चीन ने बातचीत के जाल में ट्रम्प को फांसकर जीत कैसे हासिल की




Reference -
https://www.usni.org/magazines/proceedings/2017-02/deception-chinese-way-war
https://www.bbc.com/news/world-latin-america-46413196
https://www.ndtv.com/world-news/no-new-tariffs-after-january-1-trump-xi-agree-over-2-hour-dinner-at-g20-1956562?pfrom=home-topscroll
https://en.wikipedia.org/wiki/2018_China%E2%80%93United_States_trade_war
https://finance.yahoo.com/news/trump-chinas-xi-end-high-000933750.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Sun_Tzu


Transcript - 

नमस्ते दोस्तों, Real Quick Info  चैनल पर आपका स्वागत है. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.

जैसा कि आपको याद होगा, इस साल जून महीने में, ट्रेड War के पहले चरण में अमेरिका ने चीन से आने वाले 50 बिलियन डॉलर के माल पर 25% का आयात शुल्क लगा दिया था. और साथ ही यह धमकी दी थी, कि अगर चीन ने कोई जवाबी कार्यवाही की, तो अमेरिका चीन से आने वाले 200 बिलियन डॉलर के माल पर आयात शुल्क लगा देगा. 

अमेरिका की धमकियों की परवाह किए बगैर, चीन ने जवाबी कार्यवाही करते हुए अमेरिका से आने वाले 50 बिलियन डॉलर के माल पर 25% आयात शुल्क दे मारा. और चीन ने औपचारिक रूप से घोषणा कर दी, की अमेरिका ने चीन के खिलाफ ग्लोबल ट्रेड वॉर छेड़ दी है. 

इसलिए ट्रेड वॉर के दूसरे चरण में, सितंबर महीने के दौरान अमेरिका को चीन से आने वाले 200 बिलियन डॉलर के माल पर 10% आयात शुल्क लगाना पड़ा. और इस वर्ष के अंत में इस आयात शुल्क को 10% से बढ़ाकर 25% किया जाना था. 

और अमेरिका ने फिर से धमकी दी थी, कि अगर दूसरे चरण में चीन ने कोई जवाबी कार्यवाही की, तो अमेरिका चीन से आने वाले शेष 267 बिलियन डॉलर के माल पर भी आयात शुल्क लगा देगा. 

लेकिन एक बार  फिर अमेरिकी धमकियों को दरकिनार करते हुए, चीन ने अमेरिका से आने वाले 60 बिलियन डॉलर के माल पर 10% आयात शुल्क लगा दिया. 

इस प्रकार ग्लोबल ट्रेड वॉर के दूसरे चरण में ही, चीन ने अमेरिका से आने वाले कुल 110 बिलियन डॉलर के माल पर आयात शुल्क लगा दिया. इस प्रकार से तीसरे चरण मैं अमेरिका के खिलाफ चलाने के लिए चीन के पास गोलियां ही नहीं बची थी. 

लेकिन ट्रेड वॉर के दूसरे चरण के अंत तक, अमेरिका ने चीन से आने वाले कुल 517 बिलियन डॉलर के माल में से मात्र 250 बिलियन डॉलर के माल पर ही आयात शुल्क लगाया था. 

इसलिए नए साल की शुरुआत होने पर, चीन के खिलाफ ट्रेड War का तीसरा चरण लड़ने के लिए अमेरिका थोड़ी सी अधिक शक्तिशाली स्थिति में था. 

लेकिन जैसा कि व्यापक तौर पर मीडिया में अपेक्षा की जा रही थी, G20 Summit के दौरान  राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत बहुत अच्छे से हुई. 

और भविष्य में दोनों ही पक्ष एक दूसरे और मोलभाव करने के लिए तैयार हो गए, ताकि अमेरिका और चीन दोनों के लिए एक बहुत अच्छे समाधान का विकास किया जा सके. 

हालांकि अमेरिका की ओर से अभी विस्तृत वक्तव्य का आना बाकी है, लेकिन चीन की अति उत्साही मीडिया के अनुसार, अब 1 जनवरी के बाद दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ  आयात शुल्क नहीं बढ़ाएंगे. 

इस प्रकार अमेरिका और चीन के बीच चल रही ग्लोबल ट्रेड वॉर में हम तीसरा चरण नहीं देख पाएंगे. 

रोचक बात यह है, कि वैसे भी तीसरे चरण में चीन से आने वाले 267 बिलियन डॉलर के माल पर आयात शुल्क लगा कर कार्यवाही करने की शक्ति केवल अमेरिका के पास थी, चीन तो पहले ही अमेरिका से आने वाले पूरे माल पर आयात शुल्क लगा चुका है. 

अमेरिका के हाल ही में संपन्न हुए Mid term इलेक्शन के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी जनता को खूब ज्ञान दिया था, कि अमेरिका ट्रेड वॉर में चीन के खिलाफ जीत रहा है. 

लेकिन धीमी होती हुई चीन की अर्थव्यवस्था के कारण चीन की मुद्रा और शेयर बाजार भी लुढ़क रहे थे. और इसके ठीक विपरीत, अभी हाल के कुछ क्वार्टर में अमेरिका की अर्थव्यवस्था की विकास दर काफी तेज हो गई थी. 

हालांकि इस बात के ऊपर वाद विवाद हो सकता है, की ट्रेड वॉर को अंत में कौन जीतेगा, लेकिन एक बात तो आसानी से कही जा सकती है, जिस देश को ज्यादा व्यापार घाटा होता है, उसकी ट्रेड वॉर की शुरुआती लड़ाइयों में जीत होने की संभावना अधिक होती है. 

क्योंकि ट्रेड War के दूसरे चरण के अंत में अमेरिका अधिक मजबूत हालत में था, तो अचानक से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर के दौरान युद्ध विराम क्यों कर दिया गया. 

यहां पर बड़े ही साफ तौर पर, इस युद्ध विराम का पूरा श्रेय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया जाना चाहिए. लेकिन फिर भी सवाल खड़ा होता है, कि आखिर जिन विषयों पर अमेरिका को पिछले 20 वर्षों से चिंता लगी रहती थी, उन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए चीन कैसे तैयार हो गया. 

अभी कुछ सप्ताह पहले तक, चीन तो यह भी स्वीकार नहीं करता था, कि अमेरिका और चीन के बीच वास्तव में कोई समस्या है. 

फिर अचानक से चीन की रणनीति में परिवर्तन आने का क्या कारण है? 

इस बात का जवाब प्राप्त करने के लिए हमें 2600 साल पीछे जाना होगा. 

चीन के सबसे महान सैन्य रणनीतिकार सन जु ने आर्ट ऑफ वॉर का ज्ञान प्रस्तुत किया था. जो आज भी चीन की सैन्य रणनीति की आधारशिला बना हुआ है. 

आर्ट ऑफ वार के अनुसार, किसी भी युद्ध को जीतने का जादुई हथियार धोखा है. 

युद्ध में धोखा देने के 12 तरीकों को सन जु ने बताया था. 

इनमें से एक तरीका यह था, अगर आपका प्रतिद्वंदी मजबूती की स्थिति में है, तो आपको छल पूर्वक उससे बच निकलना चाहिए. 

अभी चीन धोखा देने के इसी तरीके का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि अभी अमेरिका शक्तिशाली हालत में है, इसलिए चीन ट्रेड War को थोड़ा टालना चाहता है. 

लेकिन सन जु ने धोखा देने का एक और तरीका बताया था, जिसके अनुसार अगर आपका दुश्मन सुरक्षित हालत में है, तो आपको उस पर हमले की तैयारी करना चाहिए. और आपको हमला केवल तभी करना चाहिए, जब आपका दुश्मन हमले का जवाब देने के लिए तैयार ना हो.  और उसे आप से होने वाले हमले की कोई आशंका भी ना हो. 

इस प्रकार अभी तो चीन ने अमेरिका के खिलाफ धोखा देने वाले जादुई हथियार का इस्तेमाल किया है. और Deal Maker  प्रेसिडेंट ट्रंप सीधे चीन के बिछाए जाल में जा फंसे हैं. 

जैसा कि हमारा अनुभव बताता है, अमेरिका को बातचीत में उलझा कर, चीन राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के बचे हुए 2 साल खत्म करना चाहता है. 

वर्ष 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में अमेरिका की मीडिया ने तो चर्चा करना पहले से ही चालू कर दिया है. इसलिए यह अपेक्षा करना मूर्खता होगी, कि चीन को यह नहीं पता, कि वर्ष 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप को चुनाव जीतने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे. 

लेकिन चीन के राजा शी जिनपिंग को आजीवन किसी भी चुनाव का सामना कभी भी नहीं करना है. इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है, राष्ट्रपति ट्रंप की उम्र तो 72 साल है, लेकिन राष्ट्रपति शी जिनपिंग 65 वर्षों की उम्र में अभी युवा हैं. 


