चीन और जापान के रक्षा मंत्रियों की भारत यात्रा का क्या महत्व है??



इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे, जापान और चीन के रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर क्यों आये हुए हैं ?
Why Defense Minister of China & Japan visited India?
In this video, we will discuss about Indian visit of Japanese and Chinese defense ministers.

Trapped by China, India seeks Japanese help?


Reference -
http://www.newindianexpress.com/nation/2018/aug/20/india-china-to-focus-on-trust-building-as-chinese-defence-minister-wei-fenghe-visits-1860085.html
https://www.livemint.com/Politics/THG86Bercg9wBMYrupQ4bO/As-India-Japan-talk-security-next-in-Delhi-is-China-defenc.html
https://www.japantimes.co.jp/news/2018/08/20/national/politics-diplomacy/japan-india-agree-begin-talks-defense-sharing-pact-counter-china/#.W3t4ougzpPY
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-to-play-diplomatic-balancing-act-as-china-japan-defence-ministers-set-to-visit-new-delhi/articleshow/65465084.cms
https://indianexpress.com/article/india/india-japan-resolve-to-deepen-maritime-cooperation-5316314/
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-japan-to-expand-defence-ties-to-hold-first-joint-army-exercise-this-year/articleshow/65476128.cms


Transcript - 

नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Original Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.



जैसा कि आप जानते हैं, कल जापान के रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर आए हुए थे, और आज चीन के रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर आए हुए हैं.



2 दिनों के भीतर जापान और चीन के तरफ से आए हुए मेहमानों को देखकर ऐसा लगता है, कि भारत कूटनीति के क्षेत्र में जापान और चीन को संतुलन में बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.



भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों ने बातचीत के दौरान आपसी सहयोग के क्षेत्रों को लेकर विचार साझा किए. और इस साल के अंत तक भारत और जापान के बीच पहले आतंकवाद विरोधी सैन्य अभ्यास का आयोजन करने का निश्चय किया.



जबकि भारत और जापान की बातचीत का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र और मुक्त प्रशांत हिंद महासागर की स्थापना करना है, वहीं दूसरी ओर भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की बातचीत का मुख्य उद्देश्य आपसी विश्वास को बढ़ाना है.



हमें यह बात कहने में असमंजस नहीं है, भारत का जापान के साथ मेलजोल चीन के खिलाफ प्रतिक्रिया सा लगता है. जहां हम दो कदम आगे बढ़ सकते थे, हम वहां पर केवल एक कदम आगे बढ़े हैं.



पिछले कुछ महीनों से हम सभी को यह बताने की कोशिश की जा रही है, की  भारत और चीन आपस में जितनी बातचीत करेंगे, आपसी संबंधों और विश्वास में उतनी ही बढ़ोतरी होगी.



प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सी  के बीच की अनौपचारिक मुलाकात को एक बहुत बड़ी सफलता के रूप में प्रचारित किया जा रहा है.



लेकिन अगर आप ध्यान से देखें, तो आप पाएंगे, वर्तमान विश्व व्यापार में उथल पुथल को देखते हुए चीन भारत के साथ संबंधों में यथास्थिति बनाए रखना चाहता है.



वैसे भी चीन को भारत के हितों के ऊपर सीधा हमला करने की जरूरत नहीं है, नेपाल भूटान और मालदीव जैसे छोटे छोटे देश चीन की तरफ से भारत को पर्याप्त नुकसान पहुंचा सकते हैं.



इसके जवाब में आप यह कहेंगे, तो आखिर क्यों चीन ने डोकलाम में भारत का सीधा मुकाबला किया.



लेकिन आप भी जानते हैं, चीन डोकलाम में भारत का सामना नहीं करना चाहता था. भारत ने उसको सरप्राइस देते हुए आगे बढ़कर दक्षिण डोकलाम में चीन के द्वारा बनाई जाने वाली रोड का विरोध किया था.



जैसे ही चीन को यह समझ आया, की भारत उसे  रोड बनाने नहीं देगा. वह पीछे हट गया, और उसने उत्तरी डोकलाम में भारत को और अधिक नुकसान पहुंचाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य चालू रखा.



हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं, कि चीन को डोकलाम में यह बात अच्छे से समझ आ  गयी थी , यदि धीमे जहर से काम चल सकता है, तो हमला करने का कोई मतलब नहीं होता है.



वास्तव में देखा जाए तो, चीन के साथ अच्छे संबंधों की स्थापना करना भारत की एकतरफा आकांक्षा हमेशा से रही है.



वर्ष 2010 में, चीन के प्रधानमंत्री जब भारत आए थे, भारत के प्रधान-मंत्री मनमोहन सिंह जी ने कहा था, दुनिया में भारत और चीन को विकास करने के लिए बहुत संभावनाएं मौजूद है. और भारत और चीन कई क्षेत्रों में एक दूसरे का  सहयोग कर सकते हैं.



अब आप सहयोग की तरफ देखिए, वर्ष 2010 से 2018 के बीच, चीन के साथ व्यापार करने से भारत को होने वाला व्यापार घाटा 13000 करोड़ से बढ़कर 44 हजार करोड़ हो गया.



पिछले 8 वर्षों में चीन के साथ व्यापार करने से भारत को होने वाले व्यापारिक घाटे में 200 फ़ीसदी से भी अधिक का इजाफा हुआ है.



डोकलाम में चीन एक छोटी सी सड़क का निर्माण कर रहा था, तो पूरा भारत परेशान हो उठा. लेकिन साल दर साल चीन भारत को लूट रहा है. इस खतरे से निपटने के लिए गंभीरतापूर्वक  सार्थक प्रयत्न नहीं किए जा रहे हैं.



हर साल चीन को होने वाले भारी व्यापारिक लाभ के कारण, आज चीन के पास 3000 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार इकट्ठा हो गया है. इसकी तुलना में भारत के पास 400 बिलियन डॉलर मात्र  का विदेशी मुद्रा भंडार है.



अब यदि नेपाल भूटान और मालदीव जैसे देश भारत की नहीं सुनते हैं, तो इन देशों को दोष देना हमारी मूर्खता होगी.



बात यह है, हम बीमारी का या बीमारी के लक्षणों का  इलाज करना चाहते हैं ?



अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यह बात समझ आ गई है, इसलिए ग्लोबल ट्रेड war चीन की बढ़ती हुई शक्ति को रोकने का एक औजार मात्र है.



कुछ बिलियन डॉलर के व्यापार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ग्लोबल ट्रेड war लड़ रहे हैं. यदि आप ऐसा मानते हैं, तो आप अमेरिकी प्रयत्नों के उद्देश्य को बहुत कम करके आंक रहे हैं.



और इसी समय, भारतीय हितों की रक्षा के लिए खड़ा होने के बजाय, भारत ने  हमेशा की तरह चीन का तुष्टिकरण करने की असफल नीति अपनाई हुई है.



भारतीय बाजार में सस्ता माल पटकते हुए, चीन  भारत के साथ अच्छे संबंधों की स्थापना करे रहना चाहता है. और भारत के खिलाफ कार्यवाही करने का गंदा काम उसने छोटे पड़ोसी देशों के हवाले कर दिया है.



दोस्तों हम चीन के साथ कूटनीतिक संबंधों के विरोधी नहीं हैं. जितनी ज्यादा बातचीत हो, उतना अच्छा होता है.



लेकिन समस्या यह है, यहां पर बातचीत का मुख्य उद्देश्य समय को बर्बाद करना है, ताकि चीन को लाभ पहुंचाने वाली यथास्थिति बनी रहे.





पिछले 18 वर्षों से, हर सरकार ने चीन के साथ बढ़ते हुए व्यापार घाटे के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है. लेकिन किसी भी सरकार ने प्रभावपूर्ण ढंग से इसे रोकने के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है.



चीन का उदय हो रहा है,  हम सभी ने इसे एक सार्वभौमिक सत्य के रूप में स्वीकार कर लिया है.



शक्तिशाली चीन से निपटने के लिए तैयार होने के बजाए, विशेषज्ञों के अनुसार, चीन के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, चीन की कमजोर अर्थव्यवस्था अंदर से  जर जरा कर जल्द ही टूट पड़ेगी.



और इसी बीच चीन रूपी राक्षस बड़ा आकार लेता रहा.





और चीन के विशेषज्ञों को यह कहने की हिम्मत आ गई है, कि भारतीयों को यह नहीं सोचना चाहिए, कि हिंद महासागर का मतलब हिंदुस्तान का महासागर है.



चीन के इन बुद्धिमान विशेषज्ञों को हम इतना कहना चाहेंगे, अगर ऐसा है तो, उन्हें भी यह नहीं सोचना चाहिए, कि दक्षिण चीन सागर का मतलब चीन का दक्षिण सागर है.



