भारतीय सेना पाकिस्तान से POK वापस लेने के लिए हो गई है तैयार!!


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook

इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,




नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं.
जैसा की आपने आज भारत के सेना अध्यक्ष को यह कहते हुए सुना होगा, की POK को वापस लेने का पहले सरकार को पोलिटिकल डिसिशन लेना होगा, और सेना तो हर आदेश के पालन के लिए हमेसा तैयार रहती है.

जैसा की हमारे नेता कहते हैं, की अब अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो वह POK को वापस लेने के ऊपर होगी. आपको तो पता है, हमारा यह अपेक्षा करना नादानी होगी, की बातचीत में पाकिस्तान POK को खाली कर देगा.

इसलिए बिना पाकिस्तान पर हमला किये POK भारत को मिलेगा, इस बात की संभावना लगभग ना के बराबर है.

इसलिए आज इस वीडियो में हम सीरियसली और logically इस परिदृश्य के बारे में चर्चा करेंगे, की यदि मोदी सरकार ने पोलिटिकल will का परिचय देकर , शक्ति का प्रयोग करते हुए  POK को वापस लेने का निर्णय लिया, तो हमें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

आप सभी बेहद स्मार्ट लोग है, अगर हमें अपनी प्रॉब्लम के बारे में ही नहीं पता. तो हम उसका solution कहाँ से निकालेंगे.

सबसे पहले तो ध्यान में रखने वाली बात यह है, जब भारतीय सेना POK पर कब्ज़ा करने के लिए हमला करेगी, तो हमारा दुश्मन ऊँची पहाड़ियों पर बैठा होगा. साथ ही इस पहाड़ी इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरी तरह से आभाव है.

क्यूंकि पाकिस्तान इस इलाके पर 70 सालों से कब्ज़ा किये बैठा है, इसलिए उसको इस इलाके के बारे में हमसे तो ज्यादा ही पता होगा, साथ ही अपने सप्लाई रुट्स को डिफेंड करने की पाकिस्तान ने पुख्ता व्यवस्था करि होगी.

आपको तो पता है, कारगिल में जब पाकिस्तानी घुसपैठिये पहाड़ों पर बैठे थे, तो उन्हें भगाने के लिए हमें कितना समय लगा था, और कितनी मस्सकत करनी पड़ी थी.

पहाड़ी इलाके में जमीनी लड़ाई लड़ना तो अक्लमंदी है नहीं, इसलिए आप कहेंगे, की इस समस्या के निदान के लिए हमें अपनी एयर फाॅर्स को इस लड़ाई में निश्चित रूप से शामिल करना होगा.

साथ ही POK में एयरफोर्स का इस्तेमाल करते समय हमें यह भी याद रखना होगा, की पाकिस्तान की एयर डिफेंस और offensive  capability का भी हमें सामना करना होगा.

निश्चित रूप से एयर फाॅर्स का इस्तेमाल करके हम पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए मजबूर कर सकते हैं. लेकिन एयरफोर्स जिन पोस्ट को खाली करवाएगी, उनकी रक्षा करने के लिए तो वहां पर हमें भारतीय सैनिक बैठाने ही होंगे.

यदि एयरफोर्स ने POK में किसी पोस्ट पर सैनिक लैंड करा भी दिए. तो उन सैनिको की रक्षा की व्यवस्था करनी होगी, और उन्हें जरूरी सप्लाई भी मुहैया करवानी होगी. नहीं तो एयरफोर्स जिन सैनिको को  एयर लिफ्ट करके POK की पोस्ट पर उतारेगी, उन्हें पाकिस्तान के हमले का तुरंत सामना करना पड़ेगा.

इसलिए बात साफ़ यह है, की एयरफोर्स भले ही आक्रामक ढंग से POK में अंदर तक हमला कर दे, पीछे से जमीनी स्तर पर आर्मी का आना बहुत जरूरी है.

क्योकि POK पर कब्ज़ा करने के लिए लड़ाई एक दिन में तो ख़तम होगी नहीं, इसलिए लम्बे समय के लिए POK में लड़ने के लिए हमारी सेना को पीछे से मजबूत लॉजिस्टिक सप्लाई चैन का होना बहुत जरूरी है.

कहने की जरूरत नहीं है, POK के पहाड़ी और बेहद दुर्गम इलाके में आगे बढ़ती हुई भारतीय सेनाओ के लिए रशद की आपूर्ति कैसे होगी, यह हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा.

और हमें यह भी याद रखना होगा, की पाकिस्तान भारतीय सेना के लॉजिस्टिक नेटवर्क को तोड़ने की भरपूर कोसिस करेगा.

आपको तो पता है, बड़े ही स्वाभाविक कारणों से लम्बे समय तक  सप्लाई के लिए हम एयरफोर्स पर भी निर्भर नहीं रह सकते हैं.

साथ ही पाकिस्तान भारतीय सेना का ध्यान बटाने के लिए मोर्चा पंजाब और राजस्थान में भी खोल सकता है.

यदि भारत ने लोजिस्टिक्स की समस्या को भी हल कर लिया, तो भारत के सामने एक बड़ा चैलेंज यह भी होगा, की POK की अवाम का रिएक्शन हमारे प्रति कैसा होगा.

हो सकता है, POK की लोकल पापुलेशन भारतीय सेना का स्वागत करे, लेकिन पाकिस्तान से जो लोग POK में बसाये गए हैं, वह लोग भारतीय सेनाओ को नुक्सान पहुंचाने की पूरी कोसिस करेंगे.

एक बात साफ़ है, POK में हमला करने के पहले हमें यह निश्चित करना होगा, की वहां की ज्यादातर आवादी पाकिस्तान से तंग आकर भारत के साथ आने के लिए तैयार बैठी है. यदि POK की आवाम ही हमारे खिलाफ खड़ी हो गयी, तो हमें लेने के देने पड़ सकते हैं.

अब सवाल आता है, की POK को अपने हाथों से जाता देख, पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है.

जैसा की इस बारे में कई खबरे भी प्रकाशित हुई है, की पाकिस्तान ने छोटे परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने का अधिकार फील्ड कमांडर्स को दे दिया है. इसलिए इस बात का हल्का सा डर है, की अपने आप को हारता हुआ, देखकर कोई सर फिरा फील्ड कमांडर परमाणु हथियार का प्रयोग न कर दे.

लेकिन पाकिस्तान का यह विकल्प खोखला ही जान पड़ता है, क्योकि पाकिस्तान POK के लिए कभी भी लाहौर और कराची को दाव पर नहीं लगाएगा.

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल बातों में ही अच्छा लगता है, इसलिए POK पर हमला करने पर परमाणु युद्ध छिड़ जायेगा, यह सम्भावना बहुत ही कम है.

एक डर यह भी है, की कोरियन वॉर की तरह जब भारत POK पर पूरी तरह से कब्ज़ा करने वाला होगा, तब चीन भी उस युद्ध में शामिल हो जायेगा.

चीन ना तो अपनी लड़ाई में और ना ही दूसरों की लड़ाई में खून बहाना पसंद करता है, इसलिए चीन इस लड़ाई में पाकिस्तान का साथ देगा, इस बात की सम्भावना कम ही है.

हाँ एक बात जरूर है, की चीन को इस लड़ाई से बच निकलने के लिए एक अच्छा बहाना तो हमें देना ही होगा. और हमें तैयार रहना होगा, की चीन UN की सिक्योरिटी कॉउन्सिल में भी चिल्ला चोट मचाएगा.

उस समय अन्य लोक तांत्रिक देश कम से कम भारत के साथ खड़े हों, इसके लिए जरूरी है, की POK पर हमारे हमले का उद्देस्य जमीं पर कब्ज़ा करना नहीं होना चाहिए, यदि हम दुनिया से आतंकवाद के खात्मे के लिए और अपनी सुरक्षा के लिए POK में घुसते हैं, तो यह देश हमारे पीछे खड़े होने अथवा कहीं और देखने के लिए तैयार हो जायेंगे.

इसलिए POK पर हमले की शुरुआत भारत नहीं कर सकता है, इसके लिए पहले पाकिस्तान को ही गलती करनी होगी, अगली बार भारत पर बड़ा आतंकवादी हमला कर यदि पाकिस्तान हमें मौका दे, तो हमें वह चूकना नहीं है.

आप सभी को पता है, हमारे लिए POK पर कब्ज़ा करना आसान नहीं होगा . वैसे आसान तो कश्मीर से धारा 370 को हटाना भी नहीं था. इसलिए दुनिया में हर समस्या के साथ उसका समाधान भी पैदा होता है, और हमें पूरा विश्वास है, की हमारी सेना पाकिस्तान के द्वारा पेश की गयी हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए सक्छम है.

इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,india pakistan latest news today,india pakistan latest news,How India to take back POK,India Army to take back POK,indian army pok attack,indian army pok news,modi pok plan,Indian army ready to take back POK,Indian strategy to take back POK,pok india news,POK News

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?