भारत की दरियादिली देख तालिबान धन्य हुआ
#RealQuickAnalysis #AfghanistanIndiaLatest #ModiLatestNews
💥🔥📣आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक 👉🏻 ( https://local.google.com/place?id=16866896519534394514&use=posts&lpsid=CIHM0ogKEICAgICmlNP7gAE) पर क्लिक करके आप समस्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.धन्यवाद!!😊
Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/
Reference -
बदलते हुए वक़्त का कमाल देखना हो, तो अफ़ग़ानिस्तान को देखिये साहब.
पिछले अगस्त महीने में जिस अफ़ग़ानिस्तान का ताज अपने सर पर सजा देख तालिबान बड़ा टशन दिखा रहा था, आज उसी तालिबान को समझ आ गया है, की असलियत में प्रेजिडेंट बाइडेन ने उसके सर पर काँटों भरा ताज रखा था, जो की अब उसे दिन रात चुभने लगा है.
तभी तो अफ़ग़ानिस्तान की गैर मान्यता प्राप्त सर्कार के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर ने वीडियो डालकर दुनिया भर से फिर रिक्वेस्ट की है, की उसने राजनैतिक भेदभाव किये बगैर शर्दी से ठिठुरते अफ़ग़ान लोगो की मदद करनी चाहिए.
अफ़ग़ानिस्तान को दुनिया से मदद चाहिए, लेकिन पाकिस्तान के साथ उसका अब छत्तीस का आँकड़ा हो गया है, सीमा पर चल रही फेंसिंग के कारण जो विवाद जन्मा है, उसकी चिंगारी आग में तब्दील ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जल्द ही अफ़ग़ानिस्तान के फेरी लगाने वाले हैं.
इधर भारत ने भी अपना दाव आगे बढ़ाते हुए अफ़्ग़ानिस्तान में दवाओं का तीसरा शिपमेंट भेज दिया है, और तालिबान की सर्कार ने आधिकारिक रूप से भारत को धन्यवाद भी दे दिया है की चलो कोई तो है जो की निस्वार्थ भावना से उसकी मदद कर रहा है.
वह तो भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को दवाएं हवाई रस्ते से भेजी हैं, नहीं तो यदि पाकिस्तान के रस्ते भारत दवाये भेज रहा होता, तो गेंहू की तरह पाकिस्तान दवाओं के रस्ते में रुकावट खड़ी कर रहा होता.
उम्मीद है, देर सवेर तालिबान को यह छोटा सा अंतर समझ आएगा, की असलियत में उसका दुश्मन कौन हैं.
पाकिस्तान जो दुनिया भर में चिल्ला चोट मचाया करता था, की अफ़ग़ानिस्तान की कोई मदद नहीं कर रहा है, वही पाकिस्तान आज भारतीय गेंहू अफ़ग़ानिस्तान तक पहुंचने ना देने के बहाने खोज रहा है.
और लगे हाथो वह चुप हो गया है, सो वह अलग, चलो इस प्रकार भारत ने पाकिस्तान के प्रोपोगंडा को पंचर तो कर ही दिया है.
लेकिन यहाँ पर हमें कोई गलतफहमी नहीं है, की तालिबान का रुख हमारी तरह अचानक से बदल जायेगा, वह पाकिस्तानी प्यादा था, और पाकिस्तानी प्यादा रहेगा.
एक के बाद एक तीन बार अफ़ग़ानिस्तान को दवाएं भेजकर भारत ने सिर्फ अपना धर्म निभाया है. अब देखना सिर्फ यह होगा, की भारत को आघात पहुंचाने के पहले क्या अफ़ग़ान तालिबान को याद रहेगा, की जब पाकिस्तान ने उसके लिए भारतीय गेंहू रोक रखा था, तो भारत ने हवाई रस्ते से भर भर के दवाएं अफ़ग़ानिस्तान को मुहैया करवाई थी.
इसी बीच दोस्तों, कल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS ने बाय बैक का ऐलान कर दिया, जिसका लाभ नेटफिट etf के जरिये अगले सप्ताह सभी आत्मनिर्भर इन्वेस्टर्स को मिलेगा.
हम तो वैसे भी कहते आये हैं, की नेटफिट के बगैर आपका पोर्टफोलियो फिट हो ही नहीं सकता है. इसलिए दोस्तों, याद रखियेगा, आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स को आप जितने जल्दी ज्वाइन करेंगे, उतने ज्यादा फायदे में रहेंगे. इसी वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आपको मिल जाएगी लिंक, उस पर कीजिये क्लिक और ज्वाइन कीजिये भारत के सर्वश्रेस्ठ स्टॉक मार्किट कोर्स को.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें