How President Yameen Lost Maldivian presidential Election!!!


How President Yameen Lost Maldivian Election!!!

In this vedio, we will discuss about Maldivian election results.

2018 Maldives Presidential Election Results
 India Won against China

Reference -
https://maldivesindependent.com/politics/live-blog-voting-extended-to-7pm-141439
https://en.wikipedia.org/wiki/Maldivian_presidential_election,_2013
https://en.wikipedia.org/wiki/Maldivian_presidential_election,_2018


Transcript - 


नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Original Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं. 

जैसा कि हम सभी जानते हैं, कल मालदीव में तीसरे राष्ट्रपति चुनाव के लिए  मतदान हुआ था. 

टोटल 2 लाख 62 हजार मतदाताओं में से, भारी मात्रा में 84% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. कई लोगों को तो अपना वोट डालने के लिए लाइन में 8 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा. इस राष्ट्रपति चुनाव में इतना भारी मतदान हुआ, कि मालदीव के चुनाव आयोग को मतदान की समय सीमा को 3 घंटे बढ़ाना पड़ा. 

जैसा कि हम सभी को अपेक्षा थी, जैसे ही मतगणना चालू हुई, शुरुआत में ही संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार ने राष्ट्रपति यामीन के खिलाफ तगड़ी लीड ले ली. 
मालदीव की मीडिया में देर रात  प्रकाशित चुनाव परिणामों के अनुसार, संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार इब्राहिम मोहम्मद सोलीह  को 59% मतदान के साथ बहुमत प्राप्त हो चुका है . और राष्ट्रपति यामीन मात्र 41% वोटों के साथ बहुत पिछड़ चुके हैं. 

इतनी भारी मात्रा में समर्थन मिलने के बाद, इब्राहिम ने चुनाव में जीत का दावा पेश कर दिया है. और उनके समर्थकों ने मालदीप की सड़कों पर जश्न मनाना भी चालू कर दिया है. 

हम सभी जानते हैं, जुलाई महीने में जैसे ही मालदीप की चार विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन बनाकर इब्राहिम मोहम्मद सोलीह  के रूप में केवल एक उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया. राष्ट्रपति यामीन का बुरी तरह हारना उसी समय तय हो गया था. 

संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार को खड़ा करने को लेकर मालदीव की विपक्षी पार्टियां कैसे सहमति पर पहुंची. इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आप हमारा यह वीडियो देखिएगा. 

पेपर पर तो यह पहले ही साफ था, राष्ट्रपति यामीन इब्राहिम  के सामने चुनाव में खड़े नहीं रह पाएंगे. 

लेकिन फिर भी इब्राहिम की जीत को लेकर हम सभी के मन में आशंका थी, क्योंकि सत्ता से चिपके रहने के लिए राष्ट्रपति यामीन किसी भी हद तक जा सकते थे. 
अब ऐसा लगता है, कि राष्ट्रपति यामीन को चुनाव में जीत का इतना घमंड हो चुका था, कि उन्होंने चुनाव में धांधली की योजना ही नहीं बनाई. 

कुल मिलाकर 472 मतदान पेटिओं में से 437 मतदान पेटिओं के  मत गिने जा चुके हैं. इब्राहिम ने अपनी जीत का दावा पेश कर दिया है, लेकिन राष्ट्रपति यामीन ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है. 

मालदीव के कानून के अनुसार, मालदीप के चुनाव आयोग को 7 दिनों के भीतर 30 सितंबर तक चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा करनी होगी. 

यह चौंकाने वाली बात है, कि मालदीव के चुनाव आयोग को चुनाव परिणाम की घोषणा करने में अभी 7 दिन और लगेंगे, जबकि पिछली मध्यरात्रि तक 79% मत पत्रों की गणना की जा चुकी थी. 

लेकिन फिर भी मालदीप का चुनाव आयोग कानून के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा है. और उसने मालदीप की मीडिया के द्वारा प्रकाशित चुनाव परिणामों को भी अपनी स्वीकृति देने से मना कर दिया है. 

अब यह देखना रोचक होगा, मालदीव में सार्वजनिक तौर पर कल जिन चुनाव परिणामों की घोषणा हुई है, क्या मालदीप का चुनाव आयोग उसके ठीक विपरीत चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेगा? 

 अगर राष्ट्रपति यामीन हारे हुए चुनाव को जीतने के लिए कोई नया हथकंडा अपनाते हैं,तो  हमें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा. 

