आज मोदी साहब ने रूस को 7 हज़ार करोड़ का लोन क्यों दिया??


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook

इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,




Reference -

नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं. आपको पता होगा, की भारत के प्रधान मंत्री ने आज रूस में ईस्टर्न इकनोमिक फोरम में भाग लिया. जिसमे मोदी साहब ने यह Announcement किया, की भारत 1 बिलियन डॉलर यानि की लगभग 7 हज़ार करोड़ रुपये लाइन ऑफ़ क्रेडिट के रूप में रूस को उधार देगा, ताकि रूस के फार ईस्टर्न इलाके का विकास किया जा सके. हमारी मीडिया में इस खबर को ऐसे दिखाया जा रहा है, जैसे भारत ने रूस की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए 1 बिलियन डॉलर का लोन दिया है. अब आप सोच रहे होंगे, की भारत की अपनी अर्थव्यवस्था खुद मंदी से गुजर रही है, तो रूस को 1 बिलियन डॉलर देने का क्या मतलब है? और अगर मोदी साहब को निवेश करना ही है. तो उन्हें पहले यह पैसा भारत के विकास में लगाना चाहिए. लेकिन यहाँ पर ध्यान रखना चाहिए, की लाइन ऑफ़ क्रेडिट को लेकर भारत की स्पेशल पालिसी है. जिसमे भारत कम व्याज दर पर दूसरे देशों को कर्ज मुहैया करवाता है. यह बात तो स्वाभाविक है, की उस देश को भारत का कर्ज व्याज सहित लौटाना पड़ता है, साथ ही साथ लाइन ऑफ़ क्रेडिट भारत के एक्सपोर्ट को बढ़ाने में भी सीधी मदद करता है. क्योकि लाइन ऑफ़ क्रेडिट के पैसे का इस्तेमाल जिन प्रोजेक्ट में किया जाता है, उनको भारत से माल या सर्विस भी बदले में खरीदनी पड़ती है. सरल शब्दों में उदाहरण के लिए यदि कोई देश लाइन ऑफ़ क्रेडिट में से किसी प्रोजेक्ट के लिए 100 रुपये निकालता है. तो उसे कम से कम 75 रुपये का इस्तेमाल भारत से माल अथवा सर्विस खरीदने के लिए करना होता है. इसलिए भारत के लाइन ऑफ़ क्रेडिट में से रूस हर साल जितना पैसा निकालेगा , उसमे से लगभग 75 % पैसे का प्रयोग भारत से माल के आयत में होगा. इस प्रकार लाइन ऑफ़ क्रेडिट दूसरे देशों पर कृपा करना नहीं है, यह तो एक तीर से दो निशाने साधने का तरीका है. आप तो समझदार हैं, भारत के लाइन ऑफ़ क्रेडिट से ना सिर्फ रूस के फार ईस्टर्न इलाके का विकास होगा, वल्कि भारत से उस इलाके में एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा. यहाँ पर साफ़ करने वाली बात यह है, की अन्य देशो को लाइन ऑफ़ क्रेडिट देने की भारत की यही Policy है. इसलिए इस बात की पूरी सम्भावना है, की रूस को भी लाइन ऑफ़ क्रेडिट उसी पुरानी Policy अथवा उससे मिलती जुलती पालिसी के अंतर्गत दिया गया होगा. इसलिए आप को भारत के द्वारा रूस को दिए गए लोन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. वल्कि अच्छी बात यह है, की भारत ने पहली बार रूस को कर्जा मुहैया करवाया है. मोदी साहब ने राष्ट्रपति पुतिन से कई बार कहा था, रूस और भारत हमेसा के लिए दुकानदार और खरीदार बने नहीं रह सकते हैं. दोनों देशों को एक दूसरे देश की प्रगति में भागिदार बनना होगा. इसलिए भारत के द्वारा रूस को क्रेडिट पर दिया गया १ बिलियन डॉलर उसी दिशा में उठाया गया इम्पोर्टेन्ट कदम है. आज का बेहद आसान सवाल है, आम तौर पर लाइन ऑफ़ क्रेडिट के कितने फीसदी हिस्से का प्रयोग भारत से माल खरीदने के लिए किया जाता है? पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, Pawan Kumar और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,modi in russia news,modi in russia today,Indian loan to Russia,modi in eastern economic forum,India line of credit to Russia,India gives loan to Russia,india russia latest news,india russia latest defence deals,modi latest news today,modi latest news in hindi,Putin

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?