकार करना होगा, कि हथियारों के प्रसार को रोकने में भारत ने महत्वपूर्ण योग्यता प्राप्त कर ली है, और उसे भारत के एनएसजी में प्रवेश को लेकर एतराज नहीं होना चाहिए. 



एनएसजी में प्रवेश को लेकर भारत और पाकिस्तान के आवेदन को मिलाकर देखने से चीन को कुछ हासिल नहीं हुआ है. आशा की जानी चाहिए, पाकिस्तान का सच्चा दोस्त चीन यह बात समझेगा, कि वह पाकिस्तान को इस बार कुछ ऐसा सिखा सकता है, जो पाकिस्तान को लंबे समय में बहुत लाभ देने वाला होगा. 



जहां तक भारत का संबंध है, अपनी योग्यता के बल पर एनएसजी में हमारा प्रवेश होना निश्चित है. इसलिए चीन से मोलभाव करने की जरूरत नहीं है.








ना जाने हमें ऐसा क्यों लगता है, पर इस बार भारत को एनएसजी में प्रवेश मिल जाएगा. आपको क्या लगता है?

आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.







इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.



इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.



 Transcript - 


Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss about today's topic.

If you can recall, in June 2016, China successfully blocked a proposal to include India as a member of Nuclear Supplier Group.



In these two years, Thanks to diplomatic efforts of monumental scale, India has remarkably improved its non proliferation credentials.



Now, we are part of three out of four export control regimes. Namely Missile Technology Control Regime, Wassenaar Arrangement and Australia group.



In fact, India is part of those export control groups, in which even China is not a member.



In a way, Indian holistic export control credentials are now even better than Chinese, which has been steadfastly blocking Indian entry into last but most prestigious export control regime.



Now, today and tomorrow, Nuclear supplier group's plenary meeting is going to be held.



Given India has been silently doing all the ground work, it would be very interesting to see if this time India gets membership of NSG.



Interestingly, India has engaged with all neutral countries and tried to convince majority of them.



In fact, you remember, India has held dialogue with Chinese official on bridging the differences, so that China can allow India becoming a member.



However, nothing substantial came out of that meeting.



You know, the decision to change Chinese position has to be taken at the highest level.



That's where, We can become a little hopeful this time around.



However, even in last  S C O summit India has refused to join the dream project of President Xi.



you understand, India has refused to make concession to China to get NSG membership as bargain.



Basically, There is no point of bargain for getting into NSG, for India deserve this privilege, and China will have to reconcile with this reality sooner or later.



Whether China will support or oppose, we will get to know by tomorrow. But one thing is very sure, China will be most isolated this time while opposing Indian entry.



However, In recent time, China seem to have realized, it can gain more while having friendly relationship with India.



Now India and China have just started formal talks to create a club of major crude oil buying Asian countries.



The cartel of oil producing countries can exploit oil consuming nations, as long as they are not united.



If India and China can pool their demand and engage in joint bargain, or bargain with some sort of prior understanding. both countries can get lower price from oil producing countries, who have habit of artificially increasing crude oil price buy reducing the production.



These so called friendly oil producing countries are robbing us, so that their economy can flourish.



As per one study, for the same amount of oil, each year, Asian countries are paying close to 10 Billion Dollar more to oil producing countries, than what is being paid by western countries.



This must stop, and it will happen, only when India and China join hands together.



In this background, If Chinese leadership can appreciate the remarkable export control regime India has put in place. it will support our entry into NSG.



China has gained nothing by linking Indian and Pakistani candidature.



Hopefully, Being True friend, China will realize, it can teach Pakistan a lesson, which will obviously and hugely be beneficial to Pakistan  in future.



So far as India is concerned, we will get into NSG on the basis of our strengths, not by doing behind the scene bargain with China.



Some how we think, there is enough reason for us to be hopeful for India to get into NSG this time around. What do you think??



Please let us know your views in comment section below.







Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.


Tags

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?