मालदीव का चुनाव आयोग किस प्रकार के चुनाव परिणाम प्रकाशित करता है, यह पूरी दुनिया देखेगी. 

लेकिन एक बात तो  साबित हो गई है, मालदीव के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, और उन्होंने यामीन को राष्ट्रपति के पद से उतार फेंकने का निर्णय लिया है. 

मालदीव में कई पार्टियों के लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए, जिस प्रकार मालदीव के लोग घरों से बाहर निकल कर Vote डालने के लिए आए, उसके लिए उन्हें बधाई देनी चाहिए. 

कहने की जरूरत नहीं है, राष्ट्रपति यामीन के खिलाफ सफलतापूर्वक चुनाव लड़ने के लिए इब्राहिम मोहम्मद सोलीह  को भी साधुवाद दिया जाना चाहिए. 

चुनाव परिणामों में फेरबदल होने का डर सभी को होना लाजमी है. लेकिन हम यही विश्वास करना चाहेंगे, कि राष्ट्रपति यामीन के पास चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में करने की हिम्मत अब नहीं होगी. 

महत्वपूर्ण बात यह है, मालदीव में वर्ष 2013 में जो राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, उसके पहले चरण में किसी भी पक्ष को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था. 

जिसके बाद दूसरे चरण में दो बार मतदान हुआ था, तब जाकर राष्ट्रपति यामीन को 51% मतों के साथ बहुमत प्राप्त हुआ था. और मोहम्मद नशीद को 49% मत मिले थे. 
जैसा कि आप समझ सकते हैं, चुनाव में जीत बहुत कम मार्जिन से होने के कारण, पिछले 5 सालों के दौरान राष्ट्रपति यामीन को सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़े. 

केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गोद में बैठने के कारण, राष्ट्रपति यामीन अपने 5 साल पूरे कर पाए हैं. 

लेकिन वर्ष 2018 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में ही, दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है. क्योंकि इब्राहिम को स्पष्ट बहुमत मिला है. 

राष्ट्रपति चुनाव परिणामों के सार्वजनिक हो जाने के बाद, राष्ट्रपति यामीन के पास सत्ता में बने रहने की नैतिक क्षमता खत्म हो चुकी है. अब यह देखना रोचक होगा, की सत्ता से चिपके रहने के लिए राष्ट्रपति यामीन किस हद तक जाते हैं. 

जहां तक हम समझते हैं, जनता के बीच में यामीन के खिलाफ जबरदस्त विरोध खड़ा हो चुका है, इसलिए वह बड़े अक्लमंद होंगे, अगर वह अपनी हार कुछ दिनों के भीतर स्वीकार कर लेते हैं . 

लेकिन फिर भी, चुनाव परिणामों में फेरबदल होने की संभावना को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. 

अभी तो हम सिर्फ आशावादी होना चाहते हैं, इब्राहिम मोहम्मद सोलीह मालदीव के जल्दी से राष्ट्रपति बनेंगे. 

हम सभी समझते हैं, राष्ट्रपति यामीन की पराजय राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए और अधिक बुरे समय पर नहीं हो सकती थी. मालदीव में चीन के बिलियन डॉलर हिंद महासागर में डूबने की कगार पर आ गए हैं. 

जहां तक भारत का सवाल है, भारत के धीरज और लोकतंत्र की शक्ति में विश्वास की यह एक भारी जीत है. 

हम आशा करते हैं, इब्राहिम जल्दी से राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. और भारत के प्रधानमंत्री जो पूरी दुनिया की कई बार परिक्रमा पर चुके हैं, उन्हें अपने पड़ोसी मालदीव में पहली बार जाने का मौका जल्दी से मिलेगा. 

मालदीव में विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन बनाने और संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने में भारत ने किस प्रकार की भूमिका निभाई, यह तो हमेशा चर्चा का विषय रहने वाला है. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह वीडियो देख सकते हैं. 

 साधारण बात यह है, अगर परिणाम आपके पक्ष में हैं, तो आपको परिणामों का श्रेय लेने की जरूरत नहीं होती है. 

जैसा कि हमने अपने कई वीडियोस में चर्चा की है, मालदीव की सभी समस्याओं का सबसे अच्छा हल केवल मालदीव के लोग निकाल सकते हैं. भारत के लोगों की लोकतांत्रिक अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मालदीव के लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद. 

आप के विश्लेषण के अनुसार, क्या राष्ट्रपति यामीन चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में करने की अभी भी कोशिश करेंगे?



आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.


इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 

Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.






As we all know, yesterday people of Maldives have casted their votes for third presidential election.



Out of total registered 2 Lakh 62 Thousand votes , massive 84% votes were casted.



Few voters had to wait in line for eight hours to cast their vote. The turnout was so huge, that election commission has to extend the voting time by three hours.



As it was widely expected, when vote counting started, Joint opposition candidate has taken massive leader over incumbent president Yameen.



As per the last results published by Maldivian media, Joint Opposition candidate Ibrahim Mohamed Solih has garnered majority 59% votes, but President Yameen managed to get only 41% votes.



After such  landslide results, Ibrahim has claimed victory and his supporters have naturally come on street to celebrate it.



We all know, back in the month of July, when four Maldivian opposition parties have decided to sink their differences and to field a joint candidate, the fate of President Yameen was sealed.



To know more about how consensus has been reached to field a joint candidate, please watch our this video.



On paper, it was very clear that president Yameen cannot win against Ibrahim.



However, we all were apprehensive about the win of Ibrahim, because we knew President Yameen could go to any extent to win in this election.



Now, it appears, President Yameen was so much sure about his victory that he didn't plan for the rigging.



but even when out of 472 boxes, counting of 437 boxes has been completed and Ibrahim has claimed the victory, President yameen has not conceded his defeat in the election.



As per law in Maldives, election commission has to officially deliver the results with in next seven days by 30 September.



Its matter of surprise that Maldivian election commission needs 7 days time to officially declare the results, when 79% votes have already been counted till last mid night.



Nevertheless Hiding behind the law, election commission is not confirming that election results reported by media are correct.



It would be interesting to see if official results are different from yesterday's publicly declared results.



We would not be surprised, if President Yameen choose to play his dirty tricks to win the election, which he has emphatically lost yesterday.



Whole world has to watch as and when election commission delivers official results.



But one thing is confirmed, people of Maldives believed in democracy and decided to throw Yameen out of presidential office.



These people must be congratulated for coming out in huge number to protect the multi party  democracy in Maldives.



Needless to say, Ibrahim mohammad Solih deserves special credit to lead the campaign against the autocratic president Yameen.



While fear against possible result reversal is genuine, we would like to believe, it would not be possible for President yameen to change the results in his favor now.



More importantly, during last presidential election in 2013, no candidate got majority in first round.



In the second round two times votes were casted ,until president yameen could get majority 51% votes against Mohamed Nasheed getting 49% votes.



as you understand, with such a small difference, it proved very difficult for President Yameen to somehow retain power in last 5 years.



Sitting in the lap of Chinese president Xi Jinping,  President Yameen was able to complete his term.



Now in this presidential election, first round itself has clearly thrown the winner in Ibrahim.



With election results already out, President Yameen has publicly lost the moral authority to rule over Maldives. It would be interesting to see, to which extent President Yameen goes now to hold on to power.



So far as we understand, in front of mounting public pressure against him, President Yameen would be wise to concede defeat in next seven days.



However, we don't rule out the possibility of last minute manipulation in the election results.



For now, we would like to be optimistic and believe that Ibrahim will indeed become president of Maldives.



We all understand, The loss of Yameen could not have come at worse time for President Xi Jinping. Billions of Chinese Dollars are at stake now in Maldives.



So far as India is concerned, its really a big win for Indian patience and belief in the ultimate power of democracy.



We hope, after Ibrahim formally becomes the president, our Prime Minister Modi who has traveled whole world multiple times, will finally visit our neighbor Maldive for the first time.



What kind of role India has played in the formation of opposition alliance and in fielding a joint candidate will always remain matter of discussion. Please watch our this video to know more about this.



Putting simply, As long as result is in your favor, you need not take credit for it.



As We have always argued in our videos, the best solution to the problem of Maldives can be found by the people of Maldives. Thankfully People of Maldives have come up to our democratic expectations.



As per your analysis, will president Yameen still somehow try to hold on to power in Maldives?



Please let us know your views in comment section below.





Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.

Tags
maumoon abdul gayoom,maldives election,maldives election 2018,maldives election result,Maldives election result live,election in maldives,election of maldives,Election results in Maldives,Yameen lost Maldives election,Who won Maldives election,Modi latest news,Ibu won Maldives election,Maldives election live,indian defense news latest,indian defense update,indian foreign affairs news,yameen maldives,How Yameen Lost election,Indian role in Malidives election

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?