मोदी जी भारत में आयी बाजार में आयी मंदी से कैसे निपटेंगे?
You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/
Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.
Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/
Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.
Reference -
आज कल आपको लग रहा होगा, की भारत में मंदी आ गयी है. खास तौर पर ऑटो सेक्टर बहुत खस्ता हाल से गुजर रहा है.
हर रोज हमें खबरे सुनने को मिलती है, की किसी कंपनी ने अपना प्लांट बंद कर दिया, तो किसी ने कर्मचारी निकाल दिए, तो किसी ने कीमते बड़ा दी है.
जब मंदी की मार झेल रही कंपनियों के मालिक एक साथ बोलेंगे, तो उनकी आवाज़ गूंजेगी भी, इसलिए जितनी मंदी है, उससे ज्यादा मंदी आपको भी लगने लगी होगी.
सबसे पहले तो बात यह है, की भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है, लेकिन सच बात यह भी है, की Global इकोनॉमी की नैया भी डोल रही है.
इसलिए भारत की इकोनॉमी को अलग करके देखने में अक्लमंदी नहीं होगी.
लेकिन हाल के कुछ दिनों में, ऑटो सेक्टर ने खास तौर पर हाथ खड़े कर दिए हैं, और कहना चालू कर दिया है, की उन्हें अगर कोई बचा सकता है, तो वह भारत सरकार ही है.
आपको सुनने में भी लग रहा होगा, की सरकार को ऑटो सेक्टर की मदद जरूर करनी चाहिए.
लेकिन दोस्तों ऑटो सेक्टर मदद सरकार से नहीं मांग रहा है, ये मदद हम सभी से मांगी जा रही है. और इस मदद की कीमत हम सभी को चुकानी पड़ेगी.
ऑटो सेक्टर की डिमांड अलग अलग है, लेकिन उनका सार यही है, की सरकार टैक्स कम कर दे, जिससे वाहनों की कीमत कम हो जाएगी, और लोग उन्हें खरीदने लगेगें.
इस प्रकार ऑटो कंपनियां अपने प्रॉफिट पर आंच नहीं आने देना चाहती है , इसलिए वाहनों को सस्ता करने की कीमत सरकार के माध्यम से हम और आप जैसे टैक्स पयेर्स को चुकानी होगी .
आप ही बताएं, जब GST लागु हुआ था, तो आपको तो पता है, GST दरें पुरानी टैक्स की दरों से कम थी. तो टैक्स में आयी कमी को इन बड़ी बड़ी कंपनियों ने कितना हम लोगों तक पास किया था? पूरा मुनाफा ये लोग मार गए. कुछ कंपनियों ने शुरुआत में कीमते कम करि थी, लेकिन आपको भी पता है, बहुत ही छोटे पैमाने पर यह भला काम किया गया था.
और अभी भी यदि सरकार ऑटो सेक्टर को अकेला पैकेज देगी, तो ये कम्पनिया उसे पूरा का पूरा डकार जाएँगी, और हो सकता है, कार खरीदने वालों को थोड़े समय के लिए दिखावटी लाभ मिले. लेकिन अंत में कार की इन कम कीमतों की भरपाई भी तो हम जैसे आम लोग ही करेंगे, जिन्हे कार नहीं लेना है.
आप हमेसा दुनिया भर में देख लीजिये, मंदी के समय हमारे और आपके पैसे से इन कंपनियों को बेलआउट किया जाता है, और मंदी का दौर जाते ही, ये कम्पनिया अपनी जेबें भरने में लग जाती है.
इसलिए इन कुछ कंपनियों के घड़याली आँसुओं को देखकर, सरकार को कोई विशेष रियायत तो देनी ही नहीं चाहिए.
हाँ, पूरी इकोनॉमी मंदी से गुजर रही है, इसलिए इलाज़ भी पूरी अर्थ व्यवस्था के लिए किया जाना चाहिए.
आप ही बताएं, अगर आपको बुखार और बदन दर्द हो रहा हो, तो क्या पेट दर्द की दबाई लेने से काम चलेगा?
व्यापारियों के लिए व्यापार करना आसान हो, और भारत में निवेश बड़े, इसकी कोसिस सरकार ने करनी चाहिए.
जैसा की भारत सरकार के हाव भाव से समझ आ रहा है, वह इन दो चार कंपनियों की बातों में तो आने वाली नहीं है. आपको भी पता है, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की असीम संभावनाएं है, जिसका लाभ हम सभी को मिलता है.
किसानो की आय बड़े, इसके लिए सरकार कोसिस कर रही है, लेकिन इस बारे में और तेजी से प्रयास की जरूरत है.
बात सिंपल है, हमारी और आपकी आय बड़े, और पैसा ज्यादा बचने लगे, तो हम सभी पुरानी बाइक भी बदलेंगे, और पहली बार नई कार भी खरीदेंगे.
दोस्तों आपको तो सब पता है, हर बार मंदी के दौरान सरकार ने रियायती पैकेज देकर कुछ चुनिंदा कंपनियों को बचाया है, क्यों न इस बार नए भारत में मंदी के दौरान पूरी अर्थ व्यवस्था को बचाने पर ध्यान दिया जाये.
आज का बेहद आसान सवाल है, आज कल मंदी मंदी का ज्यादा हल्ला भारत की किस इंडस्ट्री में ज्यादा हो रहा है?
पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, अमर उबाले.
और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,slowdown in indian economy,slowdown in india,slowdown in indian economy hindi,auto sector slowdown,auto sector slowdown india,auto sector slowdown in hindi,indian economy latest news,indian economy 2019,indian economy slowdown,modi latest news today,economy for upsc
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें