अब 5G को लेकर चीन मोदी सरकार को धमकी क्यों दे रहा है?
You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/
Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.
Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/
Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.
Reference -
पिछले दो दिनों से भारत में ऐतिहासिक घटना क्रम इतने तेजी से बदले की हमारा ध्यान इस और नहीं गया, की चीन ने भारत को धमकी दी है, यदि भारत ने अपने 5G नेटवर्क में चीन की हुआवे को शामिल नहीं किया, तो चीन भारत के खिलाफ जवाबी कारवाही करते हुए, चीन में काम करने वाली भारतीय कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगा सकता है.
यहाँ पर यह याद रखना जरूरी है, की भारत की कंपनियों की चीन में कोई ज्यादा उपस्थिति वैसे भी नहीं है. जब चीन ने भारत की कंपनियों को नहीं घुसने दिया है, तो अब वह न जाने किस मुँह से भारत को धमकी दे रहा है.
पिछले महीने चीन ने यह धमकी भारत के चीन में राजदूत को दी है. हलाकि इस बारे में कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन अभी तक नहीं आया है.
जब इस बारे में जानने के लिए रायटर्स न्यूज़ एजेंसी ने चीनी विदेश मंत्रालय से पूछा, तो चीन ने यह कह दिया, की वह चाहता है, की भारत 5G को लेकर इंडिपेंडेंट डिसिशन ले.
लेकिन जब रायटर्स ने भारत के विदेश मंत्रालय से इस धमकी के बारे में पूछा तो उसे भारत की और से कोई जवाब नहीं मिला.
जिस प्रकार भारत ने इस मामले में अभी चुप्पी साधने का निर्णय लिया है, उससे तो ऐसा संकेत मिलता है, की भारत को चीन ने धमकी दी है, और भारत इस मामले में अभी जवाब देकर मामले को और उलझाना नहीं चाहता है.
वैसे भी 5G ट्रायल में भाग लेने के लिए चीन की कंपनी हुआवे को invite पहले ही किया जा चुका है, अभी सवाल यह है, की उसे 5G नेटवर्क में शामिल होने दिया जायेगा या नहीं.
वैसे अगर चीन प्रतिबंधों की धमकी देकर भारत को डराना चाहता है. तो चीन को पता होना चाहिए, ऐसी ही धमकी अमेरिका ने S400 खरीदने के लिए भारत को दी थी, लेकिन भारत फिर भी रूस से S400 खरीद रहा है.
चीन अगर प्यार से बात करता, तो बात बन भी सकती थी, लेकिन इस तरह की धमकियों के बाद तो भारत चीन के आगे झुक ही नहीं सकता है.
इसी बीच अमेरिका ने भी साफ़ कर दिया है, की यदि किसी देश ने 5G नेटवर्क में हुआवे का इस्तेमाल किया, तो अमेरिका उस देश के साथ काम नहीं कर पायेगा.
आपको पता है, व्यापार, रक्षा और इंटेलिजेंस के छेत्र में भारत और अमेरिका के बीच अच्छा सहयोग रहा है.
जिस प्रकार अमेरिका ने कड़ा रुख अख्तियार किया है, और चीन भारत पर दवाब बनाने की कोसिस कर रहा है, ऐसा लगता है, लॉन्ग टर्म हितों को ध्यान में रखते हुए, 5G को लेकर देर सवेर भारत ने चीन और अमेरिका में से किसी एक को चुनना होगा.
इसी बीच चीन की धमकी की चर्चा भारत में नहीं हो रही है, लेकिन अमेरिका के नेता इस बात पर चर्चा करने लगे हैं, की किस प्रकार चीन भारत को ब्लैक मेल करने के कोसिस कर रहा है, ताकि अमेरिका के दवाब में ना आते हुए, भारत चीन की हुआवे को अपने देश घुसने दे.
अमेरिकी नेता बात तो ऐसे कर रहे हैं, जैसे वह बड़े दूध के धुले हों.
लेकिन अब आप देखिये, की चीन हमेसा कहता रहता है, की हुआवे एक प्राइवेट कंपनी है, तो चीन की सरकार अकेली एक कंपनी के लिए भारत पर दवाब क्यों बना रही है?
यह बात सही है, की देश विरोधी गतिविधियो के लिए हुआवे कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन क्या हमें चीन के द्वारा भारत को नुकसान पहुंचाने का इंतजार करना चाहिए, क्या तभी हम डिफेंसिव होकर चीन के खिलाफ कदम उठाएंगे?
चीन को भारत ने दोस्त बनाने की कितनी कोसिस अभी हाल में करि है, हमने कई बार चीन की कार गुजारियों को नजर अंदाज़ किया है, लेकिन कल फिर लद्दाख को लेकर चीन ने अपना असली रूप दिखा ही दिया है.
आखिर कब तक हम चीन के साथ दोस्ती की कीमत अकेले चुकाएंगे?
कल भारत ने यदि अक्साई चिन को अपने कब्जे में लेना है, और अरुणाचल प्रदेश पर हमेसा अपना अधिकार बनाये रखना है, तो आप ही बताएं, क्या यह दोनों चीज़ें चीन के साथ बिना लड़ाई के संभव है.
जमीनी सच्चाई हमारे सामने है, दुनिया में सबसे लम्बा सीमा विवाद भारत और चीन के बीच में है.
हमें विश्वास है, भारत सरकार ना तो अमेरिका के दवाब में आएगी, और ना ही चीन की धमकियों के आगे झुकेगी.
लेकिन एक आम आदमी की दृस्टि से देखें, तो अमेरिका को ना कह कर, चीन जैसे एनाकोंडा को गले लगाना ज्यादा खतरनाक लगता है.
आज का बेहद आसान सवाल है, 5G नेटवर्क में हुआवे को शामिल कराने के लिए किस देश ने भारत को ब्लैकमेल करने की कोसिस करि है?
पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, sushil gautam.
इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद
Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,China blackmail India,china threatens india latest news,China threaten India on 5G,china india latest news,china india latest news in hindi today live,china media on india latest,india china latest news today,India 5G trial latest news,india china news today,Modi China
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें