अब अफ्रीका ने भी चीन का बड़ा प्रोजेक्ट कैंसिल किया.


Reference -
https://economictimes.indiatimes.com/news/international/world-news/africa-cancels-a-bri-project-for-the-first-time/articleshow/66363312.cms
https://www.cnn.com/2018/10/11/africa/china-africa-sierra-leone-airport-intl/index.html
https://www.reuters.com/article/us-china-africa/chinas-xi-offers-another-60-billion-to-africa-but-says-no-to-vanity-projects-idUSKCN1LJ0C4
https://en.wikipedia.org/wiki/Mattala_Rajapaksa_International_Airport

Transcript - 
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Original Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.



जब भी कभी हम चीन के बेल्ट एवं रोड इनीशिएटिव के बारे में चर्चा करते हैं, तो ज्यादातर हमारा ध्यान चीन पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर पर ही केंद्रित रहता है.



लेकिन अगर आप याद करें, तो इसी वर्ष सितंबर महीने में चीन के राष्ट्रपति ने बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव के अंतर्गत अफ्रीका के देशों को 60 बिलियन डॉलर उपलब्ध कराने का वादा किया था.



इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है, अफ्रीका के जिन गरीब देशों को वर्ष 2018 में चीन का कर्जा वापस लौट आना था, बड़े ही दयालु चीन ने उनका कर्ज भी माफ कर दिया.



इसलिए तो हम कहते हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फालतू में भीख मांगने के लिए अगले महीने चीन जा रहे हैं.



अच्छा होगा, उन्हें तो चीन से कर्ज माफी हक़ से मांगनी चाहिए. जब चीन अफ्रीका के गरीब देशों का कर्ज माफ कर सकता है, तो पाकिस्तान जैसे अपने हर मौसम के प्यारे दोस्त का कर्ज माफ क्यों नहीं कर सकता हैं?



कोई बात नहीं, देर सवेर कर्जा माफ करने के लिए दुस्ट पाकिस्तान चीन को मजबूर कर ही देगा.



लेकिन यहां पर हमें एक बात याद करनी होगी, आज से 3 साल पहले भी चीन के राष्ट्रपति ने अफ्रीका के देशों को 60 बिलियन डॉलर का धन बेल्ट एवं रोड इनीशिएटिव के अंतर्गत मुहैया करवाया था. ताकि अफ्रीका में इंफ्रास्ट्रक्चर के सफेद हाथियों का निर्माण कराया जा सके.



इसमें कोई आश्चर्य नहीं है, वर्ष 2000 से 2016 के बीच दुनिया के सबसे गरीब अफ्रीकी देशों को चीन ने 130 बिलियन डॉलर का कर्जा उधार दिया है.



आप तुलना इसी बात से कर सकते हैं, कि पूरे चीन पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर की कीमत मात्र 60 बिलियन डॉलर है.



आपको यहां पर चौंकने की जरूरत नहीं है, इतने अधिक गरीब अफ्रीका के देशों में भी काम करने के लिए मजदूर चीन से लाए जाते हैं.



ऐसा ही एक गरीब देश है सिएरा लियोन. जिसके पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो पहले ही खाली पड़ा रहता है.



लेकिन इसके बावजूद, चीन ने  318 मिलीयन डॉलर के loan पर सिएरा लियोन में दूसरा हवाई अड्डा बनाने का प्रोजेक्ट हाथ में ले लिया.



पुराने हवाई अड्डे और सिएरा लियोन की राजधानी free town के बीच आवा जाहि में दिक्कत होती है. क्योंकि इन दोनों को सिएरा लियोन नदी एक दूसरे से अलग करती है.



अगर किसी देश के पास कॉमन सेंस होता, तो वह पहले अपने एक हवाई अड्डे का भरपूर इस्तेमाल करने की कोशिश करता. और इसके लिए पहले नदी के ऊपर पुल बनाता.



लेकिन सिएरा लियोन को  दिमाग का इस्तेमाल करने की जरूरत ही क्या थी, जब चीन से लगातार पैसा बहाया जा रहा हो.



फिर भी विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सिएरा लियोन को बताया, कि उसे इस नए एयरपोर्ट की जरूरत नहीं है. तो वह फालतू में चीन के कर्जे का भार क्यों बढ़ा रहा है.



हम सभी दुनिया के पहले भूतिया हवाई अड्डे की खबर से परिचित हैं. जिसे चीन ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह के पास 290 मिलियन डॉलर का लोन देकर बनवाया था.



दुनिया की किसी भी एयरलाइन के पास इतना बड़ा जिगर नहीं है, कि वह अपना हवाई जहाज Mattala Rajapaksa International Airport पर उतार पाए.



पिछले 2 सालों से, चीन को चुपके चुपके प्यार करने वाली भारत और श्रीलंका की मीडिया ने बहुत कोशिश की है, ताकि किसी प्रकार भारत को Mattala Rajapaksa International Airport  खरीदवाया जा सके. लेकिन दुनिया के सबसे खाली भूतिया हवाई अड्डे को खरीदने से पहले भारत के भी पाँव ठंडे पड़ गए.



मूलभूत सवाल यह है, की चीन से पैसा उधार लेकर यह गरीब देश इंफ्रास्ट्रक्चर के सफेद हाथियों का निर्माण क्यों कर रहे हैं. और आख़िर भारत कितने सफेद हाथियों को खरीदकर अपने गले में बांधेगा. ताकि इन छोटे मूर्ख देशों को चीन के कर्ज के जाल से मुक्त कराया जा सके.



श्रीलंका में चीनी पैसों से बने भूतिया हवाई अड्डे को देख कर, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को शायद अक्ल आई होगी, और उसने सिएरा लियोन को इस बारे में चेताया होगा .



अच्छी बात यह है, सियरा लियोन ने दिमाग के दरवाजे खोलें, और चीन के साथ 318 मिलीयन डॉलर के हवाई अड्डे के प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया.



इस प्रकार सिएरा लियोन पहला अफ्रीकी देश बना है, जिसे चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के अंतर्गत पहला प्रोजेक्ट कैंसिल करने का गौरव हासिल हुआ है.



आशा की जानी चाहिए, अफ्रीका के अन्य देश भी गहरी नींद से जागने का कष्ट करेंगे, और चीन का पैसा लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे सफेद हाथियों का निर्माण नहीं करेंगे, जिन पर सवारी करने की किसी को जरूरत नहीं है.



जैसा कि पाकिस्तान ने सिद्ध किया है, चीन बड़ी तेजी से आईएमएफ के द्वार पर भिखारियों की लाइन लगाने पर तेजी से काम कर रहा है.



देखा जाए तो यह चीन की सोची समझी रणनीति लगती है, जिससे डॉलर के आधार पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को बर्बाद किया जा सके. आप जानते हैं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष दिवालियापन से जूझ रहे गरीब देशों को उधार देने के लिए आखिरी विकल्प होता है.



इसलिए आईएमएफ को ध्यान से सोचना होगा, आखिर वह  कब तक इन देशों को बेलआउट उपलब्ध कराएगा , जिन्हे चीन से कर्जा लेकर गुल छर्रे उड़ाने की बुरी लत लग चुकी है. ऐसा करके, आईएमएफ अपने ही अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाएगा, क्योंकि  इन गरीब देशों को बेलआउट देकर IMF वास्तव में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति को बेल आउट मुहैया करवाएगा.



साफ तौर पर, जैसा कि 70 वर्षों में 21 बार हुआ है, अगर 22 वी बार आईएमएफ फिर  से आसान शर्तों पर पाकिस्तान को कर्ज उपलब्ध कराता है, तो आईएमएफ से बढ़ा बेवकूफ दुनिया का कोई और बैंक नहीं होगा.



शायद चीन को यह पहले ही पता है, तभी तो वह  दुनिया की हर गरीब देश मैं पैसा फेंक रहा है, क्योंकि बेलआउट उपलब्ध कराने के लिए आईएमएफ तो  है ही.



22 वी बार आईएमएफ से बुद्धिमानी की अपेक्षा हम कर सकते हैं, लेकिन वास्तव में आशाएं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर ही टिकी हुई हैं.



