पाकिस्तान को छोड़िये, चीन को चाहिए भारतीय बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस
चीन का काला सच - क्या भारत पर होगी ट्रेड स्ट्राइक??
References
https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/allow-duty-free-imports-of-85-products-china/articleshow/68248429.cms
https://www.businesstoday.in/current/policy/china-asks-duty-free-import-85-percent-products-india/story/324204.html
https://www.india-briefing.com/news/china-market-access-indian-exporters-sectorwise-us-trade-tension-17362.html/
https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/india-to-export-first-consignment-of-non-basmati-rice-to-china-on-friday-commerce-ministry/articleshow/65978457.cms
Transcript -
दोस्तों अगर आपको हमारा काम पसंद आता है, और आप हमारी मदद करना चाहते हैं, तो कृपया इस वीडियो को लाइक कीजिए, और इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कीजिए. आइए, अब हम अपने Real Quick Analysis के बारे में चर्चा करते हैं.
आजकल हमारे दर्शकों के बीच भारत को चीन के साथ व्यापार करने से हो रहे व्यापारिक घाटे को लेकर थोड़ा सा Confusion फैला हुआ है.
हाल ही में कुछ दर्शकों ने कमेंट करके हमें यह खुशखबरी सुनाई, कि चीन के साथ व्यापार करने से भारत को होने वाला व्यापारिक घाटा अब कम होने लगा है.
सबसे पहले हम चीन के ही ऑफिशियल डाटा के बारे में बात करेंगे.
जिसके अनुसार वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 तक भारत को चीन के साथ व्यापार करने से होने वाला व्यापार घाटा 6.14 बिलियन डॉलर और बढ़ गया.
और इसी 1 साल के दौरान, भारत का चीन को निर्यात 2.49 बिलियन डॉलर के आकार से बड़ा है.
लेकिन यहां पर ध्यान दीजिए, इसी 1 वर्ष के दौरान, चीन का भारत को निर्यात 8.64 billion-dollar बढ़ गया है.
अब आप ही बताइए, पिछले 1 वर्ष में भारत और चीन के व्यापारिक संबंध किस के लिए ज्यादा लाभकारी रहे?
इस सवाल का बड़ा आसान सा जवाब चीन है.
इस प्रकार से पूरी तरह से सिद्ध हो जाता है, कि भारत का चीन के साथ व्यापार बढ़ रहा है, लेकिन साथ में चीन के साथ व्यापार करने से भारत को होने वाला कुल व्यापारिक घाटा भी बढ़ रहा है.
हमारे फेक एक्सपर्ट यह चाहते हैं, कि आपका पूरा ध्यान चीन के साथ भारत के बढ़ रहे व्यापार की ओर केंद्रित रहे. ताकि आप चीन के साथ व्यापार करने से होने वाले कुल भारतीय व्यापार घाटे को भूल जाएं.
इस पृष्ठभूमि में यह देखिए, कि पिछले 6 वर्षों से भारत दुनिया के सबसे बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए नेगोशिएशन कर रहा है. इस एग्रीमेंट को Regional Comprehensive Economic Partnership के नाम से जाना जाता है.
एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2024 तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी भारत की होगी. इसलिए यह आसानी से कहा जा सकता है, जल्दी ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार होगा.
इसलिए यह बात समझ में आती है, कि चीन क्यों यह चाहता है, कि भारत उसके 85% प्रोडक्ट को ड्यूटी फ्री एक्सेस दे दे.
इसके बदले में, चीन भारत के 92 फ़ीसदी प्रोडक्ट को ड्यूटी फ्री एक्सेस देने का प्रस्ताव लेकर सामने आया है.
चौंकाने वाली बात यह है, कि भारत ने तो पहले ही चीन के 74% सामान को भारत में ड्यूटी फ्री एक्सेस देने का प्रस्ताव दे दिया है. लेकिन चीन के इस माल के ऊपर से ड्यूटी अगले 20 वर्षों में धीरे धीरे हटाई जाएगी.
स्वाभाविक था, चीन को भारत का यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं होगा. इसलिए इस वर्ष के अंत तक इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल करने के लिए अभी कई और चरणों का नेगोशिएशन किया जाएगा.
जहां तक हम समझते हैं, चीन को किसी भी प्रकार की रियायत का हम समर्थन नहीं करते हैं. क्योंकि अगर हमने ऐसा किया, तो चीन से आ रहे सस्ते माल की बाढ़ में पूरा भारत डूब जाएगा.
इसके अलावा, चीन तो भारत के पूरे माल को ड्यूटी फ्री एक्सेस आसानी से दे सकता है. चीन कस्टम ड्यूटी जैसे टेरिफ बैरियर को बड़ी सरलता से हटा सकता है, क्योंकि उसके पास लाइसेंसिंग की जरूरत और क्वालिटी जैसे नॉन टैरिफ बैरियर है, जिनका प्रयोग करके उसने दुनिया के माल को चीन में घुसने से रोका है.
भारत और चीन का व्यापारिक इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है, जब क्वालिटी से संबंधित आधारहीन चिंताओं के कारण चीन ने भारत के माल का आयात बंद कर दिया.
कृपया इस घटना पर विचार कीजिए, वर्ष 2016 मैं भारत के 14 निर्यातकों को चीन में चावल निर्यात करने का लाइसेंस दे दिया गया.
लेकिन उनके शिपमेंट को बीच में ही रोक दिया गया, क्योंकि चीन के पर्यवेक्षकों को भारतीय चावल में कीड़े होने का शक था. अगर चीन को भारतीय चावल में इन्फेक्शन की संभावना का डर था, तो उसने भारतीय चावल निर्यातकों को लाइसेंस ही जारी क्यों किया था?
चलिए कोई बात नहीं, राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा चीन के खिलाफ छेड़ी गई ट्रेड War के कारण, पिछले साल भारत में पहली बार नॉन बासमती चावल का शिपमेंट चीन की ओर रवाना हुआ.
हम तो एक छोटा सा पॉइंट आपके सामने लाना चाह रहे हैं, चीन से भारतीय माल के लिए ड्यूटी फ्री एक्सेस के लिए नेगोशिएशन करना ही मूर्खता है. क्योंकि चीन के मार्केट स्ट्रक्चर को डिजाइन ही ऐसे किया गया है, कि दुनिया भर का माल उसमें ना घुस पाए.
जब तक चीन अपने व्यापार करने के तरीके को आधारभूत ढंग से बदलता नहीं है, तब तक चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना आत्महत्या करने के समान होगा.
आइए देखते हैं, चुनाव के बाद भारत में जो नई सरकार बनेगी उसका इस एग्रीमेंट को लेकर क्या रवैया होगा?
आज के टॉपिक से थोड़ा सा हटते हुए, अगर आप पाकिस्तान के अखबारों को देखें, तो आप पाएंगे उनमें पाकिस्तानी नेताओं से ज्यादा आजकल भारत के उन देश प्रेमी नेताओं की चर्चा हो रही है, जो पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं?
जैसा कि आप समझते हैं, भारत की सफल एयर स्ट्राइक के जवाब में, अपने देश की घमंडी जनता की ज़िद को शांत करने के लिए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फर्जी लॉलीपॉप स्ट्राइक की थी.
अब आप देखिए, पाकिस्तान में ऐसा कोई नहीं मिलेगा, जिसने इस फर्जी लॉलीपॉप स्ट्राइक की सफलता पर सवालिया निशान लगाया हो? लेकिन भारत में ऐसे लोग भरे पड़े हैं, जो भारत की सफल एयर स्ट्राइक को फर्जी सिद्ध करने में लगे हुए हैं.
देखा जाए तो, पाकिस्तान में आतंकवादी पैदा होते होंगे, लेकिन वहां पर कम से कम गद्दार पैदा नहीं होते हैं.
अभी तो भारत में चुनाव का माहौल गर्म है, इसलिए यह बात समझ में आती है, जिन लोगों को पिछली सर्जिकल स्ट्राइक एक फैलियर लगी थी. वह आदत से मजबूर होकर भारत की सफल एयर स्ट्राइक के ऊपर संदेह जरूर करेंगे.
कोई बात नहीं आज ही के वीडियो के मुख्य टॉपिक पर लौटते हुए, यद्यपि बढ़ती हुई बेरोजगारी की समस्या भारत के चुनाव का एक मुख्य मुद्दा है. लेकिन दुख की बात यह है, बेरोजगारी का मूलभूत कारण चीन के साथ व्यापार करने से भारत को होने वाला व्यापार घाटा चुनाव का एक विषय मात्र तक नहीं है.
कहने की जरूरत नहीं है, जब हम लोग ही चीन से आ रहे सस्ते माल को खरीदने में व्यस्त हैं, तो हमारे नेताओं को भारतीय व्यापार घाटे के बारे में बात करने का समय क्यों मिलेगा?
अगर आपने आज का वीडियो ध्यान से देखा है, तो कृपया इस आसान से सवाल का जवाब दीजिए. चीन अपने कितने प्रतिशत माल के लिए भारत में ड्यूटी फ्री एक्सेस की मांग कर रहा है?
आप अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं.
इस वीडियो को बनाते समय हमने कुछ ऑनलाइन लेख पढ़े थे. आपको उनकी लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जाएगी.
अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो, तो इसे शेयर कीजिए, और हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए. और साथ ही भविष्य में ऐसे ही वीडियो देखने के लिए बैल आइकन पर क्लिक कीजिए. इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद
Text
Hello Friends, welcome to Real Quick Info channel, if you like our work, and want to support us, Please like this video, and share it with your friends. Lets discuss our Real Quick Analysis.
Among our viewers, there appears to be some confusion of Indian trade deficit with China.
Few of them have recently commented that its very good that Indian trade deficit with China has reduced.
Lets first consider Chinese official data, which clearly shows that Indian trade deficit with China in the year 2018 has gone up by 6.14 Billion Dollars in comparison to year 2017.
In the same duration, Indian trade with China has gone up by only 2.49 Billion Dollars.
but please consider this, In the same duration, Chinese trade with India has gone up by 8.64 Billion Dollars.
Now, you please tell, who is getting more benefit in this trade relationship? India or China.
Obviously, The answer is China.
This conclusively proves, though Indian trade with China is rising, but net Indian trade deficit with China is also going up.
Our fake expert would obviously want you to focus on rise in Indian export to China, rather than on increasing Indian trade deficit with China.
In this background, you all know, for last 6 years, India has been participating in negotiation to create world's largest free trade agreement, which is known as Regional Comprehensive Economic Partnership
As per the population estimate, by 2024, India will have largest population in the world. Therefore we can safely say, in next 5 years, India will offer the largest single market in the world.
Therefore, its understandable that china is asking India to provide duty free imports to 85% of Chinese products in India.
In return, China is ready to provide duty free access to 92% of Indian exports.
Rather surprisingly, India has already offered to open up 74% of Indian market to Chinese goods in a phased manner over period of next 20 years.
Obviously China is not ready to accept this Indian proposal. Therefore more rounds of negotiations will be needed to conclude this free trade agreement by the end of this year.
so far as we think, we are totally against offering any concession to China so that it can sink India in the flood of cheap Chinese goods.
Moreover, China can even offer duty free access to 100% Indian goods. Because China can easily eliminate its tariff barriers, but it still has non tariff barriers like licensing requirement and quality issue.
India China trade history is filled with such examples, when China stopped Indian goods import due to quality concern.
Please consider this, in the year 2016, 14 Indian registered rice exporters received approval from China to export Rice.
However shipments were stopped due to alleged pest quarantine issues. If probability of pest infection was there, why China gave licenses?
Anyways, Thanks to trade war launched by President Trump, Last year India exported first consignment of non basmati rice to China.
The point we are trying to make is simple, its foolish to negotiate for duty free access in Chinese market, when it is structurally designed to restrict access to foreign goods.
Unless China structurally changes and provides free market access, there is no point in entering free trade agreement.
Lets see, what stand our next government takes on these negotiations.
Moving away from today's topic, Now a days, if you read Pakistani News papers, more than Pakistani leaders, they are publishing what Indian leaders are saying about Indian airstrike on Pakistan.
As you understand, In response to Indian Air Strike, Pakistan conducted lollipop strike to satisfy the ego of domestic audience.
Now, you see, no one in Pakistan is asking question to confirm the success of failed Lollipop strike, but Many in India are asking question to confirm the failure of Successful Air strike.
In simple words, Though terrorists are born in Pakistan, yet Traitors are certainly not born there.
With Election round the corner in India, its understandable, those who considered Surgical strike as failure, will obviously raise doubt on the success of latest Indian air strike.
Anyways returning to our main topic, the sad point is, Though rising unemployment is major election issue in India, yet Rising Indian trade deficit with China is not. Needless to say, when people don't care about it, why will politicians talk about it.
if you have watched this video carefully, please answer this simple question, for how much percentage of its products China is asking for duty free access from India?
Please let us know your views in comment section below.
Please find the reference links of this video in the description box below.
If you like this video, please share it and subscribe our channel and click on bell icon to view more such interesting videos. Thank You friends for watching this video
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें