ऑनलाइन खरीदारी में भारी पैसा कैसे बचाएं??


https://youtu.be/N6ouQz4XO8E
References -
https://timesofindia.indiatimes.com/india/not-just-women-men-shop-on-impulse-too-survey/articleshow/65190769.cms
https://www.cnbc.com/2019/08/02/super-savers-know-5-tricks-to-make-it-easier-to-hang-onto-their-cash.html



नमस्ते दोस्तों, Real Quick मनी चैनल के दूसरे वीडियो की चर्चा करते हैं.



आप सभी ने ऑन लाइन बहुत सा सामान ख़रीदा होगा, लेकिन कई बार समान खरीदने के बाद आपको अहसास होता होगा, की आपने ऐसा सामान खरीद लिया है, जिसकी आपको रियलिटी में जरूरत नहीं थी.



ऑनलाइन सामान खरीदने के बहुत पहले आपको अपनी जरूरत का आभास होता होगा, उसके बाद ऑनलाइन रिसर्च करके आप सभी ऑप्शंस को देखते होंगे,  जिसके बाद आप किसी एक ऑप्शन को फाइनल करते हैं, और फिर उसे खरीदते हैं.



लेकिन कभी कभी आपको अपनी किसी जरूरत का आभास होते ही, आप उस प्रोडक्ट को सीधा ऑनलाइन खरीद लेते होंगे. इस तरह ऑनलाइन सामान खरीदने को impulsive buying   कहते हैं.



आप में से कुछ लोग कह सकते हैं, की ऐसा लेडीज ज्यादा करती होंगी, लेकिन पिछले साल IIT की स्टडी पब्लिश हुई  थी, जिसमे पता चला था.  चाहे वुमन हो या मैन हो, दोनों ही बराबर impulsive buying करते हैं.



जबकि आपकी ज्यादातर खरीदारी impulsive buying  होती है, इसलिए सवाल उठता है, की आखिर इसे कैसे कम करके आपकी मेहनत की कमाई को बचाया जाये.



सायद आपको पता हो, चाहे अमेज़न हो या चाहे फ्लिपकार्ट हो, इन ईकॉमर्स कंपनियों  का सबसे बड़ा सर दर्द यह होता है, की यदि कस्टमर 100 आइटम्स कार्ट में ऐड करता है, तो उनमे से 75 आइटम वह बाद में नहीं ख़रीदता है.



इसलिए कम्पनिया चाहती है, की आप Buy Now बटन पर क्लिक करें, न की Add To कार्ट बटन पर.



ध्यान रहे, अगर आप Buy Now बटन पर क्लिक कर रहे हैं, तो सम्भावना बहुत बढ़ जाती है, की आप impulsive buying कर रहे हैं, और आपको बाद में पछताना पड़ेगा.



लेकिन जब जब आप Buy Now बटन पर क्लिक करते हैं, आप अमेज़न और फ्लिपकार्ट के लिए खुसी का बड़ा कारण बन जाते हैं. वैसे भी फ़्लैश सेल की ही इसलिए जाती है, ताकि दाना दिखाकर आपको मछली की तरह फसाया जाये.



इसलिए यदि आप अपनी impulsive buying को कम करके पैसा बचाना चाहते हैं, तो आपको Buy Now बटन का इस्तेमाल न करके Add To कार्ट ऑप्शन का प्रयोग करना है, और उस आइटम को थोड़े समय के लिए कार्ट में रहने का मजा लेने दीजिये.



और इस दौरान आप अपने आप दिमाग का इस्तेमाल कर लेंगे, और उस आइटम को नहीं खरीदेंगे, जिसकी आपको रियलिटी में जरूरत नहीं है. हो सकता है, इस दौरान ऑनलाइन सर्च करते समय, आपको कोई और अच्छी डील मिल जाये.



अगर आप इस ट्रिक का इस्तेमाल करेंगे, तो आप अपनी impulsive buying को 60 से 70 फीसदी तक कम कर पाएंगे.



आज के वीडियो का बेहद आसान सवाल है, क्या पुरुष और महिलाये समान रूप से impulsive buying करती हैं?



पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं,  Deepak Kumar   .







इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद

Tags
how to save money online,how to save money amazon shopping,how to save money on amazon,how to save money on flipkart,saving on amazon,saving on Flipkart,real quick money,saving on online shopping,how to save money during online shopping,online shopping tips in hindi,online shopping tips and tricks,money saving tips,Money saving tricks

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Pakistan gets 6 Billion Dollars from Saudi Arabia!!