दोस्तों वैसे राष्ट्रपति ट्रंप को दोष देने का कोई मतलब नहीं है, जबकि धोखे के इसी जादुई हथियार का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपति शी जिनपिंग में प्रधानमंत्री मोदी के 5 सालों का कार्यकाल बर्बाद कर दिया. 


चाहे भारत हो या चाहे अमेरिका हो, हम लोग भविष्य में बहुत लंबा नहीं सोचते हैं. लेकिन चीन अगले 100 वर्षों के लिए रणनीति तैयार करता है. सोचने की क्षमता का यही बौनापन भारत और अमेरिका के नेतृत्व को चीन के नेतृत्व से बिल्कुल अलग करता है. 


नादान राष्ट्रपति ट्रंप को अपेक्षा होगी, कि चीन  के साथ बातचीत करने से कोई बड़ा फल मिलेगा. लेकिन चीन में भी हर बच्चे को पता होगा, की चीन केवल समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है. 


चीन के साथ मोलभाव करते हुए अमेरिका के पिछले 4 राष्ट्रपतियों ने अपना कार्यकाल समाप्त कर लिया. तो यह अपेक्षा करना मूर्खता होगी, की राष्ट्रपति ट्रंप को चीन थाली में सजाकर विजय सौंप देगा. 

आप कुछ ही दिनों के बाद चीन के अखबार उठाकर पढ़ सकते हैं, Trade war में आए इसी युद्धविराम को चीन के विशेषज्ञ अमेरिका के खिलाफ चीन की बहुत बड़ी विजय बताने से नहीं चूकेंगे. 

अब जबकि अमेरिका और चीन के बीच प्यार मोहब्बत का खेल चालू हो गया है, तो जल्द ही भारत के प्रति चीन के दयालु व्यवहार में परिवर्तन आना स्वभाविक है. 

अभी कुछ महीनों पहले तक चीन भारत से आने वाले कृषि उत्पादन के ऊपर आयात शुल्क कम कर रहा था, लेकिन अब हमें तैयार हो जाना चाहिए, की भारत से आने वाले आयात की राह चीन में कठिन और होने वाली है. 

परिणाम यह होगा, भारत का चीन के साथ व्यापारिक घाटा हमेशा की तरह बढ़ता रहेगा, और यही अमेरिका के साथ भी होगा. 

अब तो ऐसा लगता है, कि चीन के व्यवहार में किसी भी प्रकार के परिवर्तन आने की कोई संभावना नहीं बची है. लेकिन इस G20 शिखर सम्मेलन में एक बात सिद्ध हो गई है, कि अमेरिका अपनी शक्ति मैं होने वाली गिरावट को बहुत अच्छे से मैनेज करता रहेगा. और चीन बड़ी तेजी से दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा. 

और हमारा पड़ोसी दुनिया का सबसे अधिक शक्तिशाली होगा, तभी तो भारत के अच्छे दिन आएंगे. 

 G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सिद्ध कर दिया है, कि वह अपने महान पुरखे सन जु के सही उत्तराधिकारी हैं. 

साधारण से शब्दों में, जी 20 शिखर सम्मेलन ने  सिद्ध कर दिया है, कि कौन स्मार्ट है, और कौन उल्लू है. 

आपके विश्लेषण के अनुसार, क्या ट्रेड वॉर में युद्ध विराम की घोषणा करके राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बहुत ही अक्ल मंदी का निर्णय लिया है?


आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.

इस वीडियो को बनाते समय  हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.

अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो, तो इसे शेयर कीजिए, और हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए. और साथ ही भविष्य में ऐसे ही वीडियो देखने के लिए बैल आइकन पर क्लिक कीजिए. इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद






Transcript - 


Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel. Lets discuss our Real Quick Analysis.



You may recall, In June this year, as part of first round of America China trade war, America imposed 25% tariffs on Chinese goods worth 50 Billion Dollars, and clearly threatened that America would impose 10% tariffs on Chinese goods worth 200 Billion Dollars, if China retaliated against America.





Disregarding American threat, China immediately retaliated with imposing 25% tariffs on American goods worth 50 Billion Dollars. At the same time, China has declared that America had launched a trade war.



Therefore In second round, America was forced to impose 10% tariffs on 200 Billion dollar worth of Chinese goods in September this year. 10% tariff was supposed to increase to 25% by the end of this year.



America clearly threatened that tariffs on additional 267 Billion Dollars Chinese goods will be imposed if China retaliates in second round.



Again disregarding American threats, China retaliated with 10% tariffs on American goods worth 60 billion Dollars.



Thus In second round itself, China has run out of bullet after covering entire American imports worth 110 Billion Dollars.



However By the end of second round, America has covered only Chinese goods worth 300 Billion Dollars out of total Chinese import worth 567 Billion Dollars.



Therefore America was relatively in stronger position to start the third round of Trade war at the end of this year.



However, as widely expected in the media, In the G20 Meeting,The talks in between Trump and Xi Jinping went very well.



Now both sides will continue negotiations to end up doing something, which is great for China and great for the United states.





While detailed statement from American side is yet to be issued, As per Chinese news agencies, both sides have agreed that no additional tariffs will be imposed after January 1.





Therefore we wont be able to see third round of trade war in between America and China.



Rather interestingly, for Third round, Only America has scope to impose tariffs on Chinese goods worth 267 Billion Dollars, as China was left with no american imports to impose more tariffs on.



During the last mid term election, President Trump himself was telling to American public, that America is winning trade war.



With slowing Chinese economy, Chinese currency and stock market were falling. just opposite American economy was growing fast in last couple of quarters.



There can be debate about, who will win in the trade war, but in the initial battles only a country with higher trade deficit wins.



At the end of second round of trade war, America was in stronger position than China.



Then why suddenly, both sides agreed to call for ceasefire in this trade war.



Lets be clear. the credit for this ceasefire must go to president Xi Jinping. But the question still remains, why China agreed to hold talk with America on the issues, which were worrying Americans for last 20 years.



Until few weeks ago, Chinese were not ready to accept, that there is any problem in between America and china.



Then what has caused this sudden change in Chinese strategy.



To know the answer of this question, we need to go back by 2600 years,



Greatest Chinese military strategist Sun Tzu has came up with the Art of War. Which forms the foundation of current Chinese military strategy.



As per The Art of war, Deception is a magical weapon to win any war.



Sun Tzu specified 12 methods of employing deception in the war.



One of those methods is, if your opponent is stronger than you, you should evade him.



Right now, China is employing this method of deception, by trying to avoid war with America, which appears stronger now.



However as per another method specified by Sun Tzu, when your opponent is secure, you should prepare for him, and attack him only when he is unprepared, and not expecting any attack from you.





Therefore right now, China has employed the magic weapon of deception against America. Deal Maker President Trump has gone straight in to Chinese trap.



As experience suggests, by entering into negotiations with America, Chinese are just exhausting last 2 years of President Trump's tenure.



In fact, American media has already started talk about election in the year 2020. Its foolish to expect, that China doesn't know that President Trump will have to face tough reelection in 2020.



But Chinese King Xi Jinping has to face no such election until he is alive. More Importantly, while president trump's age is 72 years, President Xi Jinping is only 65 years old.





In fact, why to blame President Trump alone, by using same magic weapon of deception, President Xi Jinping has exhausted 5 years tenure of Prime Minister Modi.





Be it India or America, we have very short term vision to think about future, but China plans for next 50 years. This horizon differentiates the leadership of India and America from China



President Trump might think that something meaningful will come out from These trade negotiations with China. But everyone in China knows, its nothing but Chinese trick to buy some time.



When last four american presidents could not get anything by negotiating with China, It would be naive to assume that China will give anything to President Trump.





You can read Chinese newspapers going forward, Chinese experts would soon proudly consider recent ceasefire as their big victory against America.



Now that China has started talks with America, very soon India will also see the change in kind Chinese attitude.



Few months back, China was seen reducing import duties on Indian agricultural export, please be ready to see China putting restriction again on Indian exports.



The result is Indian trade deficit with China will continue to increase, and same will happen with America as well.



As it appears, we need not hope that any significant change in Chinese attitude will occur. but This G20 summit has ensured that America will continue to manage its decline, While China continue its march towards becoming number one global power in the world.



With China at the number one powerful position starts the worst nightmare for India.



At the end of G20 summit, President Xi Jinping has proved that he has truly imbibed, what Great Sun Tzu taught them.



In simple words, G20 Summit proved, who is smart and who is fool.



As per your analysis, Has president trump made smart move by entering in to ceasefire with China in trade war?



 Please let us know your views in comment section below.

Please find the reference links of this video in the description box below.



If you like this video, please share it and  subscribe our channel and click on bell icon to view more such interesting videos. Thank You friends for watching this video.

Tags
trump latest news,trump xi meeting,trump xi jinping g20,trump xi g20 meeting,g20 xi jinping,g20 xi trump,xi jinping g20,china america latest news,china america news,china america,indian foreign affairs news,America China trade talks,Trump Xi jinping Trade talk,No additional round of tarrifs in between America China,American trade tariffs,modi latest news,modi speech today,china america latest news,india china news latest,india china latest news today,Modi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?