UAE पाकिस्तान में $5 बिलियन का निवेश क्यों कर रहा है?


You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us
.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron.
कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.patreon.com/Realquickinfo
Please click on below link to join us on Facebook

इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं.
https://www.facebook.com/realquickinfo/

Please click on below link to join us on Twitter
इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं.


Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/

Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊
Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,




Reference -
https://www.arabnews.com/node/1514241/saudi-arabia
https://www.arabnews.com/node/1563511/pakistan
https://economictimes.indiatimes.com/news/international/world-news/saudi-arabia-to-set-up-10-billion-oil-refinery-in-pakistan/articleshow/67510354.cms?from=mdr
https://www.pakistantoday.com.pk/2019/10/04/uae-to-invest-5bn-in-refinery-project-in-pakistan-by-end-of-2019/
https://www.arabnews.pk/node/1563861/pakistan
https://www.geo.tv/latest/249931-uae-to-invest-5-billion-in-pakistan-refinery-project-soon-report
https://www.thenews.com.pk/latest/536186-uae-to-establish-oil-refinery-with-5-billion-investment-in-pakistan-report
https://www.thenational.ae/business/pakistan-eyes-30-billion-investment-from-saudi-arabia-and-uae-1.820105
https://economictimes.indiatimes.com/news/international/business/pakistan-fails-to-secure-usd-3-2-billion-uae-oil-facility-report/articleshow/68418370.cms?from=mdr
https://www.dawn.com/news/1508944/uae-to-invest-5bn-in-oil-refinery-project-in-pakistan-by-end-of-2019-report




नमस्ते दोस्तों, चलिए आज के रोचक रियल क्विक एनालिसिस की चर्चा करते हैं.
अभी हाल में पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष ने पाकिस्तानी व्यापारियों से मुलाक़ात करि, और भारत की पूरी मीडिया का ध्यान इस और बना हुआ है.

आप ही बताएं, इसमें नया क्या है, हम सभी जानते हैं पाकिस्तान के सर्वे सर्वा बाजवा साहब है. और वह पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारी भी है, इसलिए अगर बड़ा व्यपारी छोटे व्यापारियों से मिलता है, तो इसमें हैरान होने की जरूरत क्या है?

हाँ टाइम पास के लिए इन खबरों को कवर किया जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर UAE से आयी, जब UAE के राजदूत ने announce किया, की UAE पाकिस्तान में 5 बिलियन डॉलर का भारी भरकम निवेश करके बलोचिस्तान के हब शहर में एक नै आयल रिफाइनरी की स्थापना करेगा.

इस अत्याधुनिक रिफाइनरी से हर दिन ढाई से तीन लाख बैरल आयल का उतपादन किया जायेगा, और योजना के अनुसार इस साल के अंत तक UAE पाकिस्तान में निवेश करना भी चालू कर देगा.

ध्यान रखने वाली बात यह है, की जब इस साल की शुरुआत में UAE के क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान की यात्रा करि थी, तब यह प्रोजेक्ट फाइनल हुआ था, ऐसा बताया जा रहा है.

लेकिन यह बात पचा पाने में हमें मुश्किल हो रही है. ऐसा जान पड़ता है, की UAE भारत और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को संतुलन में बनाये रखने की कोसिस कर रहा है.

इसलिए हाल में जब कश्मीर को लेकर UAE ने भारत का पक्ष लिया, तो अब यह 5 बिलियन डॉलर के निवेश के अनाउंसमेंट से पाकिस्तान का मन बहलाने की कोसिस की जा रही है.

जबकि ऐसा बताया जा रहा है, की इस प्रोजेक्ट को लेकर कई मींटिंगों के बाद बारीकी से रिफाइनरी प्रोजेक्ट की डिटेल्स तैयार कर ली गयी है. लेकिन यह प्रोजेक्ट समय पर चालू हो पायेगा, इस पर कम से कम अभी तो सवालिया निशान लगा हुआ है.

आज UAE के इस अनोउसमेंट से पाकिस्तानियों का खुस होना तो बनता है, लेकिन आप सभी को याद होगा, की पिछले साल दिसंबर में UAE ने पाकिस्तान के लिए 6 बिलियन डॉलर का उपहार दिया था, ताकि पाकिस्तान आर्थिक तंगहाली से निपट पाए.

इस अनाउंसमेंट के अनुसार पाकिस्तान को 3 बिलियन डॉलर केस में तो मिल गए, लेकिन 3 बिलियन डॉलर का तेल खरीदकर पेमेंट बाद में करने की डील फाइनल नहीं हो पायी.

इन दोनों देशो के बीच आयल की खरीदारी को लेकर डील क्यों नहीं हो पायी, इस बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं मालूम है.


इसलिए जिस प्रकार अनोउसमेंट हुआ था, 6 बिलियन डॉलर का, लेकिन स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान को केवल 3 बिलियन डॉलर से ही संतोष करना पड़ा. इसलिए रिफाइनरी के प्रोजेक्ट के लिए 5 बिलियन डॉलर के अनाउंसमेंट के जवाब में कितना पैसा पाकिस्तान को मिलेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.


अब जबकि पाकिस्तान में UAE 5 बिलियन डॉलर की रिफाइनरी लगा रहा है, तो लगे हाथों हमें सऊदी अरब की आयल रिफाइनरी के स्टेटस को भी जान लेना चाहिए.

आप सभी को याद होगा, इस साल फरबरी महीने में सऊदी क्राउन प्रिंस ने announce किया था, की वह 10 बिलियन डॉलर का निवेश करके ग्वादर में एक बड़ी आयल रिफाइनरी लगाएंगे.


अभी कल ही सऊदी प्रतिनिधि मंडल ग्वादर में आया था, ताकि यह आयल रिफाइनरी संभव है या नहीं, इसकी स्टडी का स्टेटस जान पाएं.

पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है, की भले ही आयल रिफाइनरी के लिए जमीं पर खुदाई चालू नहीं हुए हो. लेकिन मीटिंग रूम में बात चीत तो चल ही रही है.

इसलिए बात यह है, की UAE अगर 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का अनाउंसमेंट कर भी दे, तो अभी प्रोजेक्ट के चालू होने में टाइम लगेगा.

अब मुद्दे की बात करते हुए, हमें यह देखना होगा, की इस UAE और सऊदी अरब के पाकिस्तान में निवेश से हमें क्या सीखने मिलता है.

जैसा की आप सभी स्मार्ट लोगों ने कई बार सलाह दी है, की जब भारत सऊदी अरब और UAE को गले लगा रहा है, भारत को चौककना रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है.

क्योकि भले ही अपने व्यापारिक हितों के लिए ये दोनों देश भारत के साथ शार्ट टर्म में खड़े हो सकते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में इस खतरे को नकारा नहीं जा सकता है, की मौका पड़ने पर ये देश भारत के बजाय  पाकिस्तान के पीछे ही खड़े दिखाई देंगे.


फिर भी आप सभी की तरह हमें पूरा विश्वाश है, की मोदी सर्कार इन घटना क्रमो पर पैनी नजर बनाये हुए होगी, और अपनी फॉरेन पालिसी को एडजस्ट भी करती रहेगी.

अभी हाल में अजित डोवाल साब सऊदी अरब और UAE की यात्रा करके भारत लौटे हैं, इससे सिद्ध हो जाता है, की भारत इन दोनों देशों के साथ लगातार संवाद बनाये रखने की कोसिस कर रहा है.

सऊदी अरब को अभी हाल ही में FATF की सदस्यता हांसिल हुई है, और पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट करने का समय भी नजदीक आ रहा है.

चीन टर्की और मलेसिया पाकिस्तान को बचाने की पूरी कोसिस करेंगे, आइये देखते हैं, की सऊदी अरब अपना बजन किस पलड़े में रखता है.

हमें उम्मीद है, डोवाल साब की सऊदी अरब की हाल की यात्रा से FATF  में पाकिस्तान के खिलाफ और भारत के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी.

बात साफ़ है, डिप्लोमेसी 24*7  चलने वाला बिज़नेस है, भारत सर्कार हमेसा जाग रही है, वैसे भी जरा से सावधानी हटी, और दुर्घटना घटी.

आज का बेहद आसान सवाल है, बलोचिस्तान के किस शहर में UAE आयल रिफाइनरी लगाने जा रहा है?

पिछले वीडियो में पूछे गए सवाल के लिए आज के लकी विनर हैं, बिंदेश्वर रॉय

और इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद


Tags
real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,UAE invests in Pakistan,UAE invest 5 Billion in Pakistan,UAE to set up oil refinery in Pakistan,uae pakistan news,uae pakistan modi,India UAE latest news,UAE oil refinery in Balochistan,UAE India latest news,pakistan latest news today,india pakistan latest news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Pakistan gets 6 Billion Dollars from Saudi Arabia!!