Ajit Doval in Sri Lanka - India to provide Security Assistance to Sri Lanka


यदि आप हमें प्रोत्साहित और सपोर्ट करना चाहें, तो आप PayTM, Google Pay, Phone Pe नंबर - +917649046884 पर हमें डोनेट (any amount) कर सकते हैं. Thank You!!

If you want to support & encourage our creative work, please donate (any amount) on PayTM, Google Pay, Phone Pe number- +917649046884. Thank You!!

यदि आप हमें प्रोत्साहित और सपोर्ट करना चाहें, तो आप PayTM, Google Pay, Phone Pe नंबर - +917649046884 पर हमें डोनेट (any amount) कर सकते हैं. Thank You!! If you want to support & encourage our creative work, please donate (any amount) on PayTM, Google Pay, Phone Pe number- +917649046884. Thank You!! Please join our membership & enjoy special perks. https://www.youtube.com/channel/UCo-l5eRAYHWjQtuhWsb3jEg/join You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron. कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.patreon.com/Realquickinfo Please click on below link to join us on Facebook इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं. https://www.facebook.com/realquickinfo/ Please click on below link to join us on Twitter इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं. https://twitter.com/RealQuickInfo Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/ Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊 Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,



सायद आपको पता हो, इंडियन NSA ने श्री लंका की यात्रा के दौरान श्री लंकाँ के राष्ट्रपति से मुलाक़ात करि.



इस मीटिंग में डिफेंस इंटेलिजेंस और मेरीटाइम सिक्योरिटी को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई.



साथ ही डोवाल साहब ने श्री लंका को 50 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया, इस धन का प्रयोग श्री लंका की  सिक्योरिटी फोर्सेज के लिए हथियार खरीदने के लिए किया जायेगा.



अभी हमें नहीं पता, की यह आर्थिक सहायता किस व्यवस्था के अंतर्गत दी जा रही है. लेकिन आम तौर पर भारत लाइन ऑफ़ क्रेडिट की व्यस्था के अंतर्गत पैसा मित्र देशों को उपलब्ध कराता है.



पिछले साल नवंबर महीने में जब श्री लंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा करि थी, तब भारत ने श्री लंका को 400 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट के रूप में ऑफर किये. इस पैसे का इस्तेमाल श्री लंका के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में किया जाना था.





साथ ही भारत ने 50 मिलियन डॉलर श्री लंका में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देने का निश्चय किया था.



इसलिए ऐसा लगता है, अजित दोवाल जी की इस श्री लंका यात्रा में भारत के नवंबर महीने के कमिटमेंट को ही दोहरा दिया गया है .



लेकिन फिर भी सवाल वही का वही है, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर होती दिखाई पड़ रही है, तो मोदी सर्कार श्री लंका को पैसा क्यों बाँट रही हैं.



यदि यह 50 मिलियन डॉलर की सिक्योरिटी असिस्टेंस भी लाइन ऑफ़ क्रेडिट के मैकेनिज्म के अंतर्गत मुहैया करवाई जा रही तो हमें यह समझना होगा, की लाइन ऑफ़ क्रेडिट दान नहीं है, बल्कि यह कम व्याज दर पर दिए गए सॉफ्ट लोन की तरह काम करता है.





और लाइन ऑफ़ क्रेडिट के रूप में भारत जितना पैसा दूसरे देशो को देता है, उसके 75 फीसदी पैसे का इस्तेमाल उस देश को भारत से माल खरीदने में करना होता है.





सरल शब्दों में इसका मतलब होता है, की यदि किसी समय पर श्री लंका भारत की 50 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट का इस्तेमाल कर लेता है, तो उसे 37.5 मिलियन डॉलर का माल भारत से खरीदना होगा.





इसलिए भारत जो पैसा श्री लंका को दे रहा है, वह लौटकर भारत ही आना है, और यह भारत की अर्थ व्यवस्था को भी मजबूत करेगा.



आगे बढ़ते हुए, हमें यह देखना होगा, की किस बैकग्राउंड में इंडियन NSA ने श्री लंका की यात्रा करि है.



अभी जबकि हम बात कर रहे हैं, 3 से 19 जनवरी के बीच चीन की रिसर्च वेसल श्री लंका के समुद्री पानी में अनुसन्धान कर रही है.


आपको याद होगा, पिछले साल दिसंबर महीने में चीन अंडमान निकोबार आइलैंड के पास भारत के पानी में बिना हमारी परमिशन के रिसर्च कर रहा था. तब भारतीय जंगी जहाज के द्वारा चुनौती दिए जाने पर ही, वह चाइनीस रिसर्च वेसेल पीछे हटी थी.



जबकि श्री लंका की इस पूरी एक्टिविटी का उद्देश्य रिसर्च करना है, लेकिन इस चाइनीस अनुसन्धान पर शक होना लाजमी है.



और जहाँ श्री लंका के पानी में रिसर्च का काम चालू हुआ, वही पिचले सप्ताह में चीन के विदेश मंत्री ने श्री लंका की यात्रा करि.



और उन्होंने चाइनीस वचन दोहराया, की श्री लंका चीन का स्ट्रेटेजिक पार्टनर है, इसलिए चीन श्री लंका के हितों की रक्षा करता रहेगा. साथ ही श्री लंका के आतंरिक मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को चीन allow नहीं करेगा.



अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है, जब पाकिस्तान के सदावहार दोस्त चीन ने UN सिक्योरिटी कॉउन्सिल में कश्मीर का मुद्दा उठाया था.



भारत के आतंरिक मामलों में हमेसा टांग अड़ाने वाला चीन श्री लंका में खड़ा होकर बाबाजी का ज्ञान बाँट रहा था.



चूँकि यह बात जगजाहिर है, की श्री लंका बुरी तरह से चीन के कर्ज के जाल में फंसा हुआ है, इसलिए श्री लंका के राष्ट्रपति ने चीन के विदेश मंत्री को भी ज्ञान दे दिया, की श्री लंका को पता है, राजनैतिक स्वतंत्रता का अस्तित्वा आर्थिक स्वतंत्रता के बल पर ही सुरक्षित रखा जा सकता है.



लेकिन यहाँ पर दुर्भाग्य की बात यह है, की यह ज्ञान प्राप्त करने में राजपक्षे परिवार ने बहुत समय ले लिया, कोई बात नहीं, देर आये दुरुस्त आये.



फिर भी सवाल यही है, की दोवाल साब ने श्री लंका की यात्रा क्यों करि. इस बात का सच आधिकारिक रूप से तो हमें पता कभी नहीं चलेगा.


हो सकता है, चीन को भटकाने के लिए ही 50 मिलियन डॉलर के पुराने भारतीय  वचन को रिपीट कर दिया गया हो?


लेकिन अगले महीने श्री लंका के राष्ट्रपति अपनी पहली चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं, और उनके बड़े भाई श्री लंका के प्रदानमंत्री 7 फरबरी को भारत आने वाले हैं.



इसलिए आपको अंदाज़ा लग गया होगा, की कहीं न कहीं इंडियन NSA ने इन दोनों यात्राओं में भारतीय हितों की रक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए श्री लंका की यात्रा करि होगी.



इसलिए डोवाल साब की श्री लंका यात्रा का परिणाम देखने के लिए हमें फ़रवरी महीने का इंतजार करना होगा.



फिर भी यह बात साफ़ हो जाती है, की श्री लंका की नई सर्कार के साथ सजग रहते हुए भारत क्लोज इंगेजमेंट बनाये हुए है. वैसे भी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी.
Tags
Ajit Doval Sri Lanka Visit,Ajit Doval in Sri Lanka,Indian NSA in Sri Lanka,indian nsa ajit doval,Ajit Doval latest,ajit doval latest speech in hindi,ajit doval latest video,ajit doval latest speech,India Sri Lanka Latest News

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?