मोदी साहब POK को पाकिस्तान से वापस कैसे लेंगे??


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,




Reference -



नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं.
जैसा की आपको पता होगा, जम्मू और कश्मीर राज्य के ऊपर से आर्टिकल 370 की काली चादर हटने के साथ ही हमारे यहाँ पर POK को अपने कब्जे में लेने के मांग जोरो से उठने लगी है.

भारत सरकार के रक्षा मंत्री ने भी कहा है, की अब अगर पाकिस्तान से कभी बात हुई तो वह केवल POK को वापस लेने के ऊपर होगी.

इसलिए इस वीडियो में हम जल्दी से चर्चा करेंगे, की क्या भारत POK को कभी वापस ले पायेगा?

सबसे पहले साफ़ करने वाली बात यह है, की जिसे हम POK कहते हैं, उसमे गिलगित और बाल्टिस्तान भी शामिल हैं.

ज्यादातर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस सवाल का सबसे आसान जवाब है, की भारत कभी भी POK पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा. लेकिन पिछले महीने तक इन्ही एक्सपर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर से धारा 370 का हटना भी कभी संभव नहीं था.

इसलिए जहाँ तक हम सोच सकते हैं, वह हर चीज़ संभव हो सकती है, सवाल सिर्फ इस बात का होता है, की वह कब और कैसे संभव हो पायेगा.

सबसे पहले तो यह अनुमान लगाना अक्लमंदी नहीं होगी, की भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में पाकिस्तान POK को भारत के हवाले कर देगा.

बड़े ही स्वाभाविक कारणों से भारत तो POK को वापस लेने के लिए पाकिस्तान पर हमला नहीं बोलेगा. लेकिन यदि पाकिस्तान भारत पर हमले की शुरुआत करता है, तो भारत के पास POK से पाकिस्तानी सेना को पीछे खदेड़ने का सुनहरा अवसर आ जायेगा.

कई विद्वानों का ऐसा कहना है, की POK में पाकिस्तान की शक्ति बहुत अधिक है, इसलिए भारत को आगे बढ़ने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. यह बात सही हो सकती है, साथ ही चीन भी वहां पर उपस्थित है, इसलिए इस बात की पूरी सम्भावना है, की  POK को वापस लेने के लिए भारत को पाकिस्तान के साथ चीन से भी लड़ना होगा.

लेकिन  फिर भी हम इस विकल्प को नकार नहीं सकते हैं, क्योकि 1970 में भी किसी ने नहीं सोचा होगा, की 1971 में मात्र 14 दिनों के भीतर पाकिस्तान के दो टुकड़े हो जायेंगे.

युद्ध लड़के POK को वापस लिया जा सकता है, लेकिन ऐसे सांप को क्या मारना, जिससे हमारी लाठी टूट जाये.

इसलिए सवाल उठता है, की स्मार्टली कैसे POK को वापस लिया जा सकता है.

आपको अंदाज़ा होगा, की भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद कश्मीर का है ही नहीं, कश्मीर तो केवल एक बहाना है, अपने आप को मुगलों का उत्तराधिकारी मानने वाले पाकिस्तान का मुख्या उदेस्य को भारत को बर्बाद करके उस पर फिरसे कब्ज़ा करना है.

इसलिए आवाद और शक्तिशाली भारत पाकिस्तान की सबसे बड़ी असफलता है,  और आपको भी समझ आता है, दुनिया में सबसे ज्यादा ताकत पैसे में होती है.

आज जब भारत की इकोनॉमी की साइज 3 ट्रिलियन डॉलर है, UN की सिक्योरिटी कौंसिल में अकेला चीन ही पाकिस्तान का पक्ष ले रहा था, और यहाँ तक की पुरे मुस्लिम वर्ल्ड ने पाकिस्तान से मुँह मोड़ लिया.

जैसा की अनुमान है, की वर्ष 2025 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी Economy बन जायेगा,  कहने की जरूरत नहीं है, आर्थिक रूप से संपन्न भारत की सेना भी आक्रामक और शक्तिशाली होगी.

इसलिए अगर भारत आगे आने वाले २० सालों में दुनिया की पहली या दूसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बन जाता है, तो POK को वापस लेने का रास्ता बहुत आसान हो जायेगा.

आपको तो पता है, दुनिया के दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी ने साउथ China sea पर कब्ज़ा कर लिया, और दुनिया देखती रह गयी, चीन साउथ China sea में आर्टिफीसियल आइलैंड का निर्माण कर रहा था, और दुनिया ने उसे विस्व शांति के लिए उठाया कदम मान लिया था.

आज जब चीन ने उन आर्टिफीसियल आइलैंड  को अपना समुद्री  किला बना लिया है, तो बात यह नहीं हो रही है, की चीन को पहले अपने किलों को गिराना ही होगा, बल्कि फ्रीडम ऑफ़ नेविगेशन ऑपरेशन के माध्यम से  कोसिस  इस बात की हो रही है, की उन समुद्री किलो के बीच से गुजरने वाला रास्ता हमेसा खुला रहे.

इसलिए अगर चीन पुरे समुद्र को तालाब बना कर उस पर कब्ज़ा कर सकता है, तो भारत POK को वापस क्यों नहीं ले सकता है.

जब भारत दुनिया की टॉप पावर होगी, तो पाकिस्तान की हालत फ़िलीपीन्स जैसी ही होगी.

आपको याद होगा, वर्ष 2014 में रूस ने क्रिमीआ पर कब्ज़ा कर लिया था, तो आप ही बताएं दुनिया ने रूस का क्या उखाड़ लिया  था.

बात साफ़ है, इतनी शक्ति आ जाने के वाद, भारत के लिए पाकिस्तान के सर के ऊपर वखान कॉरिडोर में सैन्य अड्डा बनाना आसान हो जायेगा, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान भी भारत के साथ खड़े होंगे, अथवा अपनी आँखों पर पट्टी बांध लेंगे. असली खेल तो तभी चालू होगा, जब कुछ जोर के झटके लगते ही पाकिस्तान के पास POK से पीछे हटने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचेगा, और तो और तब पाकिस्तान के लोग अपने हुक्मरानो से यह सवाल पूछेंगे, की भाई ऐसा भिखारी और बेवस पाकिस्तान बनाया ही क्यों था??

जहाँ तक पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार होने का सवाल है, तो परमाणु हतियार युद्ध समाप्त करवाने वाले हथियार होते हैं, ना की युद्ध लड़ने वाले.  और वैसे भी पाकिस्तान ने यदि परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया, तो भारत की लिए POK पर कब्ज़ा करने का और कारगर बहाना मिल जायेगा.

लेकिन पाकिस्तान एक अकल्मन्द देश है, POK के लिए वह कराची और लाहौर को दाव पर नहीं लगाएगा.

तो बात यह है दोस्तों, जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के लिए भारत को 70 सालों का इंतजार करना पड़ा, तो POK पर भारत का कब्ज़ा 7 दिनों में तो होगा नहीं.

आगे आने वाले 10 से 20 साल बहुत कीमती है, POK पर कब्ज़ा करने का लक्ष्य ध्यान में रखते हुए, हमें पहले भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने पर ध्यान देना होगा. और इसी बीच पूरी सम्भावना है, की पाकिस्तान सिर्फ कश्मीर का रोना रोता रहेगा.

आज का बेहद आसान सवाल है, क्या आपके अनुमान के मुताबिक भारत कभी  POK को वापस ले पायेगा?



पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, चंद्र किशोर   .



और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,pok india news,india take back pok,can india take back pok,why india does not take back pok,how India takes POK back,India India occupy POK,india pok news in hindi today,india pakistan latest news today,india pakistan latest news in hindi,india pakistan latest news,modi


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?