दोस्तों मूलभूत प्रश्न है, कि हमें बीमारी का इलाज करना है, या उसके लक्षणों का इलाज करना है?




आपके विचार से, क्या किसी भारतीय सरकार ने चीन से बेहतर तरीके से निपटा है?





आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.



इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.




इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.



Transcript - 

Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.



You all know, after yesterday's Indian visit of Japanese defense minister, today Chinese defense minister is in India.



The timing of these two very high level engagements with Japan and China make us believe that India is trying to play a diplomatic balancing act.



Indian and Japanese defense ministers shared views on common areas of cooperation. Both sides have shown commitment to hold their first ever joint army exercise in the domain of counter terrorism later this year.





While the primary focus of India Japan defense cooperation remains on managing free and open indo pacific region, the focus of Indian and Chinese defense minister's meeting is going to remain on building trust.



We have no hesitation to say, Indian engagement with  Japan is reactive in nature. Its like taking one step forward, where you could have taken two steps forward.



For last couple of months, an idea is being sold to us. the more India and China engage, the more trust and confidence will be built.



Informal Summit of Prime Minister Modi and President Xi has been packaged as major breakthrough.



However, if you look closely, you will realize, that China is trying to protect the status quo in bilateral relationship in the turbulent phase of global trade.



In fact, China need not attack on Indian interests directly, if Nepal, Bhutan, Maldives can harm Indian interests on its behalf.



You would say, why then China directly confronted India in Doklam?



In fact, China never wanted to confront India in Doklam. It was India which surprised china by coming forward to stop Chinese road construction towards South Doklam.



Once it was clear, that India would not allow it to move south ward, China not only disengaged, but continued to build robust and more harmful infrastructure in North Doklam.



The point we are trying to make here is, China realized in Doklam, Why to attack, when Slow poison can get the job done.



In fact, There is nothing new in unilateral Indian desire to have good relationship with China.



Remember What Prime Minister Manmohan SIngh said in 2010 during Chinese Premier's India Visit. There is enough space in the world for the development of both India and China. There are enough areas for India and China to cooperate.



Now look at the cooperation, From year 2010 to year 2018, Indian trade deficit with China has increased from 13000 Crore to 44000 crore.

In last 8 years, there is more than 200% increase in the Indian trade deficit with China.



While whole India lost sleep when China started building a small road in Doklam, there is effectively no desire to stop increase in this trade deficit.





Thanks to year after year massive trade surplus, China has got foreign reserves worth 3000 Billion Dollars in comparison to Indian 400 Billion Dollars.



Now, We would be foolish to blame Nepal, Maldives and Bhutan for not listening to us any longer.



The point is simple, it is up to us, whether we want to treat the symptoms, or the disease.



American President Trump knows this harsh reality, that's why so called Trade war is just a tool to stop the rise of China.



Assuming that Trump is fighting this trade war for few billion dollars will be gross underestimation of problem, he is trying to fix.



At this very time, Rather than standing up for Indian interests, India has decided to follow the failed policy of China appeasement.



While dumping cheap goods in Indian Market, China wants to maintain good relationship and leave anti India dirty work to small neighboring  countries.



Friends, we are not against diplomatic engagement with China.  the more talk happens, the better it is.



But the problem here is, these talks are nothing, but Chinese attempt to protect the status quo which benefits it.



In last 18 years, All government kept talking about Rising trade deficit with China, but no one has done anything of substance to stop it.



All have accepted that Rising China is a universal law of thermodynamics.



rather than preparing to handle it, Experts have told us, no need to worry about China, It will implode on its own very soon.



Meanwhile, Chinese Monster continues to grow.



Now Chinese analyst have guts to say, that Indians should not think, that Indian ocean means India's Ocean.



To these wise Chinese friends, we can only say, They should also not think, that South China sea means South Chinese Sea.



Anyways, the fundamental question remains, are we going to treat the symptoms, or disease?



As per your views, Has any Indian government handled China in a better way?



Please let us know your views in comment section below.







Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.

Tags
Chinese defense minister in India,Japanese defense minister in India,indian defense news,indian defense news latest,indian foreign affairs news,indian army latest news,modi latest news,japan india news,china india,india china latest news today,india china latest new,India Japan defense relationship,nirmala sitharaman latest interview,nirmala sitharaman speech,japan defense minister in india,China Defense minister in India,CPEC,OBOR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?