भूटान के आम चुनाव परिणाम में भारत की भारी जीत हुई
After Maldives, 2018 Bhutan Election Result socks China, but India Smiles
Reference -
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/centre-left-dnt-win-may-strengthen-india-bhutan-relations/articleshow/66289584.cms
https://www.scmp.com/news/asia/south-asia/article/2169240/bhutan-chooses-new-party-form-government-election-closely
https://www.telegraphindia.com/world/bhutan-polls-bring-cheer-to-delhi/cid/1672161
Transcript -
जैसा कि आपको शायद याद होगा, 15 सितंबर को, भूटान की राष्ट्रीय असेंबली के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान हुआ था.
भूटान की चुनाव प्रणाली के अनुसार, पहले चरण में भूटान के लोग केवल पार्टियों के लिए मतदान करते हैं. इस चरण में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाली 2 पार्टियां दूसरे चरण में राष्ट्रीय असेंबली के 47 सदस्यों के लिए अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारती है.
लेकिन पहले चरण के मतदान के बाद जो परिणाम आए थे , वह भारत के लिए चौंकाने वाले थे . भारत के प्रति मित्रता पूर्वक व्यवहार करने वाली पीडीपी पार्टी को 27% वोट मिले, और वह तीसरे स्थान पर सिमट कर रह गई. 31% Votes के मिलने के साथ DNT पार्टी इस चरण में पहले नंबर पर आई, और 30% मतों के साथ डीपीटी पार्टी दूसरे स्थान पर आई.
सबसे अच्छे परिदृश्य के बारे में चर्चा करते हुए हम सभी को अपेक्षा थी, इस चुनाव में पीडीपी पार्टी का समर्थन करने वाले मतदाता दूसरे चरण के मतदान में DNT पार्टी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं. और इस प्रकार दूसरे चरण में DNT पार्टी की जीत की संभावनाएं बहुत बढ़ जाएंगी.
दूसरे चरण के लिए मतदान 18 अक्टूबर को आयोजित किया गया. और यह चुनाव परिणाम भारत के लिए खुशी की खबर लेकर आया है. पहली बार चुनाव लड़ रही नई पार्टी DNT ने 30 सीटों पर विजय प्राप्त करी है, और PRO चाइना DPT पार्टी केवल 17 सीटों तक सिमट कर रह गई.
चुनाव परिणाम की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने डीएनटी पार्टी के सबसे बड़े नेता लोटे त्शेरिंग को फोन करके भूटान के चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल करने के लिए बधाइयां दी.
लोकतंत्र के इस त्यौहार में भाग लेने के लिए भूटान की जनता को भी शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया जाना चाहिए. पहले चरण में 66% मतदान से बढ़कर दूसरे चरण में 70 फ़ीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया.
अंग्रेजी के अखबार The telegraph को दिए गए इंटरव्यू के अनुसार, लोटे त्शेरिंग ने साफ तौर पर कहा है, भूटान मैं सरकार के बदलते ही हर पांच साल के बाद विदेश नीति को नहीं बदला जाएगा. और भी अधिक अच्छी बात यह है, उनके अनुसार भारत और भूटान का आपसी संबंध मोल भाव और विवाद का विषय नहीं है.
अब भूटान को लेकर भारत थोड़ी देर के लिए चैन की सांस ले सकता है.
भूटान के चुनाव में सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद, भारत को संतुष्ट और उदासीन नहीं हो जाना चाहिए.
हम सभी को यह वास्तविकता स्वीकार करनी होगी, की भूटान बहुत अधिक क़र्ज़ की समस्या से जूझ रहा है, और भूटान को सबसे अधिक कर्जा भारत को लौटाना है.
भूटान में चुनी हुई नई सरकार के साथ हमें मिलकर काम करना चाहिए, ताकि भूटान विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ सके.
अच्छी बात यह है, इस चुनाव में भूटान और भारत के आपसी संबंध चुनाव का मुद्दा नहीं बने. लेकिन चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारत के साथ संबंधों को लेकर दुर भावनाएं भड़काने की कोशिश जरूर की. कानून के अनुसार, भूटान के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग ने इन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही की.
आप बहुत समझदार हैं, आपको अंदाजा लग गया होगा, भूटान में इस भारत विरोधी कैंपेन को कौन प्रायोजित कर रहा है.
