भारतीय बजट से ताइवान में दौड़ी खुशी की लहर


 #RealQuickAnalysis #TaiwanIndiaLatest #ModiLatestNews

Battery swapping policy, interoperability standard to be introduced for e-vehicles; here are the details
📣आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स (Best Stock Market Course in India) को ज्वाइन करने के लिए  इस लिंक 👉🏻 ( https://atmanirbharinvestor.com/posts/5757903675736318467?hl=en ) पर क्लिक करके आप समस्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.धन्यवाद!!😊
Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/
Reference -

https://www.moneycontrol.com/news/business/budget/battery-swapping-policy-to-be-introduced-for-e-vehicles-fm-8017891.html

जबकि कच्चा तेल अपने सर्वोच्च शिखर पर चढ़ा हुआ है, एक बार फिर इस जरूरत की ओर ध्यान जा  रहा है, की हमें पेट्रोल पर अपनी निर्भरता ख़तम करनी ही होगी, और इलेक्ट्रिक व्हीकल इस लक्ष्य की प्राप्ति में हमारी मदद करनी वाली है.


इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज बजट में ऐलान किया गया, की भारत सरकार पुरे देश के लिए एक बैटरी स्वैपिंग पालिसी लेकर आएगी, ताकि इस सुविधा का तेजी से विकास किया जा सके.


सायद आपको याद हो, समय समय पर हमने इस टॉपिक को कवर किया है, की यदि discharged बैटरी को निकालकर charged बैटरी से रिप्लेस कर दिया जाये तो मजा आ जायेगा, क्योकि इससे चार्जिंग के लिए जरूरी समय की बचत होगी, साथ में चूँकि बैटरी स्वैपिंग स्टेशन थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाए जाते हैं, इसलिए फिर इस बात की भी टेंशन नहीं रहेगी, की चार्जिंग की सुविधा कहाँ कहाँ मिलेगी.


इसलिए कम से कम two व्हीलर और थ्री व्हीलर के लिए बैटरी स्वैपिंग काफी राहत जनक है.


वैसे तो कई कंपनियां बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी को डेवेलप कर रही है, लेकिन आज की तारिख में ताइवानी कंपनी गोगोरो के पास जो टेक्नोलॉजी है, वह जमीं पर काम कर रही है. इस कंपनी का बैटरी बदलने का सिस्टम भी इतना सिंपल है, की किसी भी दुकान अथवा घर के बहार इसे आसानी से सेट अप किया जा सकता है. ताइवान में आज 2000 ऐसे स्टेशन हैं, जो की हर दिन दो लाख बैटरी बदलते हैं.


और पिछली बार हमने कवर किया था, की भारतीय कंपनी ने हीरो मोटो कॉर्प ने ताइवानी कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर में किया है 285 मिलियन डॉलर का निवेश, जिससे हीरो मोटो कॉर्प के माध्यम से यह पूरी पकी पकाई टेक्नोलॉजी भारत को मिल गयी है.


और जल्द ही ताइवानी गोगोरो की बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भारत में भी लांच होने जा रही है, इस प्रकार आज जो बजट में अनोउसमेंट हुआ है, वह भारत और ताइवान की दो दिग्गज कंपनियों के बीच हुए जॉइंट वेंचर को सफल बनने में सहायक होगा.


और तो और मोदी सरकार ना सिर्फ बैटरी स्वैपिंग को बढ़ावा दे रही है, साथ में वह बैटरी स्वैपिंग स्टैण्डर्ड का विकास करेगी, ताकि एक स्वैपिंग स्टेशन पर हर कंपनी की गाड़ी की बैटरी को बदला जा सके.


सरल सब्दो में यदि हीरो और गोगोरो ने एक स्वैपिंग स्टेशन सेट अप किया हो तो कल को यदि बजाज के स्कूटर में भी स्वैपिंग की फैसिलिटी आ जाये तो वह भी इस स्वैपिंग स्टेशन पर बैटरी को रिप्लेस कर पायेगी.


शुरुआत में हो सकता है, की कंपनियों को दिक्कत आएगी, लेकिन कस्टमर के लिए यह बढ़िया ही रहेगा, पेट्रोल पंप सब मोटर साइकिल के लिए एक ही रहता है, ठीक उसी प्रकार यदि बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी एक हो तो हम सभी के लिए इससे अच्छा और क्या होगा.


बेतरीन बात यह है, इससे पहले की बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भारत में mature हो, मोदी सरकार प्रोएक्टिव पालिसी लेकर आ रही हैं.  नहीं तो हमारी सरकारें हमेशा लेट लतीफ़ रहते हुए प्रोडक्ट डिज़ाइन होने के बाद उसके स्टैण्डर्ड बनाती पायी जाती थी.


इसी बीच आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स का लिमिटेड सीट्स वाला नया फरबरी बैच आज खुल चूका है, आप इसी वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दी गयी लिंक पर क्लिक करके आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स को जितने जल्दी ज्वाइन करेंगे, उतने ज्यादा फायदे में रहेंगे. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोदी योगी ने दी अमेरिकन मीडिया को करारी शिकस्त

Well Done President Trump - America Stops WHO Funding!!

How America indirectly HELPED in returning to Status Quo in between India and China?