अभी तो सिएरा लियोन ने अफ्रीका में चीन का पहला प्रोजेक्ट कैंसिल करके बहुत अच्छा काम किया. आशा की जानी चाहिए, अफ्रीका के अन्य देश भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चालू करेंगे.



आप के विश्लेषण के अनुसार, क्या चीन के द्वारा बनाए जा रहे हवाई अड्डे का प्रोजेक्ट कैंसिल करके सिएरा लियोन ने गलत निर्णय लिया?





आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Transcript - 

Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Original Real Quick Analysis.




Most of the time, when we talk about Chinese Belt and Road initiative, we remain focused on its small part namely China Pakistan Economic Corridor project.



However, if you may recall, In the month of September this year China has offered another 60 Billion dollars as part of this belt and road initiative in Africa.



More importantly, very kind China has provided  debt relief for indebted poor African countries for repayment due in the year 2018.



That's why we say, when next month Pakistani Prime Minister is going to China for begging few more billions of dollars.



He should have instead asked for debt relief from China. When China can cancel loans of Poor African countries, why it can not pardon loans of all weather friend Pakistan.





No worries, sooner than later, Pakistan will force China to cancel its debt.



Anyways, three years ago  President Xi also pledged 60 Billion Dollars for African countries to build infrastructural white elephants in Africa.





No wonder, From year 2000 to year 2016, China has loaned massive 130 Billion Dollars to poorest African countries in the world.



You can compare this figure with the whole worth of China Pakistan economic corridor project, which is just 60 Billion Dollar.



You should not be surprised here, Similar to Pakistan China sends its own workers to these poorest African countries as well.



One such poor country is Sierra Leon has one international air port, which is grossly under utilized.



But China has provided 318 Million dollars to built a new airport outside the capital of free town.



There is problem of connectivity in between Capital and existing airport. Because Sierra Leon River separates Lungi International airport from capital free town.



If a country has common sense, it would have built bridge and road so that it could fully utilize the existing air port.



But why will Serra Leon use common sense, when money was freely flowing from China.



However, when World Bank and International Monitory fund highlighted that taking 318 Million Dollar loan from china to build a unnecessary port is like increasing unnecessary Chinese debt burden.



We all know the story of worlds only ghost airport, which china has built in Hambantota at the investment of 290 Million dollars.



No airline in the world can gather the courage to land flight in this Mattala Rajapaksa International Airport.





For last two years, whole China loving Indian and Sri Lankan Media have been trying very hard to make Indian government buy Mattala Rajapaksa International Airport. However Indian government has developed cold feet before buying this emptiest airport in the world.



The fundamental question is, These poor countries are building infrastructure white elephants by taking Chinese money. How many such white elephants can we buy, and bail out these foolish countries.





Getting wiser after seeing the status of China funded air port in Sri Lanka, IMF warned Sierra leon.



Thankfully it came to senses and early this month decided to cancel 318 Million Dollar air port Deal with China.



Thus Seirra leon got the privilege of being first African nation to cancel a project under Chinese belt and road initiative.





Hopefully Other African nations will also wake up to the danger of taking Chinese easy money to build infrastructure project, which no body needs.



As Pakistan confirms, China is moving fast to create multiple IMF bailout seekers in the world.

Its deliberate Chinese design to bring down dollar based global lending institute,, where poor countries go, when all other lending options are denied.



That's where IMF must seriously think, while bailing out these Chinese loan addict countries , it should not put question mark on its existence by effectively bailing out second largest economy in the world.



Lets be frank, as happened 21 times in last 70 years, if IMF again provides easy bailout to Pakistan. There will not be more foolish lending institution in the whole world.



Perhaps China already knows it well, that's why it has kept throwing money everywhere. Because IMF is there to bail out these nations.



While we expect wisdom from IMF on 22nd time, our real hope lies with President Trump.



For now, Sierra Leon has taken very good step to cancel first Chinese project in Africa. Hopefully, other African nations will also start using their brain.



As per your analysis, has sierra leon taken wrong decision by declining on China funded airport project.



Please let us know your views in comment section below.



Please find the reference links of this video in the description box below. Thank you friends for watching this video.

टिप्पणियाँ