कैसे मोदी जी अक्साई चिन से चीन को मार भगाएंगे??


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं.
पिछले 1 महीने के दौरान आप सभी ने मीडिया में देखा होगा, की इस बात को काफी अच्छे से कवर किया गया है, की भारत POK को पाकिस्तान से कैसे वापस लेगा.

कहने की जरूरत नहीं है, भारत सरकार के मंत्रिओं ने भी POK को वापस लेने को लेकर कई बयानात भी दिए है, जिससे इस विषय की और हमारा ध्यान व्यापक रूप से गया है.

लेकिन आप सभी ने देखा होगा, की भारत अक्साई चीन को कैसे वापस लेगा, इस सन्दर्भ में अभी भी चर्चा बहुत कम हो रही है.

इसलिए इस वीडियो में हम तेजी से चर्चा करेंगे, की भारत चीन से अक्साई चिन कैसे वापस ले सकता है?

वैसे तो इस सवाल का बेहद आसान जवाब यह है, की भारत कभी भी अक्साई चिन को अपने कब्जे में नहीं ले पायेगा.

लेकिन आज अक्साई चिन को वापस लेने के लिए हम चीन के चाणक्य सन-ज़ू की Art of वॉर का ही सहारा लेंगे.

आप सभी को सायद पता हो, चीन की हर रणनीति के आधार में सन-ज़ू का ज्ञान ही बैठा हुआ है.

आज से डाई हज़ार साल पहले, सन ज़ू ने कहा था,  सबसे अच्छा जीतने का तरीका वह होता है, जिसमे लड़ना ही ना पड़े.

आप स्वयं देख लीजिये, पिछले 40 सालों में चीन ने खून की एक बुन्द तक बहाये बगैर हर मोर्चे पर जीत हांसिल करि है, जबकि इसी दौरान भारत और अमेरिका जैसे प्रमुख देश लगातार लहू लुहान होते रहे.

इसलिए यदि हमें चीन को पटखनी देनी है, तो हमें सबसे पहले सन-ज़ू की Art of वॉर को ही समझना पड़ेगा.

अक्साई चिन को वापस लेने के पहले हमें सन-ज़ू की यह बात याद रखनी चाहिए, की लम्बी लड़ाई में किसी का भी भला नहीं होता है, इसलिए जब भी हमें अक्साई चिन को वापस लेना होगा, हमें बड़ी ही तेजाइ के साथ उस ऑपरेशन को अंजाम देना होगा.

अब हम सन जू के सबसे इम्पोर्टेन्ट प्रिंसिपल की बात करेंगे, जिसके अनुसार लड़ाई लड़ने के हर तरीके के नीचे धोखा और चालाकी होनी चाहिए.

इसलिए जब हम चीन पर हमला कर रहे हों, तब हमें चीन को यह दिखाना होगा, की हम उस पर आक्रमण करने की हिम्मत तक नहीं कर पाएंगे. अथवा जब हम दुनिया को यह दिखाएँ, की भारत POK को वापस लेने के लिए आगे बढ़ रहा है, तब रियलिटी में हमें अक्साई चिन को वापस लेने की तैयारी करनी चाहिए.

आप ही बताएं, POK को वापस लेने के लिए वैसे भी हमें चीन और पाकिस्तान दोनों से ही लड़ना पड़ेगा, इसलिए क्या यह अच्छा नहीं होगा, की भारत अक्साई चिन से चीन को भगाकर पाकिस्तान के हौसले की कमर ही तोड़ दे.

अब आप कह सकते हैं, की यदि भारत अक्साई चिन पर आक्रमण करेगा, तो पाकिस्तान भी भारत पर हमला कर देगा, और भारत Two फ्रंट वॉर में फंस जायेगा.

लेकिन ऐसा होने का डर 1971 में भी था. लेकिन क्या चीन पाकिस्तान के दो टुकड़े होने से बचा पाया? इसलिए सन ज़ू के एक और प्रिंसिपल के अनुसार यदि हम सही समय पर चीते की चाल और बाजीराव की रफ़्तार से आगे बड़े, तो हो सकता है, की इससे पहले की पाकिस्तान कुछ कर पाए, भारत अपना लक्स्य हांसिल कर ले.

साथ ही हमें यह भी याद रखना होगा, की कही ना कहीं पाकिस्तान भी मन ही मन में चीन से 1971 का बदला लेने की फ़िराक में हो. इसलिए यदि हमारी रणनीति ठीक रही और हमने पाकिस्तान को बहाना बनाने का सुनहरा  अवसर दिया, तो यह संभव है, की बिना two फ्रंट वॉर के भारत अक्साई चिन पर कब्ज़ा कर ले.

इस डिस्कशन के दौरान आप यह भी कह सकते हैं, की भारत पाकिस्तान और चीन तीनो ही परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए जब भारत अक्साई चिन को लेने के लिए आगे बढ़ेगा, तो परमाणु युद्ध का खतरा भी हो सकता है.

यहाँ पर सन जू की यह बात हमें याद रखनी चाहिए, की आप अपने आप को जानिए, लेकिन आप अपने दुश्मन को भी जानिए.

अब आप बताएं, जबकि अक्साई चिन के लिए भारत ने दिल्ली को दाव पर नहीं लगाना चाहिए. तो क्या चीन उसी अक्साई चिन के लिए अपनी राजधानी बेजिंग को दाव पर लगाएगा?

बात यह है, आखिर हम ही क्यों परमाणु युद्ध के खतरे से हमेसा डरते रहें, कभी कभी इस डर का मजा चीन और पाकिस्तान को भी लेने दीजिये.

साथ ही सन जू की यह बात भी हमें याद रखनी चाहिए, की जब आपका दुश्मन शक्तिशाली हो, तब उसको अवॉयड करना चाहिए, और जब तक दुश्मन की कमजोरी हमारे सामने ना आये, तब तक हमें अपने आप को आर्थिक और सैन्य रूप से शक्तिशाली बनाते रहना चाहिए.

लास्ट में सन जू की यही बात हमारे ध्यान में रहना चाहिए, की युद्ध में वही जीतेगा, जिसे पता होता है, की उसे कब लड़ना है, और कब नहीं लड़ना है.

अब जबकि हम यह बात कर रहे हैं, की अक्साई चिन को कैसे वापस लेना है, तो आप कह सकते हैं, की हम फालतू में माहौल बिगाड़ने की कोसिस कर रहे हैं. लेकिन आप माने या ना माने, अभी जब हम अक्साई चिन के बारे में बात कर रहे हैं, उसी समय चीन सन जू के ज्ञान का इस्तेमाल इसलिए कर रहा है, की भारत को अरुणाचल प्रदेश और हिन्द महासागर से कैसे भगाया जाये.

इसलिए आप और हम सन जू को इग्नोर कर सकते हैं, लेकिन चीन अपने चाणक्य सन जू  की बातों पर हमेसा अमल करता रहा है, और करता रहेगा.

अंत में  जहाँ तक हम समझ सकते हैं, चीन के खिलाफ भारत की पहली जीत का रास्ता सन जू की आर्ट ऑफ़ वॉर से होकर ही निकल सकता है.

आज का बेहद आसान सवाल है, क्या POK वापस लेने के पहले हमें अक्साई चिन से चीन को मार भगाना चाहिए?

पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, अरुण कुमार .

और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.


Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,aksai chin documentary,how india take back aksai chin,aksai chin india border,why india is not taking aksai chin,why india doesnt take back aksai chin,how India will take back Aksai chin,modi strategy on china,modi speech on china,modi latest news,india china latest news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Pakistan gets 6 Billion Dollars from Saudi Arabia!!