साथ ही, चीन के अखबार भूटान के कुछ लोगों के भारत विरोधी बयानों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाते हैं, जिसमें कहा जाता है, की भूटान को भारत के अलावा अन्य देशों के साथ भी मित्रता बढ़ानी चाहिए.
आप तो जानते हैं, भूटान और चीन के बीच औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध नहीं हैं. भूटान में अपना दूतावास स्थापित करने का सपना चीन बहुत लम्बे समय से संजोये बैठा है
रोचक बात यह है, इस चुनाव के ठीक पहले, भारत में चीन के राजदूत ने भूटान की विदेश यात्रा की थी.
जैसा कि आप समझ सकते हैं, इस यात्रा से ज्यादा, इस यात्रा के समय का महत्व था.
आइए भूटान में पहले हुए दो चुनाव के बारे में जल्दी से चर्चा करें.
वर्ष 2008 में हुए राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव में, डीपीटी पार्टी को 45 सीटों के साथ विजय प्राप्त हुई, लेकिन पीडीपी पार्टी मात्र 2 सीटों पर सिमट कर रह गई.
इसके परिणाम स्वरुप चीन के प्रति मित्रतापूर्ण रुख रखने वाले जिग्मे थिनले भूटान के प्रधानमंत्री पद पर बैठ गए. और धीरे-धीरे भूटान चीन के करीब जाने लगा.
जून 2012 में, भूटान के प्रधानमंत्री ने चीन के प्रधानमंत्री बेन जियाबाओ के साथ गुप्त रूप से रियो डी जेनेरो में मुलाकात की.
स्वाभाविक रूप से, यह गुप्त मुलाकात भारत को नागवार गुजरी. भारत की यूपीए सरकार ने अपनी दयनीय कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए, भूटान को गैस और केरोसिन में दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी. जिस से भूटान में संकट फैल गया.
भारत ने अगर जानबूझकर यह सब्सिडी बंद नहीं की थी, तो भी भूटान में यही संदेश गया, कि इस संकट के पीछे भारत का हाथ है.
बात यहां पर अलग है , चीन और भूटान के बीच की इस गुप्त मुलाकात के लिए भारत ने भूटान को दंड देने की कोशिश क्यों की?
क्या इस गुप्त मुलाकात के लिए भारत ने चीन को दंड नहीं देना चाहिए था?
इसके ठीक विपरीत, भारत ने एक ओर भूटान को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी, लेकिन इसी बीच भारत में चीन से आने वाली वस्तुओं की बाढ़ और अधिक बढ़ती चली गई. वर्ष 2010 में भारत को चीन के साथ व्यापार करने से 19 बिलियन डॉलर का घाटा होता था, जो वर्ष 2015 में बढ़कर 48 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.
हम यहां पर बात यह कहना चाह रहे हैं, भारत ने अपनी मेहनत खांसी और बुखार जैसे लक्षणों को ठीक करने पर गवा दी, लेकिन वह TB जैसी बीमारी का पालन पोषण करता रहा.
चाहे नेपाल हो भूटान हो या मालदीव हो, भारत की हर समस्या का एक ही Source चीन है.
जैसा की हमने अपने कई अन्य वीडियोस में भी चर्चा की है, हमें अपने पड़ोसियों को देखने का नजरिया मूलभूत तरीके से बदलना होगा.
जैसे ही हम ने चीन की व्यवस्था कर ली, हमारे अपने पड़ोसियों के साथ संबंध अपने आप अच्छे हो जाएंगे.
लेकिन यदि हम अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने की अलग-अलग कोशिश करते रहे, तो ना केवल हमारे संबंध उनके साथ बिगड़ते रहेंगे, बल्कि भारत के बाजार में चीन के सस्ते माल की बाढ़ भी आती रहेगी. और इस प्रकार चीन हमारे देश को लूटता रहेगा.
इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है, भारत को होने वाले व्यापार घाटे से चीन को जो पैसा मिलता है, उसी पैसे से चीन भारत की कंपनियां भी खरीदने लगा है.
कहने की जरूरत नहीं है, इसी पैसे को चीन नेपाल पाकिस्तान और भूटान में फेंकता है, ताकि वहां के लोगों में चीन के प्रति प्यार और भारत के प्रति नफरत पैदा होती रहे.
भूटान की ओर लौटते हुए, वर्ष 2013 में जब दोबारा राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव हुए, तो PDP पार्टी को 32 सीटों पर विजय प्राप्त हुई, और DPT पार्टी केवल 15 सीटों पर ही सिमट गई.
इन चुनाव के बाद भारत ने भूटान को गैस और केरोसिन पर सब्सिडी देना चालू कर दिया, ताकि आपसी संबंधों में सुधार किया जा सके.
लेकिन इस 2018 के चुनाव को भारत सरकार ने बहुत अच्छी तरीके से हैंडल किया है, हालांकि चीन इस चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हड़बड़ी में आकर भारत ने कोई गड़बड़ी नहीं की.
भूटान के नए प्रधानमंत्री लोटे त्शेरिंग की मीठी मीठी बातों को सुनते हुए हमें तैयार रहना होगा, कि भूटान चीन के करीब जा सकता है, ताकि उसे भारत से अच्छी deal प्राप्त हो सके. और वह भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की जुगाड़ भी लगा सकता है.
बात यह है, हमें सबसे पहले यह पता लगाना चाहिए, कि इस हालत का मूलभूत रूप से जिम्मेदार कौन है.
आप तो जानते हैं, जब तक हमें समस्या की जड़ पता नहीं होती है, हम समस्या का समाधान भी नहीं कर सकते हैं.
बात बहुत साफ है, जल्दी और आसानी से अधिक मात्रा में पैसा मिलना सभी को पसंद होता है.
हमारे पड़ोसी देशों के नेता यह बात भूल जाते हैं, कि चीन से पैसा लेने के बावजूद, वह लोग सत्ता में केवल कुछ ही वर्षों तक रहेंगे. लेकिन महाराजा Xi Jinping अगले 30 वर्षों तक इन देशों से पैसा ब्याज सहित वसूलने की जुगाड़ लगाए बैठे हैं .
हमें इस बात को स्वीकार करना होगा, कि हमारी इस धरती पर केवल पाकिस्तान ऐसा देश है, जिसे सही ढंग से चीन से निपटना आता है.
इस चुनाव परिणाम के बाद हमें यह अंदाजा नहीं लगाना चाहिए, की चीन इस पराजय के बाद शांति से घर पर बैठेगा. भारत और भूटान के बीच दरार को पैदा करने और बढ़ाने की वह हर संभव कोशिश करेगा.
इसलिए हमें भूटान के साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि आगे आने वाली कई पीढ़ियों के लिए अच्छे भविष्य की आधारशिला रखी जा सके.
लेकिन अभी तो खुशी मनाने का समय है, मालदीव के बाद एक बार फिर चीन को भूटान में जोर का झटका धीरे से लगा है.
आपके विश्लेषण के अनुसार, क्या चीन भूटान के चुनाव में अपनी हार स्वीकार करके हाथ पर हाथ रखकर बैठ जायेगा?
आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.
इस वीडियो को बनाते समय हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Transcript -
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.
You might recall, On 15th September, first round of election for Bhutanese National Assembly was conducted.
As per electoral system in Bhutan, in this first round, people cast their votes for parties. The top two parties in this election will field candidates in second and final round for 47 members of the National assembly.
However, first round of election has surprised India, because India friendly PDP party with 27% votes got third place, and did not get opportunity to fight second round. Interestingly , With 31% votes DNT got the first place and with 30% votes pro china DPT got the second place.
In best case scenario, it was hoped, that majority of PDP supporters might cast votes in favor of DNT party, so that it could be better poised to get majority in second round.
For The second round, votes were casted on 18 October. The election result has brought a good news for India with new party DNT winning majority with 30 seats, and pro china DPT managed to get only 17 seats.
Within few hours of result announcement, Indian Prime Minister Modi called up DNT leader Lotay Tshering, and congratulated him for overwhelmingly winning the Bhutanese election.
Bhutanese public deserves kudos for coming out in large numbers to participate in the festival of democracy. you know, the total voting percentage has gone up from 66% in first round to 70% in second and final round.
