भारत ने अफ्रीका के देश ज़ाम्बिया के साथ मेजर डिफेंस एग्रीमेंट किया!


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,




नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं.
सायद आपने यह किस्सा सुना होगा ,  जब एक मेडक को सीधा गरम पानी में डाला गया, तो वह तुरंत उछल कर बहार निकल गया. लेकिन जब उसी मेडक को सादा पानी में  डाल कर पानी को गरम किया गया, तो पहले तो मेडक ने गरम पानी के अनुसार आपने आपको एडजस्ट कर लिया, लेकिन ऐसा करते करते मेडक खुद ही उबलकर मर गया.

आपको यह किस्सा हमने इसलिए सुनाया, की लगता है, अफ्रीका के देश ऐसे ही मेडक हैं, और उनको सादा पानी में डालने वाले चीन के राजा सी जिनपिंग है.

दोस्तों, मेडक की इस कहानी का यहाँ पर सिर्फ केस समझने के लिए इस्तेमाल किया गया है, हम अफ्रीका के महान देशो का सम्मान करते हैं, और उनकी भारत के साथ दोस्ती की भी क़द्र करते हैं.

लेकिन सच बात यह भी है, की चीन ने कैसे अफ्रीका के देशों को अपने कर्ज के जाल में फसाया है, यह आप सभी को पता है, ऐसा ही एक देश है ज़ाम्बिया जिसके  राष्ट्रपति आज भारत की यात्रा पर आये हुए हैं.

अब आप सोच रहे होंगे , की इस यात्रा का क्या महत्व है.

यह जानने के लिए, हमें थोड़ा पीछे जाना होगा, वर्ष 2015 में चीन के एक्सिम बैंक ने ज़ाम्बिया के प्रमुख लुसाका एयरपोर्ट के लिए 360 मिलियन डॉलर का लोन दिया था.

आपको पता होगा. जाम्बिआ के पास कॉपर के विशाल भंडार हैं, इसलिए चीन की काली नज़र इस देश पर हमेसा से बनी हुई है.

इसी बीच पिछले साल सितम्बर अक्टूबर में ऐसी खबरे आयी थी, चूँकि ज़ाम्बिया चीन का कर्जा चुकाने की हालत में नहीं है, इसलिए चीन ज़ाम्बिया के लुसाका एयरपोर्ट को हथियाने की सोच रहा है.

उस समय दुनिया ने इस खबर को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन इसी साल जनवरी महीने में चीन के एक्सिम बैंक ने ट्वीट किया, की लुसाका एयरपोर्ट अब उसके फुल कण्ट्रोल में आ गया है.

और तो और  ज़ाम्बिया का दूरदर्शन और पावर प्लांट भी चीन ने हथिया लिया है.

यह बात सच है, की ज़ाम्बिया के कुल कर्जे में चीन का हिस्सा केवल 25 फीसदी के लगभग है, इसलिए एक्सपर्ट लोग IMF और वेस्टर्न वर्ल्ड को ज़ाम्बिया की इस हालत का जिम्मेदार ठहराते हैं.

लेकिन सवाल यह है, की अभी तक IMF और पश्चिम के किस देश ने ज़ाम्बिया के नेशनल एसेट को हथिया लिया है, कर्जे के बदले कब्ज़ा करने की महान नीति तो केवल चीन ने ही चला रखी है.

परिणाम आपके सामने है, चीन ने ना केवल ज़ाम्बिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्ज़ा करना चालू कर दिया, अब वह वहां के दूरदरशन को नियत्रित करके इंफ्रास्ट्रक्चर के लोगों को चीन से प्यार करना भी सिखाएगा.

चीन के जाल में इतनी बुरी तरह से फसे ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति ने अपनी भारत यात्रा के दौरान डिफेंस के MOU को मिलाकर, कुल 6 मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किये हैं.

ध्यान देने वाली बात यह है, अब भारत ज़ाम्बिया के साथ रक्षा छेत्र में सम्बन्ध मजबूत करेगा. ज़ाम्बिया की सेनाओ को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी भारतीय सेना ने ले ली है.

अब ज़ाम्बिया के सेना को मजबूत करने के लिए इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स की ट्रेनिंग टीम ज़ाम्बिया में स्टेशन करेगी.

अब जबकि भारत की सेना की ट्रेनिंग टीम ज़ाम्बिया में स्टेशन करेगी, तो चीन के कबाब में हड्डी का इंतजाम तो हो ही गया है.

भारत सरकार के द्वारा उठाये गए इस स्मार्ट कदम का हम स्वागत करते हैं, आप सभी ने इस बात का विरोध किया है, की चीन के कर्ज के तले दबे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट जैसे की श्री लंका के  एयरपोर्ट को खरीदने में भारत की कोई अक्लमंदी नहीं है.

आप ही बताये, चीन के राजा ने दुनिया में इतने इंफ्रास्ट्रक्चर के सफ़ेद हाथी पैदा किये है, क्या सभी को हम अपने गले से बाँध सकते हैं.

लेकिन अब जब भारत ज़ाम्बिया को मजबूत कर रहा है, और आप तो समझदार हैं, जब हमारी सेना वहां पर मिलिट्री ट्रेनिंग देगी, तो चीन को भी उल्टा सीधा कदम उठाने के पहले दो बार सोचना होगा.

दोस्तों, वह दिन लद गए हैं, जब चीन किसी ना किसी बहाने से POK में अपनी सेना तैनात किया करता था, और हम सिर्फ कड़ी निंदा करके सो जाते थे,

यहाँ पर बड़े ही स्वाभाविक कारणों से फिर से साफ़ करने वाली बात यह है, भारत अपने मित्र देश ज़ाम्बिया में सिर्फ मिलिट्री ट्रेनिंग पर फोकस करेगा, लेकिन अब ज़ाम्बिया में भारत की ट्रेनिंग फाॅर्स को देखकर चीन को भी असली मजा आएगा.

आज का बेहद आसान सवाल है, चीन ने ज़ाम्बिया के किस एयरपोर्ट को इस साल जनवरी में हथिया लिया?

पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, मानष कश्यप    .


और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,zambia india,india zambia latest news,India Zambia MOU,India Zambia Defense Agreement,Agreements in between INdia Zambia,india china latest news today,india china latest news in hindi,china india latest news in hindi today live,Modi Zambia news,Modi latest news

टिप्पणियाँ