Why Saudi Crown Prince Hacked Phone of Amazon Boss??



यदि आप हमें प्रोत्साहित और सपोर्ट करना चाहें, तो आप PayTM, Google Pay, Phone Pe नंबर - +917649046884 पर हमें डोनेट (any amount) कर सकते हैं. Thank You!!
If you want to support & encourage our creative work, please donate (any amount) on PayTM, Google Pay, Phone Pe number- +917649046884. Thank You!!

यदि आप हमें प्रोत्साहित और सपोर्ट करना चाहें, तो आप PayTM, Google Pay, Phone Pe नंबर - +917649046884 पर हमें डोनेट (any amount) कर सकते हैं. Thank You!! If you want to support & encourage our creative work, please donate (any amount) on PayTM, Google Pay, Phone Pe number- +917649046884. Thank You!! Please join our membership & enjoy special perks. https://www.youtube.com/channel/UCo-l5eRAYHWjQtuhWsb3jEg/join You can support us by being our Patron. In addition, you can suggest interesting topics to us.On selected topics we will make special videos. Please click on below link to become our Patron. कृपया हमारे संरक्षक (Patron) बनकर हमें सपोर्ट कीजिये. साथ ही आप हमें टॉपिक्स सजेस्ट कर सकते हैं. चुनिंदा टॉपिक्स पर हम स्पेशल वीडियो बनायेगे. Patron बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.patreon.com/Realquickinfo Please click on below link to join us on Facebook इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं. https://www.facebook.com/realquickinfo/ Please click on below link to join us on Twitter इस लिंक पर क्लिक करके, आप हमसे ट्विटर पर जुड़ सकते हैं. https://twitter.com/RealQuickInfo Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/ Congratulations, you are today's lucky winner.😊👊👊😊 Please watch today's video.

real quick info latest,real quick info,real quick analysis,rqi latest,trending now in india,trending news in india,study iq latest video,study iq latest current affairs,real quick info hindi,

Reference 
https://thehill.com/policy/technology/479286-saudi-arabia-calls-for-probe-into-absurd-reports-of-bezos-phone-hacking
https://www.theguardian.com/technology/2020/jan/21/amazon-boss-jeff-bezoss-phone-hacked-by-saudi-crown-prince
https://www.businessinsider.in/politics/news/6-big-things-we-still-dont-know-in-the-bombshell-report-of-how-jeff-bezos-phone-was-hacked-by-saudi-crown-prince-mohammed-bin-salman/articleshow/73508159.cms
https://www.livemint.com/companies/people/amazon-founder-jeff-bezos-divorce-with-mackenzie-bezos-final-with-38-billion-settlement-report-1562387250690.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Jeff_Bezos
https://www.theguardian.com/technology/2019/feb/07/jeff-bezos-national-enquirer-blogpost-blackmail-claim


जैसा की सायद आपको पता लग गया होगा, की कल गार्डियन अख़बार की एक रिपोर्ट ने धमाका कर दिया, जिसके अनुसार यह बताया गया, की दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले अमेज़न और अमेरिकी अख़बार वाशिंगटन पोस्ट के मालिक जेफ्फ बेज़ोस का फ़ोन सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हैक कर लिया था.



इस वीडियो में हम जल्दी से देखेंगे, की यह पूरा मामला आखिर है क्या.



बात है, अप्रैल 2018 की जब अमेरिका यात्रा के दौरान एमबीएस और बेजोस के बीच हुई मुलाक़ात, इस मीटिंग में दोनों लोगों ने एक दूसरे के पर्सनल नंबर साजा किये.



फिर इन दोनों नेताओं के बीच व्हाट्सप्प पर दोस्ती यारी की बातचीत चालू हो गयी.



फिर जाके अक्टूबर 2018 में टर्की में स्थित सऊदी एम्बेसी में वाशिंगटन पोस्ट में लिखने वाले जमाल खाशोगगी को मौत के घाट उतार दिया गया,. इस पुरे ऑपरेशन को सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस के इशारे पर अंजाम दिया गया, ऐसा आप सभी को अंदाज़ा है.



इस पुरे ऑपरेशन के खिलाफ एमबीएस की दुनिया में किरकिरी करने में वाशिंगटन पोस्ट अख़बार रहा सबसे आगे.



फिर जनवरी 2019 में नेशनल enquirer अख़बार ने जेफ़ बेजोस और टीवी एंकर के बीच अफेयर की खबरें छाप दी. जिसमे बेजोस के द्वारा टीवी एंकर को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज भी शामिल थे.



फिर क्या था, कुछ ही दिनों बाद जेफ्फ बेजोस की 25 साल पुरानी शादी की बलि चढ़ गयी. और डाइवोर्स सेटलमेंट में बेजोस को उनकी पत्नी को देने पड़ गए 38 बिलियन डॉलर के शेयर्स.



फिर फरबरी महीने में जेफ्फ बेजोस ने दुनिया को बताया, की नेशनल enquirer उन्हें ब्लैकमेल करने की कोसिस कर रहा है.



इसलिए सवाल यह उठता था, की जेफ्फ बेजोस के पर्सनल मैसेज और फोटोज नेशनल एनक्विरेर के हाथ कैसे लगे?



बाद में ऐसी खबरें भी आयी, की जेफ्फ बेजोस की गर्ल फ्रेंड के भाई ने बेजोस के पर्सनल मैसेज नेशनल एनक्विरेर को बेच दिए थे.



लेकिन यह बात जेफ्फ बेजोस को पच नहीं रही थी, इसलिए जब उनकी खुद की इन्वेस्टीगेशन टीम ने जाँच पड़ताल करि, तो उन्हें ऐसा लगा, की इस बात की सम्भावना अधिक है, की बेजोस की प्राइवेट इनफार्मेशन किसी न किसी प्रकार से सऊदी हाथो में लग गयी थी.



यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह भी थी, की नेशनल एनक्विरेर के मालिक के सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ अच्छे सम्बन्ध रहे हैं.



फिर जब बेजोस और एमबीएस के बीच व्हाट्सप्प मैसेज को खंगाला गया, तो ऐसा पता लगा, की १ मई को एमबीएस ने बेजोस को एक वीडियो फाइल भेजी थी, जिसे ओपन करते ही, बेजोस के फ़ोन से डेटा चोरी होने लगा.



और मई 2018 में चालू हुई बेजोस के फ़ोन से संवेदन शील डेटा की चोरी कई महीनो तक जारी रही. जबकि यह नहीं पता चल पाया, की बेजोस के फ़ोन से कौन सा डेटा चोरी किया गया, लेकिन इस बात की सम्भावना बढ़ गयी, की उसी दौरान बेजोस के प्राइवेट टेक्स्ट मैसेज और फोटोज चोरी हो गए, जिनकी कीमत 38 बिलियन डॉलर के रूप में बेजोस को जनवरी 2019 में चुकानी पड़ी.



यहाँ पर साफ़ करना बेहद जरूरी है, की the गार्डियन की तरफ से किसी विस्वस्नीय व्यक्ति के हवाले से यह रिपोर्ट नहीं छपी गयी है, केवल अज्ञात सूत्रों के नाम पर यह bomb फोड़ा गया है.



और अमेरिका में स्थित सऊदी एम्बसी के अनुसार यह पूरी खबर बकवास है, और उन्होंने इस में जाँच की मांग करि है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके.



जबकि the गार्डियन की खबर से स्टोरी पूरी हो जाती है, की कैसे बेजोस का पर्सनल डेटा लीक हुआ.



लेकिन बड़ा सवाल यह है, की जब जमाल खाशोगगी का अंत हुआ अक्टूबर 2018 में, तो सऊदी क्राउन प्रिंस ने हैकिंग की कोसिस मई 2018 में क्यों करि?



क्या सऊदी क्राउन प्रिंस तभी से जमाल खाशोगगी की मौत की शाजिस बना रहे थे?



या फिर यह भी हो सकता है, की एक व्यापक ऑपरेशन के तहत बेजोस को बोतल में उतारने के लिए यह हैकिंग की कोसिस की गयी हो. ताकि मौका पड़ने पर पर्सनल information का एमबीएस के हित में बाद में कभी इस्तेमाल किया जा सके.



वाशिंगटन पोस्ट में छपे लेखों की दुनिया भर में चर्चा करि जाती है, इसलिए क्या एमबीएस पिछले दरवाजे से वाशिगटन पोस्ट को काबू में करने की कोसिस कर रहे थे?



एक सवाल यह भी है, की दूसरों के फ़ोन से डेटा चुराने वाली वीडियो फाइल सऊदी क्राउन प्रिंस को मिली कहाँ से? क्या इसरायली कंपनी NSO ग्रुप  ने यह फाइल एमबीएस को दी थी??



आपको याद होगा, अभी कुछ ही दिनों पहले भारत में  व्हाट्सप्प हैकिंग से रिलेटेड पेगसस  spyware  को लेकर विवाद उठा था, वह सॉफ्टवेयर भी NSO  ग्रुप ने ही बनाया था.



सऊदी क्राउन प्रिंस के पक्ष में यह भी argument दिया जा सकता है, की उनके फ़ोन से किसी और ने यह वीडियो फाइल जेफ्फ बेजोस को भेज दी हो. लेकिन यह बात हमारे गले नहीं उतरती है, की एमबीएस का पर्सनल फ़ोन किसी ऐसे आदमी के हाथ कैसे लग गया?



एक सवाल यह भी उठता है, की यदि नेशनल enquirer ने बेजोस का पर्सनल डाटा पब्लिश किया जनवरी 2019 में, तो ऐसा करने के पहले नेशनल enquirer  ने बेजोस से कौन सी बात मानने को कहा था, जिसका पालन ना करने के कारण बेजोस की संवेदनशील जानकारी लीक कर दी गयी.



The गार्डियन की खबर का उद्देस्य तो बताया गया था, की उसने मिसिंग लिंक को खोजने की कोसिस करि है. लेकिन इस रिपोर्ट से यदि एक सवाल का जवाब मिला है, तो हज़ारों सवाल और पैदा हो गए हैं.



इस बात की उम्मीद है, की हमें इन सवालों का जवाब कभी ना मिले.



लेकिन इस पुरे घटनाक्रम से हमें दो चीज़ें सीखने को मिलती है, की यदि व्हाट्सप्प पर आपको किसी भी प्रकार की फाइल कोई भी भेजे तो उसे ओपन ना करें.



और दूसरी बात यह है, की मीडिया में जो छप रहा है, वह क्यों और किस लिए छप रहा है, इसकी कहानी कुछ और ही है, जो हमारे सामने कभी नहीं आ पाती है.



दुनिया में अपनी इमेज चमकाने के लिए कौन किसका कैसे इस्तेमाल कर रहा है, यह हमें कभी पता नहीं लग पायेगा, इसलिए किसी भी रिपोर्ट को सच के रूप में स्वीकार करने के पहले हमें दस बार सोचना चाहिए.

Tags
jeff bezos phone hacked,jeff bezos phone saudi,MBS hacked Jeff Bezos Phone,Saudi Prince phone hacking,why MBS hacked phone of jeff bezos,Why Saudi crown price did phone hacking,phone hacking by Saudi Crown Prince,Saudi Crown prince hacking in Hindi,Amazon Boss phone hacking in Hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?