As per his interview to The Telegraph, he is very clear that Foreign policy of Bhutan cannot change with the change of government every five years. More interestingly, he considers Bhutan India relationship as non negotiable.
Now, we may say, India can breath a sigh of relief, so far a Bhutan is concerned.
Needless to say, We should not become complacent after getting favorable result in Bhutanese election.
We must understand, that Bhutan is battling from high foreign debt, which is mainly owed to India.
We must work more closely with newly elected government to make Bhutan prosperous.
Thankfully, Relation with India has not become election issue this time. But few candidates and activist still tried to instigate public sentiment by spreading message against relations with India. As per law, Independent Bhutanese election commission has put fine on these candidates and activist.
You are intelligent enough to figure out, who might be sponsoring anti India campaign in Bhutan.
Nevertheless Chinese news papers are trying to highlight the sentiments of few Bhutanese, that Bhutan should make friendship with other countries as well.
You know, Bhutan doesn't have official diplomatic relationship with China, therefore establishing Chinese embassy in Bhutan is long cherished dream for Chinese government.
Interestingly, just before election, Chinese ambassador to India visited Bhutan.
As you can understand, more than the visit, its timing of the visit, which is more important.
Lets look at last two national assembly elections in Bhutan.
In the National Assembly election of the year 2008, DPT won the election with whopping 45 seats out of total 47 seats, and PDP got only 2 seats.
As a result, pro china Jigme Thinley became prime minister, and Bhutan slowly started moving close to China.
In June 2012, Bhutanese prime minister secretly met Chinese premier Wen Jiabao in Rio De Janeiro.
Obviously, it was not acceptable to India, Thanks to pathetic diplomatic skill set of UPA regime, Taking short term view, India cut subsidy on Cooking gas and kerosene leading to a crisis in Bhutan.
Even if India didn't knowingly cut the subsidy, clear message has gone across the border In Bhutan that India was responsible for it.
The point here is different, Why India tried to punish Bhutan for this secret meeting?
Should India not instead have tried to punish China for this meeting?
On the contrary, we stopped subsidy to Bhutan but in the same period Indian trade deficit with China has grown from 19 Billion Dollars in the year 2010 to 48 Billion Dollars in the year 2015.
The point we are trying to make is very simple, India has been trying to treat the symptoms like cough and fever while nurturing the disease like Tuberculosis.
Be it Nepal, Bhutan or any other Indian neighbor, the single source of our problems is China.
As we have argued in our a number of videos, We got to fundamentally change our attitude towards our neighbors.
The moment we take care of China, our relationship with these neighboring countries will take care of themselves.
But if we try to manage our relationship with each neighbor separately, we not only destroy relationship with them, but also China would continue to rob our country by flooding our market with Cheap Chinese goods.
More importantly, Due to the trade deficit what ever money China gets from us, it throws the same money to buy Indian companies.
Needless to say, same money China throws in Pakistan, Nepal and Bhutan to create the good will for China and hatred for India.
Returning to Bhutan, In the year 2013, When National assembly election happened, PDP won 32 seats and DPT got limited to 15 seats.
After the election, India resumed giving cooking gas and kerosene subsidy to Bhutan in order to normalize relation.
This election, India has handled Bhutanese election with certain degree of maturity without getting unnecessarily worried about Chinese attempt to meddle in the election.
While listening to sweet talk of next Bhutanese prime minister, we should be ready for Bhutan moving closer to China in order to get better bargain from India, and even to the extent of harming Indian interests.
The point is, we got to understand, on whom we should rightly put our blame on.
You know, As long as we don't identify the root cause of problem, we will not be able to solve it.
Lets be frank, every one loves quick and easy Chinese money.
The leaders of our neighboring countries forget, that they will be in power for only few years, but King Xi Jinping will remain power for next 30 years to recover all this money.
Lets face it, besides Pakistan, no country on this planet knows how to correctly handle China.
With this election, we must not assume, that China will rest after defeat. It will try to exploit every opportunity to widen rift in between India and Bhutan.
That's why, we must proactively engage with Bhutan to build mutually beneficial relationship for many generations to come.
For now, its moment of joy to see China receiving another jolt in Bhutan after Maldives.
As per your analysis, will China accept the defeat in Bhutanese election and sit silently?
Please let us know your views in comment section below.
Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें