भारतीय अजवाइन एक्सपोर्ट हुआ दो सालों में डबल
#RealQuickAnalysis #IndianExport #ModiLatestNews
Note - The video was created in the Software and includes a link to https://www.movavi.com/
Reference -
https://www.thestatesman.com/business/indias-export-ajwain-increases-158-1503043907.html
अजवाइन के अनेकानेक स्वास्थ्य लाभों से तो आप परिचित होंगे ही, लेकिन आज भारत अजवाइन को एक्सपोर्ट करके आर्थिक लाभ भी कमा रहा है.
जी हाँ दोस्तों, आपने एकदम सही सुना, वित्तीय वर्ष 2020 - 21 की तुलना में, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तीन तिमाही में भारत से होने वाले अजवाइन एक्सपोर्ट में आया है, 158% का जबरदस्त उछाल.
दूसरे सब्दो में पिछले दो सालों में भारत से होने वाले अजवाइन का एक्सपोर्ट 1.5 मिलियन डॉलर से उछल कर 3.7 मिलियन डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है.
अमेरिका, सऊदी अरब, कनाडा और UK ने भारत से भर भर के अजवाइन खरीदी है, इनमे से सबसे अधिक भारत ने अजवाइन को एक्सपोर्ट किया अमेरिका को,
अब यदि आपको लग रहा हो, की यह सब हाथ पर हाथ धरकर बैठने से हुआ है, तो जरा ध्यान से सुनिए.
की अजवाइन के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए भारत ने अलग से एक्सपोर्ट मॉनिटरिंग डेस्क का निर्माड किया था, जिसका काम ही यही था, की अजवाइन के एक्सपोर्ट की राह में आ रही रुकावटों की पहचान करके उन्हें हटाया जा सके.
भारत के अजवाइन एक्सपोर्टर्स और विदेशी खरीदारों के बीच आपसी संपर्क और समंव्यय स्थापित किया जाये. जब वाणिज्य और विदेश मंत्रालय ने मिलजुल कर काम किया, तो सुखद परिणाम आज हमारे सामने है.
कहने की जरूरत नहीं है, अजवाइन के इस बढ़ते एक्सपोर्ट का लाभ भारतीय किसानो और व्यापारियों को भी पक्के से मिलेगा.
जबकि चीन से भारत की ओर बढ़ रहे एक्सपोर्ट के ऊपर पूरी मीडिया का ध्यान है, भारत का व्यापारिक घाटा सुरसा के मुँह की तरह बढ़ता ही चला जा रहा है. यह एक पैन पॉइंट निश्चित रूप से है.
लेकिन हमारा सवाल यह है, की जब सबके द्वारा असफलताओं को हाईलाइट किया जाना सही है, तो हमारे द्वारा की जा रही सफलताओं की चर्चा क्यों गलत है?
यह बात और है, की बढ़ते अजवाइन एक्सपोर्ट को कवर करने की फुर्सत सायद ही किसीको मिल पाए, क्या पता, कल को यदि अजवाइन का एक्सपोर्ट गिर कर शून्य हो जाये तो हमारे यहाँ की मीडिया को यह सब दिखाने का मौका मिल जाये.
इसी बीच दोस्तों, आत्मनिर्भर इन्वेस्टर कोर्स के फरबरी बैच में अब बची हैं, महज 50 सीट्स, यदि आपको भी एक आम आदमी से प्रोफेशनल इन्वेस्टर बनना है, तो इसी वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दी गयी लिंक पर क्लिक करके आप इस कोर्स को जितने जल्दी ज्वाइन करेंगे, उतने ज्यादा फायदे में रहेंगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें