इसराइल के प्रधानमंत्री अचानक से भारत यात्रा पर क्यों आ रहे हैं??


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
नमस्ते दोस्तों, Real Quick Analysis चैनल पर आपका स्वागत है.


जैसा की आपने अख़बारों में पढ़ा होगा, इसराइल के प्रधान मंत्री 9 सितम्बर को कुछ घंटो के लिए भारत की यात्रा पर आने वाले हैं.



जैसा की 17 सितम्बर को इसराइल में snap poll होने वाले है, चूँकि ओपिनियन पोल्स में प्रधान मंत्री नेतन्याहू की जीत संभव नहीं दिख रही है, इसलिए हमारी मीडिया में ऐसा बताया जा रहा है, की इसराइल का चुनाव जीतने के लिए प्रधान मंत्री नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आ रहे हैं.



सबसे पहले तो बात यह है, भारत के सभी अख़बारों ने पीटीआई की एक ही रिपोर्ट को छापा है. इसलिए सभी एक ही बात कह रहे हैं, की इसराइल ने भारत से  चुनाव के ठीक पहले यात्रा कन्फर्म करने के लिए रिक्वेस्ट करि थी.



आप सभी जानते होंगे, की प्रधान मंत्री नेतन्याहू इसराइल की राइट विंग से तालुक रखते हैं, इसलिए यदि भारत की मीडिया रिपोर्ट लिखने के पहले लेफ्ट विंग के लीडर्स और journalist के विचारों पर ध्यान देगी, तो उसे इस यात्रा की दाल काली ही नजर आएगी.



बेंजामिन नेतन्याहू अब सबसे लम्बे समय तक इसराइल के प्रधान मंत्री रहे हैं,  तो यह अनुमान लगाना हमारी लेफ्ट लिबरल मीडिया की नादानी होगी, की इसराइल का चुनाव जीतने के लिए उन्हें भारत में फोटो खिचवाने की जरूरत पड़ेगी.



साथ में एक छोटा सा सवाल यह भी है, की यदि नेतन्याहू साहब 17 सितम्बर को चुनाव हार भी जाते हैं, तो क्या इसराइल की भारत के प्रति रणनीति में कोई बदलाव आयेगा?



इसराइल भारत की दोस्ती इस बात पर निर्भर नहीं करती है, की इसराइल के प्रधान मंत्री लेफ्ट विंग से हैं या राइट विंग से है. हर दोस्ती में उतार चढ़ाव आते हैं, लेकिन सिर्फ प्रधान मंत्री बदलने से यह दोस्ती टूटने वाली नहीं है.



इसलिए इसराइल के चुनाव इसराइल का अंदरूनी मामला है, हमें खुले दिल से प्रधान मंत्री नेतन्याहू का स्वागत करना चाहिए. आशा की जाती है, चुनाव के बाद भी भारत और इसराइल की दोस्ती फलती फूलती रहेगी.



जहाँ तक इस यात्रा के पीछे प्रधान मंत्री नेतन्याहू के निजी स्वार्थ को हाई लाइट करने वाली हमारी मीडिया ने तो यह भी कहा था, की राष्ट्रपति पुतिन ने रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मोदी साहब को इसलिए दिया था, क्योकि वह भारत के चुनाव परिणाम को प्रभावित करना चाहते थे.



भारत के मतदाता इतने अकल्मन्द तो हैं, की उन्हें वोट डालने के पहले विदेशी सर्टिफिकेट को देखने की जरूरत नहीं पड़ती है.



जब 26  जनवरी 2017 में राष्ट्रपति ओबामा भारत आये थे, तो हमारी मीडिया ने यह कहा था, की ओबामा की भारत यात्रा कराके शातिर मोदी साहब दिल्ली चुनाव में नाजायज़ फायदा उठाने की कोसिस कर रहे हैं. लेकिन 7 फरबरी को दिल्ली में चुनाव हुए, और केजरीवाल साहब ने 70 में से 66 सीट्स पर विजय प्राप्त करि.



जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता की भारत यात्रा ने भारत के प्रधानमंत्री की मदद नहीं करि, तो यह अनुमान लगाना क्या नादानी नहीं होगी, की इसराइल के प्रधान मंत्री की भारत यात्रा उन्हें इसराइल के चुनाव में हेल्प करेगी.



इसी बीच, एक ओर इसराइल की राइट विंग पार्टियां एक जुट होकर चुनाव नहीं लड़ रही हैं, तो दूसरी और लेफ्ट विंग की पार्टिया महा गठबंधन बनाकर नेतन्याहू साहब  का रास्ता रोकने की कोसिस कर रही हैं.

कम से कम यहाँ तो दो लोक तंत्रों भारत और  इसराइल की राजनीती एक दूसरे से थोड़ा सा मिलती जरूर है.

Anyways  देखते हैं, इसराइल के snap poll का क्या परिणाम निकलता है.



आज का बेहद आसान सवाल है, इसराइल पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले प्रधानमंत्री का क्या नाम है?



पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं,  धरम सिंह.



इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Tags
india israel relation,india israel friendship,israeli pm interview in india,Isreali PM in India,Israeli PM India visit,israel india latest news,israel media on india latest,pak media on india and israel latest,israeli pm india visit,israel pm visit india,real quick info hindi,real quick info latest,study iq latest video,study iq latest current affairs,netanyahu in india,netanyahu visit to india,election in israel 2019,election in israel,modi israel speech

टिप्पणियाँ