How President Trump Smartly Slapped $200 Billion Tariff on China??


In this video, we will discuss recent America China Trade escalation.


Reference -
https://www.reuters.com/article/us-usa-trade-china-tariffs/trump-slaps-tariffs-on-200-billion-in-chinese-goods-spares-some-consumer-tech-idUSKCN1LX2M3
https://www.census.gov/foreign-trade/balance/c5700.html
https://www.cnn.com/2018/09/17/politics/us-china-tariff-trade-war/index.html

Transcript - 




नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Original Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. 



हमने इसी विषय पर  एक वीडियो को परसो पब्लिश किया था. लेकिन यह वीडियो अपडेटेड Version है. इसलिए कृपया इसे आखिर तक देखिएगा. 


जैसा कि हम जानते हैं, ट्रेड war के  पहले चरण में अमेरिका ने चीन से आने वाले 50 बिलियन डॉलर के माल पर 25% टैरिफ लगाया था. 




ट्रंप प्रशासन को ऐसा अनुमान था, की इससे चीन की अकल ठिकाने लग जाएगी, और वह डर कर अमेरिका के साथ नई ट्रेड डील कर लेगा. 




लेकिन, चीन ने जवाबी कार्यवाही करते हुए, अमेरिका से आने वाले 50 बिलियन डॉलर के माल पर भी 25% का टैरिफ लगा मारा. 




इसी बीच अमेरिका और चीन के बीच आपसी बातचीत चल रही थी, लेकिन अमेरिका को यह पता चल गया,की  चीन का व्यापारिक  प्रतिनिधिमंडल तो बातचीत में समझौते के लिए तैयार है, लेकिन चीन की सरकार के शीर्ष नेतृत्व से लाल झंडी दिखाई जा रही है. 




जैसा कि अमेरिका और चीन के बीच की बातचीत से कोई प्रगति नहीं हो रही थी, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी, कि ट्रेड war के दूसरे चरण में, अमेरिका चीन से आने वाले 200 बिलियन डॉलर के माल पर 25% टैरिफ मारेगा. और फिर भी यदि चीन नहीं सुधरा, तो तीसरे चरण में चीन से आने वाले 267 बिलियन डॉलर के माल पर 25% टैरिफ लगा दिया जाएगा. 




इस प्रकार चीन से आने वाले 517 बिलियन डॉलर के पूरे माल पर ट्रेड war के तीन चरणों में  टैरिफ लगाने की धमकी राष्ट्रपति ट्रंप दे चुके थे. 




इस ट्रेड war की व्यापकता को आप इस प्रकार समझ सकते हैं, कि पिछले साल अकेले चीन ने भारत के बाजार में मात्र 76 बिलियन डॉलर का माल बेचा था. 




पिछले साल जब डोकलाम विवाद हुआ था, तो भारत में सोशल मीडिया में ऐसी चर्चा थी, कि भारतीयों को चीन का माल खरीदना बंद कर देना चाहिए. जिसके जवाब में चीन के घमंडी नेताओं का कहना था, कि अगर भारत 76 बिलियन डॉलर का चीन का माल खरीदना बंद कर दे, तो भी चीन  पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन अब चीन का ऊंट अमेरिकी पहाड़ के नीचे आ गया है. 




क्योंकि अब चीन का सबसे बड़ा बाजार राष्ट्रपति ट्रंप के कारण खतरे में पड़ चुका है. 




बड़े पैमाने पर व्यापारिक युद्ध के छिड़ने के डर से भयभीत होकर, दूसरे चरण का tariff लगने के पहले चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका से बातचीत के लिए आग्रह किया. 




और इसके जवाब में अमेरिका ने बातचीत के लिए चीन को न्योता भी भेज दिया था. 




जैसा कि हम सभी समझते हैं, चीन ने बातचीत को  एक बहुत ही अच्छे हथियार के रूप में इस्तेमाल करने में महारत हासिल कर ली है. ताकि यथास्थिति को बनाए रखा जा सके, जिससे केवल चीन को बेतहाशा लाभ होता है. 




चलिए बातचीत के लिए बातचीत करते रहें, लेकिन इसी बीच आप अपने बड़े बाजार में हमें अपना सस्ता माल बहुत बड़ी मात्रा में बेचने की सहूलियत देते रहें. सिर्फ इस आसान रणनीति के कारण, चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2000 में एक ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2017 में 13 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. 




अमेरिका ने जैसे ही चीन को न्योता भेजा, तो ऐसा लगा कि अमेरिका फिर से चीन से बातचीत के जाल में फंसने वाला है. 




लेकिन इस अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के ऊपर अधिकतम दबाव बनाने की रणनीति पर काम चालू कर रखा है.




लेकिन अब इस  व्यापारिक युद्ध को  बहुत भीषण स्तर पर ले जाते हुए, नए आमंत्रण के अनुसार चीन अमेरिका में बातचीत के लिए आए, इसके ठीक पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आने वाले 200 Billion डॉलर के माल पर 10% का  आयात शुल्क लगाने का निर्णय आधिकारिक रूप से लिया है. 

महत्वपूर्ण बात यह है, इस साल के अंत तक अमेरिकी आयात शुल्क को अपने आप बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा. 

और अगर इस चरण में चीन ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्यवाही करने का दुस्साहस किया, तो राष्ट्रपति ट्रंप Trade war के तीसरे चरण के लिए तैयारी चालू कर देंगे, जिसमें चीन से आने वाले 267 बिलियन डॉलर के माल पर 25% आयात शुल्क ठोक दिया जाएगा. 

अब तो विकल्प का चुनाव चीन को करना होगा. 

सबसे खराब हालत के बारे में विचार करते हुए, चीन अमेरिका से बातचीत  का न्योता ठुकरा देगा. और जवाबी कार्यवाही करते हुए अमेरिका के 60 बिलियन डॉलर के माल पर आयात शुल्क लगा देगा. 

आइए थोड़ा आंकड़ों की चर्चा करते हैं, पिछले साल अमेरिका ने चीन से 505 बिलियन  डॉलर का माल आयात किया था. लेकिन चीन ने इसी अवधि में अमेरिका से 129 बिलियन डॉलर का माल आयात किया था. 

अब चीन को पता लगेगा, कि वास्तव में जितना माल वह अमेरिका से खरीदता है, उससे कहीं अधिक माल अमेरिका चीन से खरीदता  है. 

राष्ट्रपति ट्रंप चीन के 505 बिलियन डॉलर के माल पर आयात शुल्क लगा सकते हैं, लेकिन जवाबी कार्यवाही करते हुए चीन केवल  129 बिलियन डॉलर पर आयात शुल्क लगा पाएगा. 

बात यह है, Trade war के इस दूसरे चरण में अगर चीन ने अमेरिका के खिलाफ गोलियां चलाई, तो तीसरे चरण में अमेरिका के खिलाफ चलाने के लिए चीन को गोलियां कम पड़ जाएंगी. 

रोचक बात यह है, अगर आप आज की घोषणा को ध्यान से देखें. तो लगता है, इसे बड़े सोच विचार के साथ तैयार किया गया है. 

अभी 200 बिलियन डॉलर के चीन के माल पर केवल 10% टैरिफ लगाया जा रहा है, जिसे साल के अंदर बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा. 

इसी बीच अमेरिका  की कांग्रेस और Senate के चुनाव नवंबर महीने में खत्म हो जाएंगे. लेकिन अमेरिकी बाजार में चीन की वस्तुओ की कीमत केवल 10% बढ़ेगी. 

25% टैरिफ लगने की तुलना में, अमेरिकी मतदाता 10% टैरिफ से कम प्रभावित होंगे. 

कहने की जरूरत नहीं है, इस पूरे व्यापारिक युद्ध में अमेरिकी लोगों को थोड़े समय के लिए दर्द सहना होगा. 

लेकिन आप कुछ अंडे तोड़े बिना, आमलेट भी कभी नहीं बना सकते हैं. 

इसके अलावा, चरणों में टैरिफ को बढ़ाकर, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी कंपनियों को समय भी देना चाहते हैं, ताकि वह अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चीन से हटाकर अमेरिका वापस ले आए, या फिर उन्हें अन्य सस्ते देशों में लगा दें. 

जैसे ही अमेरिका ने चीन के माल पर आयात शुल्क लगाना चालू कर दिया, चीन में माल बनाना बहुत सस्ता पड़ता है, ऐसी विचारधारा पूरी तरह से धराशायी होने वाली है. 

भारत जैसे देशों में जहां पर काम करने के लिए बहुत से लोग मौजूद हैं, यह व्यापारिक युद्ध एक बहुत बड़े अवसर के रूप में उभरा है. जैसा की हमने अपने कई अन्य वीडियोस में चर्चा की है, हमें जल्द से जल्द अमेरिका के साथ फ्री और fair Trade deal कर लेनी चाहिए. 

अगर अमेरिकी कंपनियां अपनी फैक्ट्री चीन से कहीं और लगाने का सोच रही है, तो हमें दोनों हाथों से खुल कर उनका स्वागत करना चाहिए. 

भारतीय बाजार तो  पहले ही अमेरिकी कंपनियों के लिए पूरा खुला पड़ा है, और अब तो भारत अमेरिका से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस भी खरीदने लगा है. 

जब तक भारत के साथ व्यापार करने से अमेरिका को होने वाला व्यापार घाटा नहीं बढ़ता है, तब तक भारत के साथ व्यापार को बढ़ाने में राष्ट्रपति ट्रंप को कोई परेशानी नहीं होने वाली है. 

महत्वपूर्ण बात यह है, अगर हमारा अमेरिका से व्यापार संतुलित होगा, तो हम ना केवल अमेरिका के लिए मैनुफैक्चरिंग hub बनेंगे, बल्कि हम इन्हीं फैक्ट्रियों में बना माल पूरी दुनिया में निर्यात कर पाएंगे. 

बहुत बड़ी मात्रा में सस्ता माल बनाने के कारण चीन को बहुत ज्यादा घमंड हो चुका था. लेकिन यह मूलभूत सवाल कोई नहीं पूछता है, कि आखिर चीन इतनी बड़ी मात्रा में उत्पादन कैसे कर पाया. 

पिछले 20 वर्षों में अमेरिकी कंपनियों ने अपनी फैक्ट्रियां अमेरिका से उखाड़ कर चीन में लगा ली. और  हर साल इन फैक्ट्रियों को अमेरिकी बाजार से बड़े-बड़े आर्डर मिलने लगे. 

अगर यह अमेरिकी कंपनियां अपनी फैक्ट्री अमेरिका से हटाकर चीन में लगा सकती हैं, तो क्या यह कंपनियां अपनी फैक्ट्री चीन से उखाड़ कर भारत में नहीं लगा पाएंगी. 

लेकिन अगर ऐसा होगा, तो लाखों की संख्या में हम बेरोजगार भारतीयों को नौकरी मिलेगी. 

इसके ठीक विपरीत, हमारे बड़े बड़े विद्वान लोग भारत के द्वारा चीन को  कपास और सोयाबीन जैसा कच्चा  माल अधिक मात्रा में निर्यात करने की वकालत कर रहे हैं. 

यह तो ऐसा हुआ, कि जब हम अमेरिका का  Jackpot जीत सकते हैं, तब हम अपना ध्यान चीन की मूंगफली पर बर्बाद करते रहें. 

अब तो वैश्विक व्यापारिक युद्ध उस स्तर पर पहुंच चुका है, जो हमारी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था. राष्ट्रपति ट्रंप इस लड़ाई में जीते या हारे, इस बात का महत्व नहीं है. महत्व  तो इस बात का है, अमेरिका में ऐसा राष्ट्रपति है, जो अपने देश के हितों के लिए अकेला पूरी दुनिया से लड़ रहा है. 

इसी बीच अगर आप विद्वानों को tV और YouTube पर सुनेंगे, तो उन्होंने चीन की तरफ से रोना और चिल्लाना चालू कर दिया है. चीन को होने वाले नुकसान का इन्हे बड़ा कष्ट है, लेकिन यह विद्वान लोग कभी नहीं सोचेंगे, कि आखिर भारत वैश्विक व्यापारिक युद्ध के अभूतपूर्ण अवसर का लाभ कैसे उठा सकता है? 

आपके विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका और चीन के व्यापारिक युद्ध के दौरान, भारत को चीन की मूंगफलियों और अमेरिकी जैकपॉट में से किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?




आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.



इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.




इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.



Transcript - 

Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.


This video is updated version of the video we published day before yesterday. Please watch this new video till the end.


As we all know, in first round of trade war, America slapped 25% tariffs on Chinese goods worth 50 Billion Dollars.









Trump Administration was under the assumption, that China would come to dialogue table with meaningful offer due to these tariffs.









Instead China retaliated by slapping 25% tariffs on American goods worth 50 Billion Dollars.









While hard negotiations have been going on in between America and China, American side realized, though Chinese delegation was ready to enter into Trade Deal with America, yet red flag is being shown from the top of Chinese government.









Since, talks were not making any  progress whatsoever, President trump has said, that he would slap 25% tariffs  on Chinese goods worth 200 Billion Dollars in second round, and on rest Chinese goods worth 267 Billion Dollars in the third round.



thus President trump has threatened to put tariffs on all Chinese goods worth 517 Billion Dollars imported in American market in three rounds of trade war.













In order to understand the scale of this trade war, consider this, Last year China exported goods worth only 76 Billion Dollars to India.









Last year, During Doklam standoff, there were calls in Indian social media to stop buying Chinese goods. Chinese diplomats were proudly shouting,  that even if India stops buying all Chinese goods worth 76 Billion dollars, nothing is going to happen to China. But now the Chinese camel has come under the American mountain









Because, Major Chinese market is under the direct threat from President Trump.









Sensing the danger of full scale trade war, Chinese president indirectly communicated to America about their willingness to talk before second round of trade war.









In response, America happily extended the invitation for trade talks with China.









As we all understand, China has mastered the art of using negotiation as perfect tool to protect the status quo, which benefits China alone.









Lets keep talking for the sake of talking, but allow us to sell cheap Chinese goods in huge quantities in your market,. This is how, China has grown from 1 Trillion Dollar economy in the year 2000, to 13 Trillion Dollar Economy in the year 2017.









Keeping in view American invitation to Chinese for talks, we felt that America is again falling in Chinese negotiation trap.









But this American president has decided to apply his maximum pressure policy on China.



Now, As a greatest escalation in trade war with China, President Trump has formally imposed 10% tariffs  on Chinese goods worth 200 Billion Dollars, even before China could come to dialogue table as per recently issued invitation.



More importantly, this tariff will automatically go up to 25% at the end of the year.



And if China dared to retaliate against America in this second round, President Trump has promised to immediately start the process for third round of trade war, in which America will impose 25% tariffs on rest Chinese goods worth 267 Billion Dollars.



Now, America has basically left options wide open for China to choose from.



In Worst possible scenario, China will decline the American invitation of talks and choose to retaliate by imposing tariffs on American goods worth 60 Billion Dollars.



Lets look at the numbers, Last year, America imported goods worth 505 Billion Dollars  from China, but China imported goods worth only 129 Billion Dollars from America.



Now, China would realize that China indeed buys less from America, than what America buys from China .



Trump can afford to impose tariffs  on 505 Billion Dollars but China can impose tariffs only on 129 Billion Dollars.



Basically, if China fires  back in second round against america, it will not have any bullets left to fire in third round.



Interestingly, if you look at today's announcement, you would realize its very carefully crafted escalation.



The second round of 10% tariffs will go into effect by 24 September, and 25% tariffs will be imposed after next three month period.



Meanwhile, American midterm election for Congress and senate will be completed with only 10% increase in price of Chinese goods in American market.



American voters will obviously be less affected by 10% tariffs than 25% tariffs .

Needless to say, in the short term American consumer will have to bear the pain for this trade war.

But you cannot make omelette without breaking some eggs.



In addition, President Trump is trying to give time to American companies to move their manufacturing away from China to back in America, or to other cheap manufacturing countries.



With America imposing tariffs on China, the world famous cost advantage of making in China has suddenly evaporated.



This is great opportunity for a country like India having abundant labor. As we have been arguing in our a number of videos, this is the time for India to get into free and fair trade deal with America.



We must welcome America companies to shift their manufacturing base from China to India.



More Importantly, Indian market is already wide open for American companies, we are already buying more crude oil and gas from America.



As long as American trade deficit with India doesn't grow up, President Trump will not have any problem in increasing total size of trade with India.





More Importantly, by having balance of trade with America, we may become a manufacturing hub not only for America but for the whole world.





China boasts of producing cheap goods due to its economy of scale.  The fundamental question no one asks is , from where this economy of scale has come.



Basically, American companies have uprooted their manufacturing plants from America and planted them in China and started giving them huge assured orders year after year.



if these american companies can shift their plant from America to China, Can they not be welcome to shift these plants from China to India.



But in the end, millions of Indians will get jobs.



On the contrary, Indian experts have been  asking India to grow export of more raw commodities like soybean and cotton to China.



That's like focusing on Chinese pea nut when you can win an American jackpot.




Now, the trade war has reached the scale our world has never seen before. President Trump wins or Loses, it doesn't matter. Here is a president who is fighting for the future of his own country.



Meanwhile, if you listen Indian experts on TV and Youtube, they have already started crying on behalf of China, rather than putting their mind in use on how India can take advantage of this once in life time opportunity.





As per your analysis, in this America China trade war, Should India go for Chinese pea nuts or American jackpot?



Please let us know your views in comment section below.







Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.


Tags
trump latest news,Trump slaps tarrifs on China,200 billion tariff china,200 billion tariffs,America chain trade talks,chinese debt trap for pakistan,chinese debt trap,chinese debt trap diplomacy,modi latest news today,business news today,trump impose tariffs on china,effect of tariffs on china,modi speech today,trump on china,trump on trade,china tariffs,donald trump,us tariff on china,american tariffs,american tariffs on china,american tariffs explained

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Pakistan gets 6 Billion Dollars from Saudi Arabia!!